Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Saurabh Jaiswal Begusarai : अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (5 दिसंबर) के अवसर पर बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के सकरबासा गांव के सौरभ जायसवाल ने हिमाचल प्रदेश स्थित 15,000 फीट ऊँचे दुर्गम पतल्सू शिखर को सफलतापूर्वक फतह कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चोटी पर तिरंगा फहराने के बाद सौरभ ने वहीं से पूरी दुनिया को स्वयंसेवा की भावना के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इस अभियान को संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) द्वारा आधिकारिक रूप से फ्लैग ऑफ किया गया था। सौरभ इस उपलब्धि को हासिल करने वाले बिहार और बेगूसराय के इकलौते प्रतिनिधि बने। सौरभ और उनकी टीम…
Begusarai News : पटना उच्च न्यायालय के जस्टिस-सह-बेगूसराय इंस्पेक्टिंग जज शशिभूषण प्रसाद सिंह ने रविवार को बेगूसराय मंडल कारा का निरीक्षण किया। यह दौरा उनके तीन दिवसीय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम का हिस्सा था। मंडल कारा पहुंचने पर जेल अधीक्षक एम.के. सिंहा और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत ने जस्टिस सिंह का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य द्वार पर कारा प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। जस्टिस सिंह सीजेएम कविता कुमारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सह न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य के साथ कारा परिसर में प्रवेश किए। निरीक्षण के दौरान…
अब बेगूसराय के सभी नगर क्षेत्रों में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोज़र, प्रशासन ने जारी किए निर्देश..
Begusarai News : जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का रविवार को छठा दिन था। शहर के लोहिया नगर गुमटी से आयुर्वेदिक कॉलेज तक सड़क किनारे बने अतिक्रमणों पर आज फिर बुलडोज़र चला। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम सुबह ही दो जेसीबी और ट्रैक्टर के साथ मौके पर पहुंची और दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के उत्तरी पार्किंग क्षेत्र से लेकर आयुर्वेदिक कॉलेज गेट तक लगे चाय, पान, नाश्ता और चिकन सहित कई छोटे-बड़े दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने आपत्ति…
बेगूसराय में बेखौफ भू-माफिया: 50 लाख की रंगदारी, जमीन कब्जाने की कोशिश, ताबड़तोड़ फायरिंग
Begusarai News : बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ चुका है, इसका ताज़ा उदाहरण लाखो थाना क्षेत्र के मस्ती फ़तेहपुर गांव में देखने को मिला, जहां भू-माफियाओं ने जमीन पर कब्ज़ा जमाने के प्रयास में जमकर फायरिंग कर दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजकुमार गुप्ता अपने पूर्वजों की करीब 7 कट्ठा 14 धुर जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान कई की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग करते हुए निर्माण कार्य रोकने का दबाव बनाया। विरोध करने पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी…
Tender Scam : बिहार में इन दिनों भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। सरकारी इंजीनियरों और अफसरों पर कार्रवाई तेज है। इसी बीच भवन निर्माण विभाग में मार्च 2025 में हुई बड़ी छापेमारी एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व चीफ इंजीनियर तारिणी दास और वित्त विभाग के संयुक्त सचिव मुमुक्षु चौधरी के ठिकानों से बरामद 9 करोड़ रुपए अभी तक किसी के नहीं निकले। 8 महीने बीतने के बाद भी यह जवाब नहीं मिला है कि यह कैश किसका था। अब स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) खुद इस रहस्य की जांच करने में जुट गई है और दोनों…
Vaishali Express : भारतीय रेलवे ने लगभग 52 वर्षों से सुपरफास्ट श्रेणी में चल रही प्रतिष्ठित वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अब सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में डाउनग्रेड कर दिया है। सुपरफास्ट का टैग हटने के साथ ट्रेन का पुराना नंबर 12553/12554 बदलकर 15565/15566 वैशाली एक्सप्रेस कर दिया गया है। रेलवे के फैसले के बाद यह ट्रेन अब आधिकारिक रूप से सुपरफास्ट श्रेणी में नहीं मानी जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लगातार बढ़ते ठहराव, औसत गति में गिरावट और सेवा स्तर में कमी के कारण यह ट्रेन सुपरफास्ट मानकों पर खरी नहीं उतर रही थी। शुरू में जहां यह ट्रेन…
बेगूसराय : रिफाइनरी प्लांट में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ठेकेदार शव छोड़कर फरार
Barauni Refinery News : शनिवार की देर रात करीब 11 बजे रिफाइनरी प्लांट में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों के साथ-साथ प्लांट में कार्यरत अन्य मजदूरों में भी भारी रोष देखने को मिला। आरोप है कि ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों ने मृतक का शव बिना किसी सूचना के सदर अस्पताल में छोड़ दिया और वहां से चुपके से निकल गए। मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला निवासी उड़न देव सिंह के पुत्र शंभू कुमार सिंह के रूप में हुई है। शंभू रिफाइनरी में ठेकेदारी का काम देखने…
Begusarai News : बरौनी रिफाइनरी स्थित CISF आवासीय परिसर में देर रात एक महिला के गोली लगने की घटना से सनसनी फैल गई। घायल महिला की पहचान CISF के जवान टीके मिश्रा की पत्नी रेखा देवी (40) के रूप में की गई है। घटना रात करीब 12:30 बजे हुई, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को लगभग 12 घंटे बाद आज दोपहर में दी गई। गोली लगने के बाद महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसकी बांह से गोली निकाल दी। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना कैसे हुई, गोली किसने चलाई…
बरौनी रिफाइनरी में वर्षों से बंद क्रेन चालू होते ही टूटा, दबने से मजदूर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Barauni Refinery : बरौनी रिफाइनरी में शनिवार को हुई एक भयावह दुर्घटना ने औद्योगिक सुरक्षा मानकों और मशीनों के रखरखाव को लेकर गंभीर चिंताएँ खड़ी कर दी हैं। महना निवासी अजीत सिंह, जो रिगर के पद पर तैनात थे, की ड्यूटी के दौरान क्रेन का बेल्ट अचानक टूटने से वह उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस क्रेन से यह हादसा हुआ वह करीब दो वर्षों से बंद पड़ी थी। आरोप है कि बिना किसी तकनीकी जांच, निरीक्षण या सुरक्षा परीक्षण के उसे अचानक चालू कर दिया गया। कर्मचारियों का कहना…
Begusarai News : बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले में शिक्षा विभाग के सामने ऐसी चौंकाने वाली स्थिति उत्पन्न हुई है, जिसने BEO की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, जिले के 110 शिक्षक-शिक्षिकाओं का न तो उपस्थिति रिकॉर्ड विभाग के पास मौजूद है और न ही उनके बारे में कोई ठोस जानकारी मिल पा रही है। इस संबंध में डीपीओ (स्थापना) कार्यालय द्वारा लापता शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। डीपीओ स्थापना अमृत कुमार ने बताया कि यह सिस्टम क्लीनिंग प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि- ‘हमारे 110 शिक्षकों की अनुपस्थिति…
