Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बेगूसराय में स्मैक तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 3.5 करोड़ की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में स्मैक तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 3.5 करोड़ की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 18, 2025 5:41 pmUpdated:December 18, 2025 6:48 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Smack worth Rs 3.5 crore seized in Begusarai.
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर 3 किलो 340 ग्राम हाई क्वालिटी स्मैक के साथ 20 लाख 47 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

    यह कार्रवाई रतनपुर थाना क्षेत्र के गणेशदत्त नगर वार्ड-20 स्थित पारामाउन्ट एकेडमी के पास एक भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर में की गई। डीआईयू को सूचना मिली थी कि गणेशदत्त नगर स्थित एक मकान से स्मैक का बड़ा कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के अनुसार, वहां रहने वाले कारोबारी बीपी स्कूल के पास स्मैक की डिलीवरी देने पहुंचे थे। सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।

    पुलिस ने मौके से रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमिला चौक वार्ड नं-20 निवासी कन्हैया कुमार के 23 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार उर्फ शिवम सिंह और मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारद्वाज नगर वार्ड नं-41 निवासी स्व० रंधीर कुमार के 21 वर्षीय पुत्र कुमार आर्यन उर्फ कार्तिक को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य युवक भागने में सफल रहा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार निवासी बाल्मीकि यादव का पुत्र रामवृक्ष कुमार है।

    पुलिस के अनुसार, रामवृक्ष कुमार रतनपुर थाना क्षेत्र के गणेशदत्त नगर में रामानन्द सिंह के मकान की तीसरी मंजिल किराए पर लेकर अपने साथियों के साथ स्मैक का कारोबार करता था। छापेमारी के दौरान वह फरार मिला, लेकिन मौके से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और अन्य सामान बरामद किए गए।

    छापेमारी में स्मैक के अलावा दो स्थानों से 20 लाख 47 हजार रुपये नकद, एक बुलेट मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, सोने की चेन, ब्रेसलेट व तीन अंगूठियां, चांदी की एक अंगूठी, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, टूटा हुआ लोहे का ताला तथा रामवृक्ष कुमार के नाम से जुड़े शैक्षणिक परिचय पत्र और प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं।

    सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखते हैं और बड़े पैमाने पर स्मैक मंगवाकर स्थानीय रिटेलरों में सप्लाई करते थे। यह पूरा नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से काम करता था और सप्लाई के एक से दो दिनों के भीतर डिस्ट्रीब्यूशन कर दिया जाता था। बरामद नकदी अगली खेप मंगाने के लिए रखी गई थी।

    पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में मास्टरमाइंड सहित 5-6 अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में नगर थाना, रतनपुर थाना, मुफस्सिल थाना, डीआईयू और टेक्निकल टीम के अधिकारी शामिल रहे। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि नशे के कारोबार से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News Smack worth Rs 3.5 crore seized in Begusarai.
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSSC CGL Tier 1 result: जारी हुआ एसएससी सीजीएल टायर 1 का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
    Next Article Nitish kumar hijab vivad: सपा प्रवक्ता सुमैया राणा हाउस अरेस्ट, प्रदर्शन से पहले कार्रवाई
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    By The BegusaraiMay 12, 2026 2:48 pm

    Begusarai News : बछवाड़ा प्रखंड के महमदपुर फत्ता दियारा क्षेत्र में अपराधियों द्वारा अवैध रूप…

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.