Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बेगूसराय में ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान का शुभारंभ…
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान का शुभारंभ…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 19, 2025 5:50 pmUpdated:December 19, 2025 5:53 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    The 'Administration towards the Villages' campaign will be launched in Begusarai.
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : भारत सरकार के निर्देशानुसार बेगूसराय में शुक्रवार से ‘सुशासन सप्ताह -प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अभियान 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक संचालित किया जाएगा।

    अभियान की औपचारिक शुरुआत कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।

    जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि अभियान के तहत जिले के सभी अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनता की लोक शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निवारण करना तथा सरकारी सेवाओं को सीधे ग्रामीण स्तर तक पहुँचाना है।

    उन्होंने बताया कि अभियान अवधि के दौरान विशेष शिविरों में प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा। इसके साथ ही CPGRAMS (केंद्रीय लोक शिकायत पोर्टल) एवं राज्य सरकार के पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निस्तारण, ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन तथा नए आवेदनों की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी।

    जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन की गई सभी गतिविधियों की रिपोर्ट ‘प्रशासन गाँव की ओर’ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।

    उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान का संचालन गंभीरता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को शासन एवं प्रशासन की सक्रियता का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में इस वर्ष ‘सुशासन सप्ताह’ का आयोजन इस पहल की पाँचवीं वर्षगांठ के रूप में किया जा रहा है, जो पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी प्रशासन के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleLoksabha Winter Session: एक साथ दिखा पक्ष-विपक्ष, राहुल गांधी की तोड़ी परंपरा प्रियंका ने निभाई
    Next Article Begusarai गांधी स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच: मगध ने भागलपुर, तिरहुत ने दरभंगा को हराया..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    By सुमन सौरबSeptember 29, 2026 7:54 pm

    दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव अभियान…

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.