Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Khushboo Kumari of Begusarai : बेगूसराय की प्रतिभाशाली बेटी खुशबू कुमारी ने एक बार फिर बेगूसराय का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। राजस्थान में 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में उन्होंने भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 77 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया। Instagram पर यह पोस्ट देखें Bihar State Sports Authority- BSSA (@bssa.bihar) द्वारा साझा की गई पोस्ट प्रतियोगिता के दौरान खुशबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्नैच में 82 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में 98 किलोग्राम वजन उठाया। इस तरह कुल 180 किलोग्राम का प्रभावशाली प्रदर्शन करते…
बेगूसराय: मोबाइल नहीं देने पर बदमाशों की हैवानियत, 17 वर्षीय युवक को ट्रेन से धक्का मारकर मार डाला..
Begusarai News : बेगूसराय में चलती ट्रेनों में छिनतई और लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। आए दिन हो रही घटनाओं ने यात्रियों में दहशत फैला दी है, वहीं रेलवे पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ताज़ा मामला बेगूसराय रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर लोहियानगर ओवरब्रिज के पास का है, जहां बदमाशों ने एक 17 वर्षीय युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। अचानक गिरने से किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के मायथान निवासी चंदन यादव के…
बेगूसराय में बड़े मालदार इंस्पेक्टर के ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापामारी, काली कमाई का खुला पिटारा
Begusarai News : बिहार पुलिस मुख्यालय स्थित अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) में तैनात पुलिस निरीक्षक माधव ठाकुर के ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को छापेमारी की। बेगूसराय और पटना स्थित उनके आवासों पर एक साथ की गई इस कार्रवाई में टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। खबर लिखे जाने तक निरीक्षक के ठिकानों से 12 बैंक खातों, छह जमीनों से जुड़े दस्तावेज तथा विभिन्न बीमा कंपनियों में किए गए निवेश संबंधी कागजात बरामद किए गए। निगरानी टीम ने सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामग्री की विस्तृत जांच और विश्लेषण जारी है।…
IAS Praveen Kumar : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2021 बैच के अधिकारी प्रवीण कुमार का कैडर स्थानांतरण औपचारिक रूप से पूरा हो गया है। भारत सरकार द्वारा कैडर परिवर्तन को मंजूरी मिलने के बाद बिहार सरकार ने भी उन्हें विरमित करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। IAS प्रवीण कुमार अब तक बिहार में बेगूसराय जिले में उप विकास आयुक्त (DDC) के रूप में कार्यरत थे। केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर 2025 से प्रभावी आदेश जारी करते हुए उन्हें बिहार कैडर से उत्तराखंड कैडर में स्थानांतरित किया था। इसके अनुपालन में बिहार सरकार ने आज 28 नवंबर से उन्हें…
IAS Alok Kumar : ‘मंझौल की धरती ने मुझे बहुत कुछ दिया, मैं यहाँ के आम जनमानस एवं युवाओं के साथ हमेशा कदम-से-कदम मिलाकर चलने का प्रयास करूँगा।’ यह बातें दिनकर की धरती बेगूसराय, मंझौल में जन्मे और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव IAS आलोक कुमार ने कहीं। आज वे मंझौल अनुमंडल स्थित राजकीयकृत दीनानाथ परमेश्वरी बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय पहुँचे, जहाँ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने पैतृक विद्यालय पहुँचकर छात्राओं से संवाद करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि बचपन की स्मृतियाँ आज एक बार फिर जीवंत हो उठीं। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं…
बेगूसराय : GD कॉलेज में पकड़ा गया संदिग्ध युवक; पास से मिला चाकू और NDA नेताओं के नामों से भरी डायरी
Begusarai News : बेगूसराय में GD कॉलेज परिसर के पास गुरुवार को एक संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया। पिछले 15 दिनों से कॉलेज के आसपास घूम रहे इस युवक की गतिविधियों पर स्थानीय लोग पहले से ही नजर बनाए हुए थे। गुरुवार को जब वह फिर संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज परिसर के निकट दिखाई दिया, तो लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। तलाशी में मिला चाकू, नशीला पदार्थ और एक डायरी : रतनपुर थाना की पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक तेजधार चाकू, नशीला पदार्थ…
Bihar School Examination Board : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) की प्रथम माध्यमिक (10वीं) जून 2025 तथा द्वितीय माध्यमिक (10वीं) दिसंबर 2025 परीक्षा को लेकर आवश्यक सूचना जारी कर दी गई है। समिति ने बताया है कि प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिन्हें परीक्षार्थी 27 नवंबर 2025 से लेकर परीक्षा अवधि तक डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएँ 06 दिसंबर से 09 दिसंबर 2025 तक तथा सैद्धांतिक परीक्षाएँ 15 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक…
बेगूसराय की 25 हजार महिलाओं के खाते में पहुँचे 10–10 हजार रुपये, CM ने की राशि हस्तांतरित..
Begusarai News : बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) की ओर से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के तहत आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार ने राज्य की 10 लाख महिलाओं के खातों में प्रत्येक को 10 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। कार्यक्रम के दौरान CM नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया…
Bihar Panchayat Election 2026 : विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब राज्य में अगला बड़ा राजनीतिक आयोजन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का होगा। वर्ष 2026 में होने वाले इन पंचायत चुनावों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, इस बार राज्य की सभी आरक्षित सीटों का आरक्षण चक्र पूरी तरह बदल दिया जाएगा। पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, लगातार दो आम चुनावों के बाद आरक्षण का चक्र बदला जाना अनिवार्य है। इसी के तहत 2006 में पहली बार तय किया गया आरक्षण 2011 तक लागू रहा। बाद में 2016 में नया आरक्षण चक्र लागू हुआ, जो 2021 के…
बेगूसराय में 18 वर्ष से कम की लड़की और 21 वर्ष से कम के लड़के का विवाह होने पर 1098 पर सूचना दें!
Begusarai News : बेगूसराय DM तुषार सिंगला के निर्देशानुसार ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत आज जिले के विभिन्न स्थानों पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय तथा आईसीडीएस की संयुक्त पहल पर पुलिस लाइन, कई विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा इसकी रोकथाम से जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईसीडीएस की कार्यक्रम पदाधिकारी एवं मिशन शक्ति, बेगूसराय की नोडल पदाधिकारी रश्मि कुमारी ने स्पष्ट किया…
