Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    बेगूसराय में 14 सितंबर से Junior State Ranking Badminton Tournament, 150 से अधिक शटलर लेंगे हिस्सा

    September 14, 2026 12:37 am

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Education»Knowledge»Toll Plaza पर टैक्स वसूली का ठेका कैसे मिलता है? कमाई जानकर चौंक जाएंगे !
    Knowledge

    Toll Plaza पर टैक्स वसूली का ठेका कैसे मिलता है? कमाई जानकर चौंक जाएंगे !

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 18, 2025 1:13 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Toll Plaza Business Model
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Toll Plaza Business Model : कई लोगों को ऐसा लगता है कि टोल प्लाजा जिनके पास होते हैं, वे जमकर कमाई करते हैं। अगर आपके मन में भी ऐसा ख्याल आता है, तो आप काफी हद तक सही सोच रहे हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि कोई भी व्यक्ति इतनी आसानी से टोल प्लाजा नहीं खोल सकता। टोल वसूली का अधिकार सरकार के पास होता है। नेशनल हाईवे पर यह जिम्मेदारी NHAI निभाती है, जबकि स्टेट हाईवे (SH) पर राज्य सरकारें अपने-अपने नियमों के तहत टोल सिस्टम लागू करती हैं।

    हालांकि, सरकार टेंडर के जरिए प्राइवेट कंपनियों और व्यक्तियों को टोल वसूली का ठेका देती है। यानी सीधे टोल प्लाजा खोलना नहीं, बल्कि टोल वसूली का ठेका लेना ही कमाई का तरीका है। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं यह ठेका कैसे एक बड़ा रेवेन्यू सोर्स बन सकता है।

    आपको बता दे की टोल वसूली का ठेका लेने के लिए NHAI या राज्य सरकार की ओर से जारी टेंडर पर लगातार नजर रखनी होती है। टेंडर नोटिस में ठेके का टेन्योर, रिजर्व प्राइस और सिक्योरिटी डिपॉजिट से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाती है। आवेदन से पहले टोल प्लाजा की सही लोकेशन और वहां से गुजरने वाले गाड़ी का डेटा समझना बेहद जरूरी होता है।

    यह जानना जरूरी है कि दिन-रात के ट्रैफिक में कितना अंतर है, भारी वाहनों की हिस्सेदारी कितनी है और FASTag के जरिए कलेक्शन कितना हो सकता है। इन सभी बातों का अनुमान लगाना पड़ता है। इसके साथ ही स्टाफ, मशीनें, बिजली, सिक्योरिटी और मेंटेनेंस जैसे ऑपरेशनल खर्चों को भी प्लान में शामिल करना होता है। बिना सही हिसाब-किताब के ऊंची बोली लगाना सबसे बड़ी गलती मानी जाती है।

    टोल प्लाजा से होने वाली कमाई सीधे तौर पर ट्रैफिक वॉल्यूम पर निर्भर करती है। व्यस्त हाईवे या एक्सप्रेसवे पर रोजाना लाखों रुपये का कलेक्शन हो सकता है। अगर किसी टोल प्लाजा पर औसतन रोज 8–10 लाख रुपये की वसूली होती है, तो महीने में यह रकम करोड़ के करीब पहुंच सकती है। इसमें से तय सरकारी भुगतान और ऑपरेशन खर्च निकालने के बाद भी अच्छा मार्जिन बचता है। सही ठेके की स्थिति में सालाना कमाई करोड़ों रुपये तक जा सकती है।

    Toll Plaza Toll Plaza Business Model Toll Plaza contract
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDelhi-NCR Pollution: दिल्ली में बदले 4 नियम, पुराने वाहन-no PUC बंद; जानें क्या-क्या बदला
    Next Article IND Vs SA Match: भारत-दक्षिण अफ्रिका मैच कोहरे के कारण रद्द, गुस्साए फैंस; AQI बेहद खराब
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    कभी आपने सोचा New Year 1 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? आज यहां जान लीजिए

    January 1, 2026 9:59 am

    कैसे होती है BCCI में एंट्री? सैलरी लेने के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी, यहां जानिए-

    December 27, 2025 3:32 pm

    Swiggy-Zomato डिलीवरी बॉय की महीने की कमाई कितनी होती है? सच जानकर हैरान रह जाएंगे

    December 26, 2025 8:12 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    By Vishal ShreeSeptember 14, 2026 12:54 am

    Begusarai News : आस्था, भक्ति और सनातन परंपरा के रंग में बकरी क्षेत्र एक बार…

    बेगूसराय में 14 सितंबर से Junior State Ranking Badminton Tournament, 150 से अधिक शटलर लेंगे हिस्सा

    September 14, 2026 12:37 am

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.