Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»January School Holidays 2026 : साल के पहले महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां जान लीजिए
    India

    January School Holidays 2026 : साल के पहले महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां जान लीजिए

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaDecember 31, 2025 9:27 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    January School Holidays 2026
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    January School Holidays 2026 : नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही छात्र, अभिभावक और शिक्षक जनवरी महीने की स्कूल छुट्टियों को लेकर जानकारी जुटाने में लगे हैं। जनवरी का महीना ठंड, त्योहारों और राष्ट्रीय आयोजनों से भरा रहता है। ऐसे में इस महीने स्कूलों में कई अहम छुट्टियां पड़ती हैं, जिनमें विंटर वेकेशन, मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस जैसी छुट्टियां शामिल हैं।

    नए साल पर 1 जनवरी की छुट्टी

    जनवरी 2026 की शुरुआत 1 जनवरी, नए साल के दिन से होगी। देश के कई राज्यों में इस दिन स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहता है। इस मौके पर लोग परिवार के साथ समय बिताते हैं और नए साल का जश्न मनाते हैं। इसके बाद अधिकांश स्कूल सर्दियों की छुट्टियों के बाद नियमित कक्षाएं शुरू कर देते हैं।

    लोहड़ी और मकर संक्रांति पर छुट्टी

    जनवरी में लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे पारंपरिक त्योहार भी आते हैं। वहीं लोहड़ी 13 जनवरी 2026 को और मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी। इन त्योहारों पर कुछ राज्यों में स्कूल बंद रहते हैं। ताकि छात्र अपने पारंपरिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल हो सकें।

    26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी

    जनवरी की सबसे बड़ी और राष्ट्रीय छुट्टी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में होती है। इस दिन पूरे देश में स्कूल बंद रहते हैं। स्कूलों में झंडा फहराने, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए संविधान और लोकतंत्र का सम्मान किया जाता है।

    जनवरी 2026 की संभावित छुट्टियों की सूची

    • 1 जनवरी: नए साल की छुट्टी
    • 3 जनवरी: हजरत अली का जन्मदिन (कुछ राज्यों में)
    • 12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जयंती (संभावित)
    • 13 जनवरी: लोहड़ी (कुछ राज्यों में)
    • 14 जनवरी: मकर संक्रांति
    • 23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / बसंत पंचमी (संभावित)
    • 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस

    विंटर वेकेशन और साप्ताहिक छुट्टियां

    कई राज्यों में जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह तक विंटर वेकेशन भी रहता है। इसके अलावा 4, 11, 18 और 25 जनवरी को रविवार की छुट्टी होगी। कुछ स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को भी अवकाश मिल सकता है।

    पैरेंट्स और छात्रों के लिए जरूरी सलाह

    छुट्टियों की तारीखें राज्य, बोर्ड और स्कूल के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए छात्रों और अभिभावकों को अपने स्कूल का आधिकारिक कैलेंडर जरूर चेक करना चाहिए या स्कूल प्रशासन से जानकारी लेनी चाहिए। ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न रहे।

    January School Holidays 2026 School Holidays
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या CM नीतीश अपने वसूल से करेंगे समझौता? बेटे निशांत को लेकर बढ़ी सियासी सरगर्मी..
    Next Article Allu Arjun Upcoming Movies : बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ने वाला है, ये है 5-बड़ी आने वाली फिल्में…
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    1,300+ SIM कार्ड से जुड़े 73 साइबर अपराध मामले ,Cyber Crime Network …

    September 13, 2026 11:39 pm

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    September 13, 2026 2:33 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    By The Begusarai DeskSeptember 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय: जिले के भूमिहीन और वासभूमि रहित परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिला…

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.