Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»क्या CM नीतीश अपने वसूल से करेंगे समझौता? बेटे निशांत को लेकर बढ़ी सियासी सरगर्मी..
    Bihar

    क्या CM नीतीश अपने वसूल से करेंगे समझौता? बेटे निशांत को लेकर बढ़ी सियासी सरगर्मी..

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaDecember 31, 2025 9:22 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    CM Nitish Kumar
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    CM Nitish Kumar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर परिवारवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग अब सार्वजनिक रूप से सामने आने लगी है। पटना के कई इलाकों में उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इससे सियासी माहौल गरमा गया है।

    छात्र जदयू ने दिखाई सक्रियता

    जानकारी के मुताबिक, ये पोस्टर छात्र जदयू की ओर से लगाए गए हैं। पोस्टरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई हैं। शायरी के अंदाज में यह संदेश दिया गया है कि बिहार की जनता निशांत कुमार को राजनीति में देखना चाहती है।

    पोस्टर में उत्तराधिकार का सीधा संकेत

    पोस्टर पर लिखा गया है, “नव वर्ष की नई सौगात, नीतीश सेवक मांगे निशांत। चाचा जी के हाथों में सुरक्षित अपना बिहार, अब पार्टी के अगले जेनरेशन का भविष्य संवारें भाई निशांत कुमार।” साल 2025 के आखिरी दिन जदयू कार्यालय के पास लगे इन पोस्टरों ने सियासी संकेतों को और मजबूत कर दिया है।

    नए साल से पहले उठे बड़े सवाल

    पोस्टरों के सामने आने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या नए साल के साथ निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगे। पार्टी के भीतर और बाहर लगातार चर्चा हो रही है। अब सवाल यह कि क्या उन्हें जदयू की अगली पीढ़ी का चेहरा बनाया जाएगा।

    परिवारवाद पर नीतीश कुमार की पुरानी लाइन

    नीतीश कुमार को लंबे समय से परिवारवाद के विरोधी नेता के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वे अपने अब तक के राजनीतिक रुख में बदलाव करेंगे और बेटे के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे।

    निशांत कुमार की चुप्पी बरकरार

    जब-जब निशांत कुमार से राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया है। उन्होंने चुप्पी साधी है। उनकी ओर से अब तक इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    जदयू में बढ़ती उत्तराधिकारी की मांग

    दूसरी ओर जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार यह मांग उठ रही है कि निशांत कुमार को नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी घोषित किया जाए। फिलहाल इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में ही माना जा रहा है।

    bihar cm nitish kumar CM Nitish Kumar Nishant Kumar nishant kumar news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब YouTube से ज्यादा X पर होगी कमाई, जानें- एलन मस्क का नया प्लान…
    Next Article January School Holidays 2026 : साल के पहले महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां जान लीजिए
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am

    बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए Job Camp, 17 सितंबर को 8 से 16 हजार तक रोजगार का मौका…

    September 13, 2026 11:57 pm

    पटना के CA गौरव गुंजन पर 457 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR…

    September 13, 2026 11:48 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    By The Begusarai DeskSeptember 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय: जिले के भूमिहीन और वासभूमि रहित परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिला…

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.