Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर, भागलपुर में दो तटबंध टूटे; 15 जिलों में 46.88 लाख प्रभावित

    September 13, 2026 3:09 pm

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    September 13, 2026 2:33 pm

    “314 कोडिन कफ सिरप जब्त,बलिया मेडिकल दुकानों की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई”

    September 13, 2026 12:19 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा
    India

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    Vishal ShreeBy Vishal ShreeSeptember 13, 2026 2:33 pmUpdated:September 13, 2026 2:37 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    BRICS Summit के दौरान कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच खींचतान देखने को मिली, लेकिन आखिरकार भारत साझा घोषणा पत्र जारी कराने में सफल रहा। शनिवार को 18वें BRICS Summit के बाद 45 पन्नों का New Delhi Declaration जारी किया गया, जिसमें आतंकवाद, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे मुद्दों पर सदस्य देशों ने अपना रुख स्पष्ट किया।

    इस घोषणा पत्र की सबसे अहम बात जम्मू-कश्मीर से जुड़ी है। इसमें 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। BRICS देशों ने आतंकवादियों को सुरक्षित ठिकाना देने और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने की बात भी दोहराई है।

    घोषणा पत्र को लेकर क्यों बनी थी असमंजस की स्थिति?

    BRICS में किसी भी बड़े फैसले के लिए सभी सदस्य देशों की सहमति जरूरी होती है। ऐसे में पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर देशों के अलग-अलग रुख ने साझा घोषणा पत्र को लेकर संशय पैदा कर दिया था।

    खासकर ईरान पर हुए हमले के संदर्भ में अमेरिका के सीधे उल्लेख को लेकर सदस्य देशों के बीच सहमति बनाना आसान नहीं था। इसी वजह से घोषणा पत्र की भाषा पर काफी लंबी बातचीत चली।

    भारतीय अधिकारियों ने सहमति बनाने के लिए देर रात तक बातचीत की। जानकारी के मुताबिक 11 सितंबर की देर शाम तक घोषणा पत्र के करीब 90 फीसदी हिस्से पर सहमति बन चुकी थी। लेकिन पश्चिम एशिया से जुड़े हिस्से की भाषा पर चर्चा जारी रही।

    देर रात तक चली बातचीत

    सहमति बनाने की कोशिश शनिवार तड़के तक चलती रही। भारतीय अधिकारियों ने करीब 2:45 बजे रात तक बातचीत जारी रखी। रूस और चीन समेत दूसरे BRICS सदस्य देशों के बीच हुई बातचीत के बाद मुद्दों पर सहमति बनाने में मदद मिली। इसके बाद सभी सदस्य देशों की सहमति से घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को Summit के पहले सत्र के बाद घोषणा पत्र पर सहमति बनने की जानकारी दी।

    आतंकवाद पर BRICS का दो टूक संदेश

    आतंकवाद को लेकर घोषणा पत्र में BRICS देशों ने एक बार फिर सख्त रुख दिखाया है। 22 अप्रैल 2025 के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आतंकवादियों को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराने और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की प्रतिबद्धता दोहराई गई है। इस मामले में इस साल का रुख पिछले साल जारी Rio de Janeiro Declaration के अनुरूप बताया गया है।

    पश्चिम एशिया के हालात पर चिंता

    घोषणा पत्र में पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव पर भी चिंता जताई गई है। BRICS देशों ने संबंधित पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। साथ ही युद्ध को रोकने, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खतरे को कम करने और विवादों का समाधान बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से निकालने पर जोर दिया गया है। बढ़ते global tensions के बीच परमाणु जोखिम को लेकर जताई गई चिंता भी घोषणा पत्र के महत्वपूर्ण हिस्सों में शामिल है।

    Trade restrictions पर भी निशाना

    BRICS देशों ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े मुद्दे पर भी अपना रुख स्पष्ट किया है। घोषणा पत्र में एकतरफा tariff और trade restrictions की आलोचना की गई है। यानी व्यापार के मामले में किसी एक देश की तरफ से लगाए जाने वाले प्रतिबंधों को लेकर BRICS देशों ने चिंता जाहिर की है।

    भारत के लिए क्यों अहम है यह घोषणा?

    पश्चिम एशिया जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सदस्य देशों के बीच मतभेद के बावजूद साझा घोषणा पत्र जारी होना भारत की diplomacy के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नई दिल्ली घोषणा पत्र में आतंकवाद से लेकर युद्ध, परमाणु जोखिम और global trade तक कई ऐसे मुद्दे शामिल हैं, जिनका असर आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय राजनीति और आर्थिक माहौल पर देखने को मिल सकता है।

    #BRICS2026 #BRICS #JammuKashmir #TerroristAttack #Terrorism #India #Pahalgam #April22 #CounterTerrorism #GlobalPeace #UnitedAgainstTerrorism
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Article“314 कोडिन कफ सिरप जब्त,बलिया मेडिकल दुकानों की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई”
    Next Article बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर, भागलपुर में दो तटबंध टूटे; 15 जिलों में 46.88 लाख प्रभावित
    Vishal Shree
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Climate Change पर नई किताब लॉन्च-“Changing Climate Land Life Interplay”जानें पूरी खबर क्या …है,

    September 12, 2026 10:44 am

    Weather Update : कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, कोहरा और ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी..

    January 3, 2026 8:34 am

    Bullet Train in India : इस दिन से पटरियों पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, जानें- फाइनल टाइमलाइन

    January 2, 2026 9:20 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर, भागलपुर में दो तटबंध टूटे; 15 जिलों में 46.88 लाख प्रभावित

    September 13, 2026 3:09 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Bihar

    बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर, भागलपुर में दो तटबंध टूटे; 15 जिलों में 46.88 लाख प्रभावित

    By Vishal ShreeSeptember 13, 2026 3:09 pm

    Begusarai News : बिहार में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। भागलपुर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर तटबंधटूटने…

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    September 13, 2026 2:33 pm

    “314 कोडिन कफ सिरप जब्त,बलिया मेडिकल दुकानों की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई”

    September 13, 2026 12:19 am

    बेगूसराय में एनीमिया जांच-उपचार को लेकर ट्रेनिंग,गर्भवती महिलाओं और किशोरियों पर फोकस

    September 13, 2026 12:06 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.