Author: Vishal Shree
15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai
Begusarai News : आस्था, भक्ति और सनातन परंपरा के रंग में बकरी क्षेत्र एक बार फिर रंगने जा रहा है। यहां 15 से 18 सितंबर 2026 तक चार दिवसीय भव्य Ganesh Utsav का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और करपूरी चौक स्थित स्टेशन रोड पर पूजा पंडाल को सजाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। इस वर्ष गणेश उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण भगवान गणेश की प्रतिमा और पंडाल का स्वरूप होगा। मेला समिति के अनुसार, इस बार मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबाग के राजा’ की तर्ज पर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। आयोजकों को उम्मीद है…
बेगूसराय में 14 सितंबर से Junior State Ranking Badminton Tournament, 150 से अधिक शटलर लेंगे हिस्सा
Begusarai News :बिहार के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए बेगूसराय में बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान और बेगूसराय जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की मेजबानी में पांच दिवसीय Junior State Ranking Badminton Tournament का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 14 से 18 सितंबर 2026 तक श्रीकृष्ण इंडोर स्टेडियम, लोहियानगर, बेगूसराय में आयोजित होगी। इसमें बिहार के अलग-अलग जिलों से 150 से अधिक युवा शटलर बालक और बालिका वर्ग में हिस्सा लेंगे। U-17 और U-19 खिलाड़ियों के बीच होगा मुकाबला आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में Under-17 और Under-19 Age Category के खिलाड़ी शामिल होंगे। दोनों आयु वर्गों में बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के…
Begusarai News : Artificial Intelligence यानी AI अब सिर्फ productivity और technology का tool नहीं रह गया है। इसका दुरुपयोग cyber crime में भी तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिकी AI कंपनी Anthropic की सितंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी AI की मदद से target की पहचान करने, उसके बारे में जानकारी जुटाने, phishing तैयार करने, computer systems की कमजोरियां तलाशने और data चोरी जैसे कई कामों को automate कर रहे हैं। रिपोर्ट “Detecting and Countering Misuse of AI” में AI के बढ़ते misuse को लेकर चिंता जताई गई है। इसके मुताबिक cyber attack में AI का इस्तेमाल अब सामान्य chatbot तक सीमित नहीं…
Begusarai News : जिले में Flood 2026 के बीच गंगा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है, जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि गंगा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और राहत-बचाव अभियान को जारी रखा है। केंद्रीय जल आयोग और आपदा प्रबंधन विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर 42.89 मीटरदर्ज किया गया। जिला प्रशासन के मुताबिक सभी संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। 269 नावों से जारी है…
बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए Job Camp, 17 सितंबर को 8 से 16 हजार तक रोजगार का मौका…
Begusarai News: जिले में रोजगार से जुड़ी ऐसी पहल दिव्यांग युवाओं के लिए private sector में नौकरी के अवसर तलाशने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है। जिले के दिव्यांगजनों के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, बेगूसराय की ओर से “निःशक्त जनों के लिए नियोजन सहायता” योजना के तहत 17 सितंबर 2026 को विशेष रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर (Special Job Camp) आयोजित किया जाएगा। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन, ITI Campus, पन्हास, बेगूसराय में लगेगा। शिविर में निजी संस्था Youth4jobs Foundation की सहभागिता रहेगी। संस्था की ओर से दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इन पदों पर मिल सकता है रोजगार…
Begusarai News : राजधानी पटना के दानापुर में रहने वाले Chartered Accountant (CA) गौरव गुंजन के खिलाफ करीब 457 करोड़ रुपये अवैध तरीके से विदेश भेजने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। मामला आयकर विभाग की जांच के दौरान सामने आया, जिसके बाद विभाग के Assistant Director प्रिंस बाबू मिश्रा की शिकायत पर बिहार पुलिस की Economic Offences Unit (EOU) ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच की जिम्मेदारी EOU के अपर पुलिस अधीक्षक प्रतेंद्र भारती को सौंपी गई है। एजेंसी अब उन कंपनियों, बैंकिंग transactions और documents की जांच कर रही है, जिनके आधार पर इतनी बड़ी रकम विदेश भेजे जाने का…
Begusarai News : अवैध SIM Box के जरिए साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को बिहार के वैशाली और ओडिशा के जगतपुर इलाके में कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान साइबर अपराधियों को कथित तौर पर सिम कार्ड उपलब्ध कराने के मामले में Airtel के महुआ क्षेत्र के एरिया डिस्ट्रीब्यूटर पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी के मुताबिक पंकज कुमार पर अवैध SIM Box के लिए बड़ी संख्या में गलत तरीके से SIM cards उपलब्ध कराने का आरोप है। छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, SIM cards और अन्य digital devices भी बरामद किए…
भारत ने विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है ….चौथा स्थान हासिल कर लिया
Begusarai News : भारत ने विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का Foreign Exchange Reserves 44.9 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 785.7 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इस रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ भारत ने रूस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाले देशों की सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार अब भारत से आगे केवल चीन, जापान और स्विट्जरलैंड हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में इतनी बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी भारत की आर्थिक स्थिति के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।…
बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर, भागलपुर में दो तटबंध टूटे; 15 जिलों में 46.88 लाख प्रभावित
Begusarai News : बिहार में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। भागलपुर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर तटबंधटूटने और कटाव की घटना सामने आई है, जबकि राज्य के 15 जिलों में 46.88 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित बताए गए हैं। हालांकि कई नदियों के जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन गंगा, कोसी, गंडक समेत कई नदियां अब भी अलग-अलग स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आपदा प्रबंधन विभाग (DMD) के शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, 15 जिलों के 88 प्रखंडों की 561 ग्राम पंचायतों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया शामिल हैं। भागलपुर में दो जगह तटबंध टूटने से बढ़ी चिंता भागलपुर में…
BRICS Summit के दौरान कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच खींचतान देखने को मिली, लेकिन आखिरकार भारत साझा घोषणा पत्र जारी कराने में सफल रहा। शनिवार को 18वें BRICS Summit के बाद 45 पन्नों का New Delhi Declaration जारी किया गया, जिसमें आतंकवाद, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे मुद्दों पर सदस्य देशों ने अपना रुख स्पष्ट किया। इस घोषणा पत्र की सबसे अहम बात जम्मू-कश्मीर से जुड़ी है। इसमें 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। BRICS देशों ने आतंकवादियों को सुरक्षित ठिकाना…