Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : सौरव जायसवाल के नेतृत्व में 70 मेधावी युवाओं ने की संसद भवन की अध्ययन यात्रा…

    October 2, 2026 10:24 am

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»“314 कोडिन कफ सिरप जब्त,बलिया मेडिकल दुकानों की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई”
    Bihar

    “314 कोडिन कफ सिरप जब्त,बलिया मेडिकल दुकानों की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई”

    Vishal ShreeBy Vishal ShreeSeptember 13, 2026 12:19 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    codeine syrup
    codeine syrup
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    बेगूसराय के बलिया में पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर की कार्रवाई में 314 पीस कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी।

    Begusarai News : जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया बाजार में पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup की बड़ी खेप बरामद की गई है। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में नामजद दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

    पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 11 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने ड्रग्स इंस्पेक्टर उज्ज्वल प्रसाद रंजन के साथ पहले छोटी बलिया बाजार की अलग-अलग मेडिकल दुकानों की जांच की।

    मेडिकल दुकानों की जांच के बाद मिली सूचना

    जांच के दौरान टीम को सूचना मिली कि बड़ी बलिया बाजार स्थित चौधरी मेडिकल और गुंजा मेडिकल दुकान सह मकान में प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप का कथित तौर पर अवैध खरीद-बिक्री और भंडारण किया जाता है।

    सूचना के सत्यापन के लिए टीम चौधरी मेडिकल के सामने पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति वहां से भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रोहित कुमार, पिता स्वर्गीय राम दयाल चौधरी, निवासी बड़ी बलिया बाजार, वार्ड नंबर-03, बलिया के रूप में हुई।

    पुलिस के मुताबिक चौधरी मेडिकल की जांच में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला, जबकि गुंजा मेडिकल दुकान बंद मिली।

    घर की छत वाले कमरे से 314 पीस सिरप बरामद

    इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में रोहित कुमार के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर की छत पर बने एक कमरे से अलग-अलग पैकेजिंग में कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया।

    पुलिस के अनुसार बरामद सामान में:

    • विमल लिखा झोला: 89 पीस
    • चोकर लिखा सफेद बोरा: 105 पीस
    • सीलबंद कार्टन: 120 पीस

    कुल मिलाकर 314 पीस Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup (100 ml) बरामद किया गया।

    बरामद सिरप का Batch Number TBH20247 बताया गया है। इसकी निर्माण तिथि 06/2026 और expiry date 05/2028 है।

    दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी

    पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार ने बताया कि वह संतोष कुमार, पिता रामप्रकाश चौधरी, निवासी बड़ी बलिया बाजार, वार्ड नंबर-03, थाना बलिया के साथ मिलकर कथित तौर पर प्रतिबंधित सिरप का अवैध खरीद-बिक्री करता था।

    वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद पुलिस ने बरामद सभी सिरप को जब्त कर लिया और जब्ती सूची तैयार की। इसके बाद रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

    NDPS Act के तहत मामला दर्ज

    मामले में बलिया थाना कांड संख्या 478/26, दिनांक 11 सितंबर 2026 के तहत NDPS Act, 1985 की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    पुलिस फरार बताए जा रहे आरोपी संतोष कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

    Begusarai administration Begusarai News Begusarai Codeine Syrup Balia Police Begusarai Codeine Syrup Seized Bihar Begusarai Crime News Bihar News bihar poilce codeine sirip The Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में एनीमिया जांच-उपचार को लेकर ट्रेनिंग,गर्भवती महिलाओं और किशोरियों पर फोकस
    Next Article BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा
    Vishal Shree
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : सौरव जायसवाल के नेतृत्व में 70 मेधावी युवाओं ने की संसद भवन की अध्ययन यात्रा…

    October 2, 2026 10:24 am

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : सौरव जायसवाल के नेतृत्व में 70 मेधावी युवाओं ने की संसद भवन की अध्ययन यात्रा…

    By सुमन सौरबOctober 2, 2026 10:24 am

    Begusarai News : राष्ट्र निर्माण में सामाजिक सेवा और स्वयंसेवा के जरिए योगदान देने वाले…

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.