Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जयमंगलागढ़ और कावर झील के समग्र विकास, संरक्षण और Eco-Tourism को लेकर आया जवाब, जानें पूरी रिपोर्ट

    September 12, 2026 1:48 pm

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    September 12, 2026 12:37 pm

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बरौनी के सर्वेश कश्यप को ग्लोबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2026, रिनिकी भुइयां सरमा ने किया सम्मानित..
    Begusarai News

    बरौनी के सर्वेश कश्यप को ग्लोबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2026, रिनिकी भुइयां सरमा ने किया सम्मानित..

    The Begusarai DeskBy The Begusarai DeskAugust 30, 2026 5:11 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Sarvesh Kashyap from Barauni
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Sarvesh Kashyap : बरौनी के मूल निवासी और जनसंपर्क एवं मीडिया रणनीति के क्षेत्र में काम कर रहे सर्वेश कश्यप को ग्लोबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया है। नोएडा स्थित एक्सपो इन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में असम की उद्यमी और मीडिया संस्थान नॉर्थईस्ट लाइव की प्रमुख रिनिकी भुइयां सरमा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

    भारत सरकार के पर्यटन विभाग, एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (ADTOI) और ग्लोबल न्यूज नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में सर्वेश कश्यप का चयन प्रतिष्ठित ज्यूरी पैनल ने किया। ज्यूरी में पर्यटन मंत्रालय के पूर्व सचिव एमपी बेजबरुआ, विनोद जुत्शी, आईटीसी के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नकुल आनंद और नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक संदीप मारवाह सहित कई प्रमुख लोग शामिल थे।

    सर्वेश कश्यप ने जनसंपर्क और रणनीतिक संचार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कई राजनीतिक दलों के साथ-साथ 125 से अधिक हिंदी और क्षेत्रीय फिल्मों के लिए मीडिया और संचार रणनीति पर काम किया है। इसके अलावा मेघालय टूरिज्म, नॉर्थईस्ट इन्फ्लुएंसर यात्रा और मिस यूनिवर्स इंडिया जैसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से भी जुड़े रहे हैं।

    हाल ही में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की राष्ट्रीय मीडिया रणनीति की जिम्मेदारी भी सर्वेश कश्यप ने संभाली थी। इसके अलावा मिस यूनिवर्स इंडिया, मिस इंटरनेशनल, मिस टीन यूनिवर्स, मिस टीन इंटरनेशनल और मिस्टर इंडिया यूनिवर्स जैसे आयोजनों के लिए भी वे मीडिया सेवाएं दे रहे हैं।

    सम्मान मिलने पर सर्वेश कश्यप ने कहा कि ग्लोबल टूरिज्म अवॉर्ड्स जैसा प्रतिष्ठित सम्मान मिलना उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है। यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न परियोजनाओं पर काम करने के दौरान उन्हें लगातार नई चीजें सीखने और देश को करीब से समझने का मौका मिल रहा है। उनका प्रयास रहेगा कि अपने काम के जरिए देश और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा कर सकें।

    सर्वेश इन दिनों कई राष्ट्रीय परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं और रणनीतिक संचार एवं मीडिया के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं।

    Begusarai news Sarvesh Kashyap
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीहट नगर परिषद में मनमानी का आरोप, सर्विस रोड की प्रस्तावित जमीन पर पार्क और फेबर ब्लॉक लगाने का विरोध
    Next Article Bakhri News : बखरी प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, सप्ताह में दो बार लगेगा जनता दरबार..
    The Begusarai Desk
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    जयमंगलागढ़ और कावर झील के समग्र विकास, संरक्षण और Eco-Tourism को लेकर आया जवाब, जानें पूरी रिपोर्ट

    September 12, 2026 1:48 pm

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    September 12, 2026 12:37 pm

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    जयमंगलागढ़ और कावर झील के समग्र विकास, संरक्षण और Eco-Tourism को लेकर आया जवाब, जानें पूरी रिपोर्ट

    By Vishal ShreeSeptember 12, 2026 1:48 pm

    Begusarai News :जिले की ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहर जयमंगलागढ़ एवं कावर झील के समग्र विकास, संरक्षण…

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    September 12, 2026 12:37 pm

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am

    Climate Change पर नई किताब लॉन्च-“Changing Climate Land Life Interplay”जानें पूरी खबर क्या …है,

    September 12, 2026 10:44 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.