Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बीहट नगर परिषद में मनमानी का आरोप, सर्विस रोड की प्रस्तावित जमीन पर पार्क और फेबर ब्लॉक लगाने का विरोध
    Begusarai News

    बीहट नगर परिषद में मनमानी का आरोप, सर्विस रोड की प्रस्तावित जमीन पर पार्क और फेबर ब्लॉक लगाने का विरोध

    The Begusarai DeskBy The Begusarai DeskAugust 29, 2026 7:01 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bihat Municipal Council
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बीहट नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर मनमानी और सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि जिस जमीन पर भविष्य में सर्विस रोड प्रस्तावित है, वहां पार्क और फेबर ब्लॉक लगाने का काम कराया जा रहा है। इसके अलावा सड़क किनारे फ्लाई ऐश गिराए जाने और कॉलेज परिसर के आसपास लगे पुराने पेड़ों की कटाई से भी लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग नवनियुक्त डीएम बेगूसराय रिची पाण्डेय से की है।

    वृक्ष कटाई से लोगों में नाराजगी

    स्थानीय लोगों के अनुसार, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से बचाव के लिए एपीएसएम कॉलेज प्रबंधन ने वर्षों पहले कॉलेज परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पौधे लगाए थे। इनमें सागवान समेत कई पुराने पेड़ शामिल हैं। आरोप है कि इनमें से कुछ पेड़ों को बिना उचित अनुमति के काट दिया गया। पेड़ों की कटाई की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने इसका विरोध किया और वन विभाग से कार्रवाई की मांग की।

    इस संबंध में बरौनी प्रमंडल वन विभाग की पदाधिकारी अन्नु प्रिया पंडित ने बताया कि पेड़ कटाई की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    फ्लाई ऐश से सड़क पर बढ़ा हादसे का खतरा

    स्थानीय लोगों का कहना है कि बीहट नगर परिषद के वार्ड तीन स्थित कोल बोर्ड रोड की मुख्य सड़क पर कई जगह फ्लाई ऐश गिरा हुआ है। इससे सड़क पर धूल और प्रदूषण बढ़ने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि पहले फ्लाई ऐश गिराकर इलाके में प्रदूषण फैलाया गया और इसके बाद पार्क व फेबर ब्लॉक लगाने की तैयारी की जा रही है।

    सर्विस रोड के लिए प्रस्तावित जमीन पर काम का विरोध

    लोगों के मुताबिक राजवाड़ा 61 स्पेशल रेलवे गुमती और 07 बी स्पेशल अंबे सिनेमा रेलवे गुमती पर ओवरब्रिज प्रस्तावित है। दोनों ओवरब्रिज के बीच एपीएसएम कॉलेज से आरकेसी तक सर्विस रोड बनाने की योजना है। ऐसे में इस क्षेत्र में रेलवे और पीडब्ल्यूडी की जमीन पर पार्क या फेबर ब्लॉक लगाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि भविष्य में यदि सर्विस रोड का निर्माण होना है तो उससे पहले इस जमीन पर स्थायी या अर्धस्थायी निर्माण कराना सरकारी राशि की बर्बादी हो सकता है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि रेलवे की जमीन पर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के किसी प्रकार का कार्य कैसे कराया जा सकता है।

    रेलवे ने नहीं दी किसी कार्य की अनुमति

    इस मामले में आईएन बरौनी रेल पदाधिकारी अरविंद कुमार आर्य ने कहा कि रेलवे की जमीन पर किसी प्रकार के कार्य के लिए किसी सिविल विभाग को रेलवे की ओर से अनापत्ति नहीं दी गई है।

    नगर परिषद ने पार्क बनाने से किया इनकार

    बीहट नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार ने पार्क बनाए जाने के आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वहां केवल साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है और कोई पार्क या फेबर ब्लॉक का कार्य नहीं हो रहा है।

    हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप के आसपास और आगे कई जगहों पर बड़ी मात्रा में फ्लाई ऐश गिरा हुआ है। लोगों के मुताबिक मौके की स्थिति नगर परिषद के दावे से अलग दिखाई दे रही है।

    कॉलेज प्रबंधन ने कहा- जानकारी नहीं

    एपीएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि उन्हें पेड़ कटाई के मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से बचाव के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से परिसर के चारों तरफ सैकड़ों पेड़ लगाए गए थे। अगर कॉलेज परिसर से जुड़े क्षेत्र में पेड़ काटे जाने का मामला सामने आता है तो गढ़हरा थाना को सूचना देकर कार्रवाई कराई जाएगी।

    विभागीय कार्य पर रोक के बावजूद काम कराने का आरोप

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निकायों में विभागीय स्तर पर कार्य कराने पर रोक के बावजूद बीहट नगर परिषद में बिना निविदा के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय योजना के नाम पर नियमों की अनदेखी की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

    डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग

    स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जमीन रेलवे या पीडब्ल्यूडी की है और वहां बिना अनुमति के कार्य कराया जा रहा है तो इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही पेड़ कटाई, फ्लाई ऐश गिराने और विकास कार्यों में नियमों के पालन की भी जांच की जाए।

    लोगों ने नवनियुक्त डीएम बेगूसराय रिची पाण्डेय से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी जमीन और राशि के इस्तेमाल में पारदर्शिता जरूरी है।

    Begusarai news Bihat Municipal Council
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Article700 एकड़ जमीन का विवाद: किसानों की जद्दोजहद के बीच दिनकर यूनिवर्सिटी और NIFT पर सवाल
    Next Article बरौनी के सर्वेश कश्यप को ग्लोबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2026, रिनिकी भुइयां सरमा ने किया सम्मानित..
    The Begusarai Desk
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    By सुमन सौरबOctober 29, 2026 5:11 pm

    Darbhanga Graduate MLC Seat : बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट…

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.