Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    September 12, 2026 12:37 pm

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am

    Climate Change पर नई किताब लॉन्च-“Changing Climate Land Life Interplay”जानें पूरी खबर क्या …है,

    September 12, 2026 10:44 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bakhri News»Bakhri News : बखरी प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, सप्ताह में दो बार लगेगा जनता दरबार..
    Bakhri News

    Bakhri News : बखरी प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, सप्ताह में दो बार लगेगा जनता दरबार..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 31, 2026 6:48 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    DM Richi Pandey
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bakhri News : बेगूसराय के नए डीएम रिची पांडेय ने सोमवार को बखरी प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय की कार्यप्रणाली के साथ विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आम लोगों को मिल रही सरकारी सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली।

    बैठक में डीएम ने प्रखंड मुख्यालय से दूर स्थित पंचायतों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में संचालित योजनाओं और सरकारी सेवाओं की लगातार समीक्षा की जानी चाहिए। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सप्ताह में दो बार जनता दरबार आयोजित करने का भी निर्देश दिया।

    पंचायतों में कर्मियों की उपस्थिति की होगी जांच

    डीएम ने पंचायत स्तरीय कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन पंचायतों में कर्मियों की उपस्थिति की जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि प्रखंड स्तर से संबंधित मामलों और शिकायतों का यथासंभव निपटारा प्रखंड स्तर पर ही किया जाए, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला या अनुमंडल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

    स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच

    शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीएम ने विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने केवल अभिलेख और पंजी के संधारण तक सीमित नहीं रहने, बल्कि बच्चों के पोषण और उनके सर्वांगीण विकास की भी नियमित जांच करने का निर्देश दिया।

    स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता पर जोर

    डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और इसकी नियमित जांच करने को कहा। पंचायत दिवस के अवसर पर पंचायतों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को आम लोगों के समक्ष प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया।

    पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार का निर्देश

    विद्युत विभाग के अधिकारियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।

    कचरा उठाव और यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा

    बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने तथा प्रत्येक घर से नियमित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण हो रहा है या नहीं, इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    लाभुकों से मिले डीएम, सुनी समस्याएं

    निरीक्षण के दौरान डीएम रिची पांडेय ने मौके पर मौजूद लाभुकों और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े आवेदन भी प्राप्त किए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर त्वरित एवं नियमानुकूल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, एसडीओ, एसडीपीओ, डीसीएलआर, डीआरडीए निदेशक, बीडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Begusarai news DM Richi Pandey
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरौनी के सर्वेश कश्यप को ग्लोबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2026, रिनिकी भुइयां सरमा ने किया सम्मानित..
    Next Article Begusarai News : जनता दरबार में पहुंचे 38 फरियादी, डीएम ने समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    तेघड़ा, चेरियाबरियारपुर और छौड़ाही के पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया स्वास्थ्य योजनाओं का प्रशिक्षण

    September 11, 2026 11:51 pm

    गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बेगूसराय में 3.80 लाख लोग प्रभावित; प्रशासन अलर्ट

    September 11, 2026 11:31 pm

    गढ़पुरा की 9 पंचायतों का बदलेगा नक्शा, शुरू हुआ परिसीमन का काम; जानिए आपके गांव और वार्ड पर क्या पड़ेगा असर

    September 11, 2026 1:55 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    By Vishal ShreeSeptember 12, 2026 12:37 pm

    Begusarai News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Intermediate Annual Examination 2028 में शामिल होने वाले…

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am

    Climate Change पर नई किताब लॉन्च-“Changing Climate Land Life Interplay”जानें पूरी खबर क्या …है,

    September 12, 2026 10:44 am

    तेघड़ा, चेरियाबरियारपुर और छौड़ाही के पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया स्वास्थ्य योजनाओं का प्रशिक्षण

    September 11, 2026 11:51 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.