Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»काबर-बगरस नहर के पुनरुद्धार को लेकर जयमंगला गढ़ में बैठक, जलप्रवाह बहाल करने पर जोर..
    Begusarai News

    काबर-बगरस नहर के पुनरुद्धार को लेकर जयमंगला गढ़ में बैठक, जलप्रवाह बहाल करने पर जोर..

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiJune 7, 2026 3:19 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Kabar-Bagras Canal
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    “नहर, नदी और जलस्रोत बचेंगे तभी मानवता बचेगी। जल का बहाव ही जीवन का बहाव है।” इसी संदेश के साथ जयमंगला गढ़ स्थित नहर घाट पर काबर नहर नवजीवन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध लेखक एवं काबर नेचर क्लब के प्रमुख महेश भारती ने की।

    बैठक में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक नितेश रंजन ने काबर-बगरस नहर की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने नहर की उड़ाही (गाद निकासी), दोनों किनारों पर मजबूत बांध निर्माण तथा व्यापक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया। उनका कहना था कि नहर के पुनर्जीवन से क्षेत्र की जल व्यवस्था और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूती मिलेगी।

    काबर टाल किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक वल्लभ बादशाह ने कहा कि काबर क्षेत्र को टकराव की राजनीति से निकालकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की जमीन से जुड़े मुद्दों का समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिए। साथ ही किसानों, मछुआरों और मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए काबर क्षेत्र के समग्र विकास की योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने काबर-बगरस नहर को अतिक्रमण मुक्त करने, गाद की सफाई कराने तथा पूरे नहर क्षेत्र की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की।

    अध्यक्षीय संबोधन में महेश भारती ने नहर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि काबर-बगरस नहर का निर्माण वर्ष 1951 से 1956 के बीच लगभग 15 लाख रुपये की लागत से किया गया था। करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबी और 11 फीट गहरी यह नहर कभी क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नहर उपेक्षा, अतिक्रमण और अव्यवस्था का शिकार हो गई है। कई स्थानों पर बाड़ लगाकर जलनिकासी को बाधित कर दिया गया है, जिससे इसका प्राकृतिक जलप्रवाह प्रभावित हुआ है। नहर में सतत जलप्रवाह बनाए रखने के लिए इसके व्यापक पुनरुद्धार की आवश्यकता है।

    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि काबर-बगरस नहर की नियमित उड़ाही और सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नहर में निरंतर जलप्रवाह बनाए रखने तथा जलस्तर संतुलित रखने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं। सफाई से निकली मिट्टी का उपयोग नहर के दोनों किनारों के बांधों को मजबूत करने में किया जाए तथा उन पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराया जाए।

    बैठक में अजय पाठक, आर्यन राज, धर्मेंद्र यादव, सरबू सदा, संजय सहनी सहित कई स्थानीय लोग और अभियान से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में नहर के संरक्षण और पुनर्जीवन को क्षेत्र के पर्यावरण, कृषि और आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए जनसहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Kabar Jheel Begusarai Kabar Lake Kabar Tal
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय : मंझौल थाना पर ₹500 रिश्वत मांगने, गाली-गलौज और मारपीट का गंभीर आरोप…
    Next Article बेगूसराय के कुमार विश्वजीत बनेंगे SDM, बीपीएससी 70वीं में हासिल की 281वीं रैंक…
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    By सुमन सौरबOctober 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार…

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    बेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..

    October 5, 2026 11:49 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.