Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, मिला ‘Best Performing Model District’ का पुरस्कार..

    September 25, 2026 6:21 pm

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : ढाई साल बाद भी बेगूसराय के साहिल का सुराग नहीं, 12 साल से ईशू और रानी का भी इंतजार..हाईकोर्ट सख्त
    Begusarai News

    Begusarai News : ढाई साल बाद भी बेगूसराय के साहिल का सुराग नहीं, 12 साल से ईशू और रानी का भी इंतजार..हाईकोर्ट सख्त

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबSeptember 5, 2026 1:18 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Sahil from Begusarai is missing.
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय के 9 साल का साहिल कुमार ढाई साल से लापता है। वह 16 अक्टूबर 2023 को दोस्तों के साथ खेत में खेलने निकला था। उसके तीन दोस्त घर लौट आए, लेकिन साहिल वापस नहीं आया। परिवार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, तलाश होती रही, लेकिन ढाई साल बाद भी पुलिस उसके बारे में कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी। अब इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

    वीरपुर थाना कांड संख्या 189/23 की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और न्यायमूर्ति रमेश चंद्र मालवीय की खंडपीठ ने पुलिस की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जतायी। कोर्ट ने साफ कहा कि लापता बच्चों के मामलों में समय पर और संवेदनशील तरीके से कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

    तीन दोस्त लौटे, साहिल का आज तक पता नहीं

    जानकारी के मुताबिक, प्रवीण कुमार ने 16 अक्टूबर 2023 को वीरपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। उनका नौ वर्षीय भगिना साहिल कुमार अपने दोस्तों मनखुश, अभिलाष और रमण के साथ खेत में खेलने गया था।

    शाम को तीनों बच्चे अपने घर लौट आये, लेकिन साहिल नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की गयी, लेकिन साहिल का कोई पता नहीं चला। मामला पुलिस तक पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज हुई। इसके बाद भी उसकी बरामदगी नहीं हो सकी। इधर, ढाई साल बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो अदालत ने जांच की गति और पुलिस की संवेदनशीलता पर सवाल उठाये।

    चार पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी

    सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले की शुरुआती जांच में लापरवाही बरतने वाले चार पुलिस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है।

    जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है, उनमें प्रथम जांच अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, द्वितीय जांच अधिकारी शिल्पी कुमारी, तत्कालीन थानाध्यक्ष संजीव कुमार और तत्कालीन सदर डीएसपी-2, बेगूसराय भास्कर रंजन शामिल हैं।

    अदालत ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि जिन अधिकारियों के सामने संवेदनशील मामलों में रिपोर्ट आने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, उन्हें महत्वपूर्ण फील्ड पोस्टिंग देना कितना उचित है।

    सिर्फ साहिल नहीं, अब बिहार के हर लापता बच्चे का हिसाब होगा

    साहिल मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पूरे बिहार में लंबित बाल गुमशुदगी के मामलों को भी अपने दायरे में ले लिया है। अदालत ने DGP को राज्य के सभी थानों में लंबित लापता बच्चों के मामलों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

    DGP को दो सप्ताह के भीतर शपथ पत्र के माध्यम से सारणीबद्ध चार्ट दाखिल करना होगा। इसमें यह बताना होगा कि बच्चा कब लापता हुआ, पुलिस को इसकी सूचना कब मिली और सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कौन-कौन से कदम उठाये। इस आदेश से अब उन मामलों की भी समीक्षा होगी, जिनमें बच्चे लंबे समय से लापता हैं और जांच पुलिस की फाइलों में अटकी हुई है।

    SIT को तलाश करने का निर्देश

    कोर्ट ने साहिल समेत लापता बच्चों की बरामदगी के लिए गठित SIT को भी तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बेगूसराय के डीएसपी (विशेष अपराध) के नेतृत्व में गठित टीम को लापता बच्चों की तलाश में दिन-रात जुटने को कहा गया है। अदालत का संदेश साफ है लापता बच्चे का मामला सामान्य गुमशुदगी की तरह नहीं लिया जा सकता। शुरुआती समय में पुलिस की कार्रवाई ही बच्चे की बरामदगी में निर्णायक साबित हो सकती है।

    12 साल से ईशू और रानी का भी इंतजार

    बेगूसराय में बच्चों के लापता होने के पुराने मामले पुलिस की कार्यशैली पर पहले से सवाल खड़े करते रहे हैं। मार्च 2014 में लोहिया नगर से नौ वर्षीय नीलोत्पल रंजन उर्फ ईशू लापता हुआ था। वर्षों बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। इसी दौरान बनवारीपुर की रानी के लापता होने का मामला भी सामने आया था।

    ईशू के परिजनों ने बच्चे के बेचे जाने की आशंका भी जतायी थी। वहीं वर्ष 2014 में हेमरा के पीयूष के अपहरण का मामला भी सामने आया था। अपहरण के बाद कथित तौर पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी और बाद में पीयूष का शव जिनेदपुर में मिला था। इन घटनाओं ने जिले में बच्चों की सुरक्षा और गुमशुदगी के मामलों की पुलिस जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े किये हैं।

    30 सितंबर को फिर होगी सुनवाई

    हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की है। इस दिन DGP की ओर से दाखिल शपथ पत्र और SIT की प्रगति रिपोर्ट पर सुनवाई होगी। अब नजर इस बात पर है कि ढाई साल से लापता साहिल तक पुलिस कब पहुंचती है और राज्यभर में वर्षों से लंबित लापता बच्चों के मामलों में पुलिस की कार्रवाई का हाईकोर्ट के सामने क्या जवाब आता है।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Ishu from Begusarai is missing. Rani from Begusarai is missing. Sahil from Begusarai is missing.
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : सुरेश प्रसाद राय के जन सुराज में जाने से गरमाया दरभंगा शिक्षक सीट का चुनावी माहौल..
    Next Article Begusarai News : पूर्व केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी को मछुआरों ने कावर समस्या को लेकर सौंपे ज्ञापन..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, मिला ‘Best Performing Model District’ का पुरस्कार..

    September 25, 2026 6:21 pm

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    By सुमन सौरबSeptember 28, 2026 4:05 pm

    Begusarai News : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों…

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, मिला ‘Best Performing Model District’ का पुरस्कार..

    September 25, 2026 6:21 pm

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.