Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : गंगा और सहायक नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बेगूसराय के 8 प्रखंडों को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बाढ़ के पानी में रविवार को 7 लोगों की डूबने से हुई मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का आदेश जारी किया है। सोमवार को डीएम तुषार सिंगला ने आदेश जारी करते हुए साहेबपुरकमाल, बलिया, मटिहानी, शाम्हो, बेगूसराय, बरौनी, तेघड़ा और बछवाड़ा प्रखंड के कुल 137 प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 14 अगस्त तक…
Rakesh Sinha : गंगा का बढ़ता जलस्तर अब बेगूसराय के 8 प्रखंड के लिए आफत बन गया है। निचले इलाकों में पानी घुसने से लोग घर-बार छोड़ने को मजबूर हैं। राहत और बचाव कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर लोगों में नाराजगी है। पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बलिया प्रखंड क्षेत्र के सादीपुर और तुलसी टोल समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जैसे ही वे राहत शिविरों और गांवों में पहुंचे, पीड़ित महिलाएं और बुजुर्ग फूट-फूटकर रो पड़े। किसी ने घर उजड़ने का दर्द सुनाया, तो किसी ने भूख से बिलखते बच्चों की व्यथा बताई। ग्रामीणों ने बताया…
Begusarai News : बेगूसराय में रिश्वतखोरी के आरोप में एक महिला दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नावकोठी थाने में पदस्थापित महिला पु०अ०नि० (पुलिस उप-अनिरीक्षक) लीलावती देवी एक व्यक्ति से कांड में धारा हटाने के एवज में पैसे मांगती नजर आ रही थीं। बोल रही थी… ‘5 हजार नहीं, 20 हजार दो…’ वीडियो में लीलावती देवी यह स्वीकार करती हुई नजर आईं कि उन्होंने 5 हजार रुपए लिए हैं। हालांकि, उन्हें केस से नाम हटाने के लिए 20 हजार रुपए चाहिए। वीडियो सामने आने के बाद एसपी मनीष कुमार…
Begusarai News। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार से बेगूसराय के आठ प्रखंडों को तत्काल बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की। गिरिराज सिंह ने बताया कि 3 अगस्त से गंगा का पानी गांवों में प्रवेश कर गया था। तब से अब तक बाढ़ ने आठ प्रखंडों को बुरी तरह तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि “गांव-गांव में पानी भर गया है, लोगों के घर ढह रहे हैं, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। इस प्राकृतिक आपदा से लोग लगातार जूझ रहे…
Begusarai News : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय प्रतिनिधि (BLA-2) का प्रशिक्षण कार्यशाला एवं कार्यकर्ता सम्मेलन रतनपुर स्थित स्पलास बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक और कांग्रेस नेत्री अमिता भूषण ने किया। इस मौके पर बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के करीब 350 बीएलओ और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। प्रदेश से आए कांग्रेस नेताओं विवेक, प्रियांश, अमन सिद्दीकी, राजकुमार और मयंक ने बूथ स्तरीय प्रतिनिधियों को विस्तृत मार्गदर्शन दिया। “राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव…
Flood in Begusarai : गंगा नदी के उफान ने रविवार को बेगूसराय में कहर बरपा दिया। जिले के अलग-अलग इलाकों में डूबने से एक ही दिन में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो साल की बच्ची, महिला और युवक शामिल हैं। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। रामदीरी में डूबे किसान की मौत : मटिहानी प्रखंड के रामदीरी पंचायत-2 के रामदीरी भवानंदपुर टोला में बाढ़ के पानी में डूबकर किसान जगदीश सिंह की मौत हो गई। शाम्हो में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत : शाम्हो प्रखंड के बिजुलिया में एक ही परिवार…
Begusarai News : CM नीतीश ने रविवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार से राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में जुलाई माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर पूरे बिहार के 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹1100 प्रति माह की दर से कुल ₹1247.34 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेगूसराय जिला मुख्यालय, सभी प्रखंड, नगर निकाय, पंचायत और ग्राम स्तर पर किया गया। जिला स्तर पर आयोजन समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में हुआ, जिसमें जिलाधिकारी…
बरौनी जंक्शन पर यात्रियों को Free में करानी पड़ी ट्रेन की सवारी, जानें- रेलवे की मजबूरी?
Barauni Junction : बरौनी जंक्शन पर कई रेल यात्रियों को मजबूरन मुफ्त में यात्रा करना पड़ा..जी हां सही सुना आपने! दरअसल, बरौनी जंक्शन के दक्षिणी छोर पर स्थित टिकट बुकिंग काउंटर पर तकनीकी खामी के कारण टिकट बिक्री पूरी तरह ठप रही। लिंक फेल होने की वजह से शनिवार सुबह से ही यात्रियों की भीड़ काउंटर के बाहर उमड़ती रही, लेकिन कोई भी टिकट नहीं मिल सका। इस तकनीकी गड़बड़ी का असर समस्तीपुर-कटिहार मेमू, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, टाटानगर-छपरा एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के यात्रियों पर पड़ा। यात्री…
Begusarai News : बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव निवासी 14 वर्षीय शुभम प्रताप सिंह उर्फ शुभ, जिसकी खोज में परिजन बीते एक सप्ताह से थाने का चक्कर लगा रहे थे, वो गंगा नदी में कूद गया है। नवनिर्मित सिक्स लेन सिमरिया पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अपने दोस्त की बाइक से उतरकर नदी में छलांग लगाते हुए वीडियो सामने आया है। शुभम, संजीव कुमार का बेटा था। वह 3 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला था और मोबाइल साथ नहीं ले गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन…
Begusarai Flood Latest Update : बेगूसराय में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के 7 प्रखंडों के 36 पंचायत पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, जिससे 3 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है। इन इलाकों में रहने, बिजली, पीने के पानी, शौचालय, चिकित्सा सुविधा और पशुचारे की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांवों में हालात इतने भयावह हैं कि कहीं घरों में पानी भर गया है तो कहीं चारों तरफ पानी से घिरने के कारण लोग फंसे हुए हैं। कई परिवार बांध, स्कूल या सामुदायिक भवनों में शरण लिए हुए हैं, लेकिन बुनियादी…
