Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
सोनपुर-कटिहार मेमू में छिनतई का विरोध के दौरान ट्रेन से गिरा 25 वर्षीय यात्री, अस्पताल में भर्ती
Begusarai News : यदि आप भी बरौनी-तेघड़ा और बरौनी-सिमरिया रेलखंड पर यात्रा करने की सोच रहे है तो जरा संभल जाइए! क्योंकि इन दिनों ये रेलखंड चोर, उचक्कों, स्नेचर और झपटमार गिरोहों का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। रोजाना किसी न किसी यात्री के साथ लूटपाट या छिनतई की वारदात सामने आ रही है। सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और आराम से फरार हो जाते हैं। ताजा मामला 14 अगस्त की शाम का है। ट्रेन संख्या 63306 सोनपुर-कटिहार मेमू ट्रेन में खगड़िया निवासी 25 वर्षीय यात्री रंजन कुमार बदमाशों…
Begusarai News : बेगूसराय में एक बार फिर अंधविश्वास के कारण एक कीमती जान चली गई। शनिवार सुबह रतनपुर थाना क्षेत्र के पीपारा मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय सुनील कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। सुनील जीडी कॉलेज के पास फल का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह वह दुकान पर पहुंचा ही था कि अचानक बिजली के करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। मौके पर मौजूद लोग और परिजन मदद के लिए दौड़े, लेकिन अस्पताल ले जाने की बजाय उन्होंने अंधविश्वास का सहारा लिया। शरीर पर आटा मलने…
Begusarai News : बलिया थाना क्षेत्र के नौरंगा दियारा स्थित वार्ड संख्या-14 यादव टोला में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के पानी में डूबने से 55 वर्षीय किसान सुरेश यादव की मौत हो गई। हादसे के 18 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक शव बरामद नहीं हो सका है। परिजनों के मुताबिक, सुरेश यादव हर रोज की तरह शुक्रवार शाम करीब सात बजे दूध सेंटर पर दूध देने निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। शनिवार सुबह खोजबीन शुरू की गई तो…
बेगूसराय: 8 लाख की लागत से बनी सड़क महज 8 दिन में टूटी, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
Begusarai News : जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के पबड़ा गांव में महज 8 दिन पहले बनी सड़क टूटने से हड़कंप मच गया है। करीब 8 लाख रुपये की लागत से बनी इस सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि उस पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आने लगे हैं। इससे नाराज़ ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यह सड़क जिला परिषद सदस्य ममता देवी की अनुशंसा पर 15वें वित्त आयोग से पास की गई थी। योजना का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने किया था और निर्माण…
Begusarai News : बेगूसराय में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ध्वजारोहण समारोह के तुरंत बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-27, पहाड़चक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में करंट लगने से आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। जबकि, इस हादसे में एक अन्य छात्र भी गंभीर रूप से झुलस गया है। मृतक छात्र की पहचान पहाड़चक निवासी अजीत पासवान के इकलौते पुत्र आयुष कुमार (14 वर्ष) के रूप में हुई है। वह विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद झंडे का खंभा हटाने में मदद कर…
Giriraj Singh का विपक्ष पर हमला- यह सरकार नकली गांधी की नहीं, खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे
Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार ‘नकली गांधी’ की सरकार नहीं है, बल्कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चल रहा है, जो जो भी बोलते हैं, ठोक कर बोलते हैं। गिरिराज सिंह ने साफ संदेश दिया कि देश के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा- ‘खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे।’ उनके मुताबिक, जब तक सीमा पार से आतंकवाद जारी रहेगा, तब तक…
Begusarai News : बिहार पुलिस के विशेष अभियान ‘नया सवेरा’ के तहत बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों से अवैध रूप से ऑर्केस्ट्रा और नाच-गान करवाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 10 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि बखरी थानांतर्गत नाबालिग लड़कियों से अवैध नाच-गान करवाया जा रहा है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर DSP कुंदन कुमार के नेतृत्व में 14 अगस्त की शाम करीब 4:10 बजे बखरी थाने की टीम, परिहारा थानाध्यक्ष ऋषिकांत…
IPS Vikas Vaibhav : जहां था नक्सलियों का राज, वहां फहराया तिरंगा- बेगूसराय के सपूत की कहानी
IPS Vikas Vaibhav : आज पूरा देश जहां हर्षोल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं बिहार के रोहतास जिले की कैमूर पहाड़ी की कहानी आज भी लोगों को रोमांचित करती है। यह वही इलाका है जहां आज़ादी के 62 साल बाद, 26 जनवरी 2009 को पहली बार तिरंगा लहराया गया था। कभी नक्सलियों का गढ़ मानी जाने वाली इस पहाड़ी पर सरकार की पहुंच नामुमकिन समझी जाती थी। दशकों तक यहां बंदूक का राज रहा। हथियारबंद नक्सली गांववालों के घरों में घुसकर खाना खाते, विरोध करने वालों को गोली मार देते। पुलिस भी शायद ही कभी यहां…
Begusarai News : विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है। RJD सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘आतंकवादी’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह अपने बयानों से बिहार का माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं। सुधाकर सिंह ने कहा- सभी लोग समाज को जोड़ने के लिए राजनीति करते हैं, लेकिन गिरिराज सिंह ऐसे व्यक्ति हैं, जो तोड़ने का काम करते हैं। यह सिर्फ बीजेपी और आरएसएस में अकेले नहीं हैं, बल्कि ऐसे कई लोग हैं, जो नफरत फैलाने वाले बयान देते हैं। आरजेडी सांसद…
बेगूसराय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बैठक, 1 सितंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज कराने का मौका
बेगूसराय डीएम तुषार सिंघला की अध्यक्षता में गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रारूप प्रकाशन और दावा-आपत्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 01 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल प्रकाशित कर दिया गया है। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 01 अगस्त से 01 सितंबर 2025 तक निर्धारित है। इस दौरान पात्र नागरिक, नाम जुड़वाने, विलोपन या संशोधन के लिए ERO, AERO या BLO को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन…