Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai Crime News : बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे घरों में घुसकर लोगों पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं डर रहे। ताजा मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत वार्ड-2 का है, जहां सोमवार की आधी रात को एक महिला और उसकी बेटी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, परमानंद महतो उर्फ मंटू के 46 वर्षीय पत्नी शोभा देवी अपनी 17 वर्षीय बेटी गुड़िया के साथ घर में सोई हुई थीं। रात करीब 12 बजे अचानक शोभा देवी की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक…
Matihani Assembly Seat : एक ओर JDU के पूर्व बाहुबली विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के लालटेन का दामन थमते ही मटिहानी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। दूसरी तरफ महागठबंधन की ओर से मटिहानी सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ही चुनाव लड़ेगी। यह घोषणा मंगलवार को पावर हाउस रोड स्थित माकपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला सचिव रत्नेश झा ने की। उन्होंने कहा कि इस सीट को लेकर किसी भी प्रकार का संशय नहीं है, क्योंकि पहले ही पार्टी के पोलितब्यूरो सदस्य अशोक ढावले और राज्य सचिव ललन…
Red Cross Society Begusarai : रेड क्रॉस सोसाइटी, बेगूसराय ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पहुँचाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की। जिला पदाधिकारी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तुषार सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री से भरी पहली गाड़ी को रवाना किया। पहली खेप में खाद्यान्न, स्वच्छ पेयजल, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक सामान शामिल किए गए हैं। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुँचाया जाएगा। इस मौके पर जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और…
Begusarai Crime News : बेगूसराय के लोहियानगर थाना क्षेत्र के पन्हास निवासी भोला महतो की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मृतक के पिता राम पदारथ महतो ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 11 अगस्त की शाम उनके बेटे भोला का अपहरण किया गया था। अपहर्ताओं ने फोन कर 5 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। पिता ने बताया- ‘बेटे ने खुद फोन पर कहा कि उसका अपहरण हो गया है, मारपीट कर रहे हैं, 5 लाख लेकर आओ। हम पैसा लेकर भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। अगर…
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया सिमरिया पुल का निरीक्षण, 22 अगस्त को PM मोदी करेंगे उद्घाटन
22 अगस्त को PM नरेंद्र मोदी बिहार को बड़ी सौगात देने वाले हैं। वे बेगूसराय के सिमरिया घाट स्थित नवनिर्मित 6-लेन गंगा पुल का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन व सरकार स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पुल स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उनके साथ मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और अन्य तैयारियों की जानकारी ली। DM तुषार सिंगला ने उन्हें कार्यक्रम स्थल पर हो…
बेगूसराय : किराए के मकान में मिली BPSC शिक्षिका की लाश, शादी के बाद से ही पति करता था शक
Begusarai Crime News : बेगूसराय में एक बीपीएससी शिक्षिका ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के अलका सिनेमा हॉल के पीछे स्थित मोहल्ले का है। जहां बीपीएससी से चयनित शिक्षिका नेहा कुमारी (30 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मल्हीपुर दक्षिणी स्थित प्राथमिक विद्यालय सिमरिया में पदस्थापित थीं और बेगूसराय में किराए के मकान में रह रही थीं। सुबह नहीं खुला दरवाजा, हुआ खुलासा मकान मालिक ने बताया कि नेहा रोज सुबह उठ जाती थीं और समय पर स्कूल जाती थीं। सोमवार को जब काफी देर तक उनके कमरे का…
Begusarai Politics : बेगूसराय की सियासत में एक बार फिर तेज हलचल शुरू हो गई है। मटिहानी विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके JDU के वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है और इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बोगो सिंह अब मटिहानी सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। अगर महागठबंधन उन्हें उम्मीदवार बनाता है तो मटिहानी का मुकाबला बेहद…
Begusarai News : बेगूसराय के साहेबपुरकमाल, बलिया, तेघड़ा, मटिहानी, बेगूसराय सदर और बछवाड़ा प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। गंगा का पानी इन क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है, जिससे स्थानीय जनजीवन प्रभावित है। जिला शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर बाढ़ प्रभावित इन प्रखंड में बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए डीएम तुषार सिंगला ने बड़ा निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार, इन 6 प्रखंडों के कुल 34 प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। जिला…
Begusarai Sadar Hospital Cancer Treatment : बेगूसराय के कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए अब लंबी दूरी तय कर पटना, दिल्ली या मुंबई जाने की मजबूरी खत्म होने वाली है। क्योंकि सदर अस्पताल में अब कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मरीजों को इलाज के लिए समय और पैसों की बड़ी बचत होगी। इस सुविधा की शुरुआत होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुजफ्फरपुर के सहयोग से की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में चार बेड का अत्याधुनिक वार्ड तैयार किया गया है। यहां रोजाना चार मरीजों को कीमोथेरेपी दी जा सकेगी। एक मरीज को कीमोथेरेपी…
Begusarai News : लोहियानगर थाना की पुलिस ने शनिवार की रात हथियार तस्करी की बड़ी खेप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार (रजिस्ट्रेशन नं0-BR09AG9533) से 0.32 बोर के करीब 4000 कारतूस और 1 लाख रुपये नकद जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त की रात 10:10 बजे आर्म्स सेल पटना से बेगूसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बेगूसराय स्टेशन रोड स्थित ओवरब्रिज से एक कार में हथियारों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर SP मनीष के निर्देश पर लोहियानगर थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई और चीता बल…
