Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

Begusarai News : जनता दल (यूनाइटेड) ने रविवार को जिले में “सुशासन का सार, आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत की। चेरिया बरियारपुर प्रखंड के सकरवासा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर महादलित टोला में प्रखंड अध्यक्ष जियाउल्लाह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं, खोदावन्दपुर प्रखंड के नुरुल्लापुर में प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार की अगुवाई में यह अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम में जदयू जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह, ऑर्थोपेडिक सर्जन सह प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, रोसड़ा विधानसभा प्रभारी बिपिन मिश्रा, प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ विकास कुशवाहा, जिला सचिव संजय सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश…

Read More

PM Modi Visit Begusarai : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त 2025 को बेगूसराय के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वे सिमरिया सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। संभावित यात्रा को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में रविवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बेगूसराय पहुंचकर सिक्स लेन पुल का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान DM तुषार सिंगला, SP मनीष सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने पीएम के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य तैयारियों की समीक्षा की। बताया जा रहा है कि पीएम…

Read More

Begusarai News : डीएम तुषार सिंगला ने शनिवार की देर रात तेघड़ा प्रखंड में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और आपातकालीन सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी और कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का आदेश…

Read More

Job Fair in Begusarai : बेगूसराय के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। श्रम संसाधन विभाग और जिला नियोजनालय की ओर से 23 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला बेगूसराय के ITI मैदान के पास स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस बार मेले में GSA Foundation नामक निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रही है। कंपनी को CNC मशीन ऑपरेटर पद के लिए 100 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। भर्ती प्रक्रिया के…

Read More

Begusarai News : यदि आप भी बरौनी-तेघड़ा और बरौनी-सिमरिया रेलखंड पर यात्रा करने की सोच रहे है तो जरा संभल जाइए! क्योंकि इन दिनों ये रेलखंड चोर, उचक्कों, स्नेचर और झपटमार गिरोहों का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। रोजाना किसी न किसी यात्री के साथ लूटपाट या छिनतई की वारदात सामने आ रही है। सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और आराम से फरार हो जाते हैं। ताजा मामला 14 अगस्त की शाम का है। ट्रेन संख्या 63306 सोनपुर-कटिहार मेमू ट्रेन में खगड़िया निवासी 25 वर्षीय यात्री रंजन कुमार बदमाशों…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में एक बार फिर अंधविश्वास के कारण एक कीमती जान चली गई। शनिवार सुबह रतनपुर थाना क्षेत्र के पीपारा मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय सुनील कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। सुनील जीडी कॉलेज के पास फल का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह वह दुकान पर पहुंचा ही था कि अचानक बिजली के करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। मौके पर मौजूद लोग और परिजन मदद के लिए दौड़े, लेकिन अस्पताल ले जाने की बजाय उन्होंने अंधविश्वास का सहारा लिया। शरीर पर आटा मलने…

Read More

Begusarai News : बलिया थाना क्षेत्र के नौरंगा दियारा स्थित वार्ड संख्या-14 यादव टोला में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के पानी में डूबने से 55 वर्षीय किसान सुरेश यादव की मौत हो गई। हादसे के 18 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक शव बरामद नहीं हो सका है। परिजनों के मुताबिक, सुरेश यादव हर रोज की तरह शुक्रवार शाम करीब सात बजे दूध सेंटर पर दूध देने निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। शनिवार सुबह खोजबीन शुरू की गई तो…

Read More

Begusarai News : जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के पबड़ा गांव में महज 8 दिन पहले बनी सड़क टूटने से हड़कंप मच गया है। करीब 8 लाख रुपये की लागत से बनी इस सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि उस पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आने लगे हैं। इससे नाराज़ ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यह सड़क जिला परिषद सदस्य ममता देवी की अनुशंसा पर 15वें वित्त आयोग से पास की गई थी। योजना का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने किया था और निर्माण…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ध्वजारोहण समारोह के तुरंत बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-27, पहाड़चक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में करंट लगने से आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। जबकि, इस हादसे में एक अन्य छात्र भी गंभीर रूप से झुलस गया है। मृतक छात्र की पहचान पहाड़चक निवासी अजीत पासवान के इकलौते पुत्र आयुष कुमार (14 वर्ष) के रूप में हुई है। वह विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद झंडे का खंभा हटाने में मदद कर…

Read More

Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार ‘नकली गांधी’ की सरकार नहीं है, बल्कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चल रहा है, जो जो भी बोलते हैं, ठोक कर बोलते हैं। गिरिराज सिंह ने साफ संदेश दिया कि देश के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा- ‘खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे।’ उनके मुताबिक, जब तक सीमा पार से आतंकवाद जारी रहेगा, तब तक…

Read More