Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
बेगूसराय : औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन: मोदी-नीतीश साथ दिखे, बिहारी स्टाइल में गमछा लहराकर
Auntha-Simaria Six Lane Bridge : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 22 अगस्त को बेगूसराय के सिमरिया धाम पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ और हजारों की भीड़ ने ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पूरे माहौल को गूंजा दिया। सिमरिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी गाड़ी से बाहर निकले और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से ‘बिहारी अंदाज’ में गमछा लहराकर जनता का अभिवादन करने का आग्रह किया। सीएम का यह निवेदन प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत स्वीकार कर लिया और गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन…
इतने बजे बेगूसराय पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, इस रोड पर रहेगा बैन- यहां जानें पूरा टाइमिंग
PM Modi Begusarai Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। पीएम मोदी सुबह 8:50 पर दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे और करीब 10:25 बजे गया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। गया पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से बोधगया जाएंगे। 10:50 बजे वे बोधगया हेलीपैड पहुंचेंगे और सुबह 11 बजे मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी गयाजी से हेलीकॉप्टर द्वारा बेगूसराय के सिमरिया के लिए रवाना होंगे। लगभग 1:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर सिमरिया…
Begusarai Crime News : बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा वार्ड-19 से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दो वर्षीय मासूम बच्ची हर्षिता कुमारी, जिसकी मासूमियत ही उसकी पहचान थी, अब इस दुनिया में नहीं रही। बुधवार की देर रात ग्रामीणों की निशानदेही पर गांव के एक पुराने कुएं से उसका शव बरामद हुआ। गांव के लोगों के लिए यह मंजर किसी डरावने सपने से कम नहीं था। हर कोई गम और गुस्से से भरा दिखा। मासूम हर्षिता, रूपेश यादव की इकलौती संतान थी। रूपेश खाड़ी देश ईरान में रहकर परिवार के लिए रोज़ी-रोटी जुटाते हैं,…
Begusarai Ulav Airport : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त यानी कल ‘राष्ट्रकवि दिनकर की धरती’ बेगूसराय आ रहे हैं। लेकिन यहां के जनता की सबसे बड़ी आस बेगूसराय एयरपोर्ट (Begusarai Airport) की सौगात एक बार फिर अधूरी ही रह जाएगी। नेता बदलते रहे, सरकारें बदलती रहीं पर बेगूसराय का उलाव एयरपोर्ट (Begusarai Ulav Airport) आज भी कागज़ी सपनों से आगे नहीं बढ़ पाया। पुल पर राजनीति, उड़ान पर सन्नाटा प्रधानमंत्री इस दौरे में एशिया का सबसे चौड़ा औंटा–सिमरिया 6-लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को एक साथ जोड़ेगा। खासकर, बेगूसराय से पटना का सफर महज…
Begusarai Court : कहते हैं ‘न्याय में देरी हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं होता’ कुछ ऐसा ही हुआ बेगूसराय की एक अदालत में। पूरे 31 साल पुराने मामले में आखिरकार फैसला आ गया। दरअसल, मामला 22 जुलाई 1994 की रात का है। बरौनी थाना क्षेत्र के बीहट इब्राहिमपुर टोला के पास बांसबीटा में एक गड्ढे से 800 लीटर डीजल बरामद किया गया था। आरोप था कि इसे कालाबाजारी करने के लिए छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने छापेमारी कर मोहम्मद नाथो, मोहम्मद निजाम उर्फ लंगड़ा और मोहम्मद रहमान को गिरफ्तार किया था। मामले में एफसीआई थाना के तत्कालीन प्रभारी…
Begusarai News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को औंटा-सिमरिया 6-लेन गंगा पुल का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफ़िक व्यवस्था को लेकर कड़े इंतज़ाम किए हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए एनटीपीसी से औंटा तक पूरे मार्ग को रेड ज़ोन घोषित किया गया है। इस दौरान मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। साथ ही पूरे इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 10 बजे से 3 बजे तक दोनों पुल बंद : 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3…
बेगूसराय : मिड-डे मील में छिपकली! प्रिंसिपल ने जबरदस्ती खिलाया खाना, 3 बच्चों की हालत बिगड़ी
Begusarai News : बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, जहांपुर में बुधवार को मध्यान्ह भोजन के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। भोजन में छिपकली गिरने से तीन बच्चे बीमार हो गए। बच्चों ने खाना खाने के कुछ देर बाद उल्टी और चक्कर की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत स्थानीय पीएचसी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने घंटों तक प्रधानाध्यापक को स्कूल परिसर में ही बंधक बनाए रखा। बाद में स्थिति बिगड़ते देख बछवाड़ा थाना…
बेगूसराय : सरकारी स्कूल में चौथी के छात्र के हाथ-पैर बांधकर पिटाई, हेडमास्टर पर बर्बरता का आरोप
Begusarai News : बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल में चौथी क्लास के छात्र के साथ अमानवीय बर्ताव का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के हेडमास्टर ने मासूम बच्चे के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा और उसे अंधेरे कमरे में घंटों बंद रखा। पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव स्थित मध्य विद्यालय का हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान हेडमास्टर मौके से फरार हो गए। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस घटना…
Begusarai Railway Station : RPF की सतर्कता से बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर 3 नाबालिग बच्चों को घर से भागने के बाद सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को ड्यूटी पर तैनात RPF सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) श्रीनिवास कुमार को सूचना मिली कि 3 बच्चे घर से भागकर बेगूसराय स्टेशन पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही RPF टीम ने सर्च अभियान चलाया और तीनों बच्चों को बरामद कर थाना लाया। पूछताछ में बच्चों ने अपना नाम और पता इस प्रकार बताया— RPF ने तत्काल बच्चों के परिजनों से मोबाइल पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के…
Begusarai News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना से बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान की। यह राशि डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में भेजी गई। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बेगूसराय समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति : बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन ने 305 स्वास्थ्य कैंप लगाए हैं, जहां अब तक 18,127 लोगों का इलाज किया गया। इसके अलावा 992.5 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव…
