Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
अपराध पर भड़कीं पूर्व विधायक अमिता भूषण, कहा- ‘सरकार बीमार, प्रशासन रील बनाने में व्यस्त’
Begusarai News : बेगूसराय सदर प्रखंड की पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेत्री अमिता भूषण ने जिले में लगातार बढ़ते अपराध और अपराधियों के हौसले को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पूरी तरह से बीमार हो चुकी है, जबकि स्थानीय प्रशासन सोशल मीडिया पर रील बनाने में मशगूल है। ऐसे हालात में अपराधियों का मनोबल बढ़ना स्वाभाविक है। पूर्व विधायक ने पिछले दो महीनों में हुई आपराधिक वारदातों का हवाला देते हुए कहा कि महज एक सप्ताह के भीतर दो बड़ी हत्याएं हो चुकी हैं। हर्रख़ निवासी राजद नेता के…
Rajendra Setu : गंगा नदी पर बने औंटा–सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल के चालू होने के बाद राजेंद्र सेतु पर से वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो गया है। इससे न केवल वाहन चालकों को समय और ईंधन की बचत हो रही है, बल्कि बिहार का पहला गंगा नदी पर बना सड़क पुल राजेंद्र सेतु भी राहत की सांस ले रहा है। नवनिर्मित पुल के खुलने के बाद अब उत्तर और दक्षिण बिहार की ओर जाने वाले वाहनों को जाम की समस्या से निजात मिल गई है। पहले जहां राजेंद्र सेतु के हाथीदह (पटना) और सिमरिया (बेगूसराय) साइड पर…
Begusarai News : बेगूसराय में शनिवार की रात बदमाशों ने जेडीयू नेता एवं उपमुखिया के पति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना उस समय हुई जब जेडीयू नेता खेत से लौट रहे थे। पूरा मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर गांव का है। जेडीयू नेता की पहचान जमालदीपुर गांव निवासी शिव शंकर महतो के 34 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, समसा मकदमपुर पीडब्ल्यूडी सड़क पर बगीचे के पास घात लगाए बैठे हमलावर ने पीछे से गोली चलाई और फरार हो गया। खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे गिरे बबलू को देखकर ग्रामीणों…
Begusarai News : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से 16 अगस्त से शुरू हुआ राजस्व महाअभियान जिले में तेज गति से जारी है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, जिले की कुल 11,46,054 पुरानी जमाबंदियों में से अब तक 2,18,700 जमाबंदी का वितरण किया जा चुका है, जो कि कुल का 19.08 प्रतिशत है। जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देश पर जिले के सभी 18 अंचल कार्यालयों द्वारा माइक्रोप्लान बनाकर डोर-टू-डोर कर्मियों को भेजा जा रहा है। इन कर्मियों के जरिए रैयतों को उनके जमीन संबंधी अभिलेखों में सुधार, उत्तराधिकारी नामांतरण और बंटवारा नामांतरण से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध…
बेगूसराय की सातों सीटों पर जीत का दावा NDA ने ठोका, सुरेंद्र मेहता महागठबंधन को खूब सुनाया
Begusarai News : बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच महागठबंधन की रणनीति को लेकर सियासत गरमा गई है। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जब पत्रकारों ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, तो राहुल गांधी ने सीधा जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने केवल महागठबंधन की मजबूती पर जोर दिया। उनके इस रुख ने विपक्षी खेमे में हलचल बढ़ा दी है। इसी मुद्दे पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “लालू यादव कांग्रेस और…
भारत को आजाद कराने में बेगूसराय के सपूतों ने दी थी कुर्बानी, आज शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि
Martyr Ramprasad Singh and Ramjivan Jha : स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में बेगूसराय के मेघौल गांव की धरती भी अपने वीर सपूतों की कुर्बानी से गौरवान्वित रही है। रविवार को शहीद राधा जीवन स्मारक स्थल, मेघौल में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता आंदोलन के दो अमर शहीद राधा प्रसाद सिंह और रामजीवन झा को उनकी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया और उनके बलिदान को नमन किया। अगस्त क्रांति और मेघौल की गूंज अगस्त माह आते ही 1942 की अगस्त क्रांति की यादें ताजा हो उठती हैं। इसी क्रांति के दौरान…
Begusarai Crime News : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने जेडीयू के सक्रिय नेता और उप मुखिया पति को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर वार्ड संख्या-5 की है। घायल की पहचान जमालदीपुर निवासी शिवशंकर महतो के 32 वर्षीय पुत्र बबलू महतो के रूप में हुई है। बबलू जेडीयू का सक्रिय कार्यकर्ता है और उसकी पत्नी ममता कुमारी समसा पंचायत-1 की उप मुखिया हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:16 बजे बबलू महतो बहियार से घर लौट रहे थे।…
Begusarai News : बेगूसराय में अपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव स्थित SH-55 के किनारे जोगिया डीह से एक युवक का गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। बदमाशों ने शव को ठिकाना लगाने की नीयत से बहियार में फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी दिवाकर कुमार और सदर डीएसपी-1 आनंद कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का अनुमान है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर…
Begusarai News : बेगूसराय के मंझौल स्थित शताब्दी मैदान से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। उपद्रवियों ने मंच के बगल में लगी शहीद अमरेश कुमार की प्रतिमा के पास स्थापित पत्थर की बंदूक को उखाड़कर तोड़ दिया। यह वही अमरेश हैं, जिन्होंने साल 2018 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कांकेर में नक्सलियों से लोहा लेते हुए अपने प्राण देश के नाम कर दिए थे। शहीद के पिता उमेश सिंह की आँखें नम थीं। उन्होंने बताया कि पत्थर की बंदूक को मज़बूती से नट-बोल्ट से कसा गया था, लेकिन शरारती तत्वों ने उसे उखाड़कर नीचे पटक…
बेगूसराय : औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन: मोदी-नीतीश साथ दिखे, बिहारी स्टाइल में गमछा लहराकर
Auntha-Simaria Six Lane Bridge : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 22 अगस्त को बेगूसराय के सिमरिया धाम पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ और हजारों की भीड़ ने ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पूरे माहौल को गूंजा दिया। सिमरिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी गाड़ी से बाहर निकले और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से ‘बिहारी अंदाज’ में गमछा लहराकर जनता का अभिवादन करने का आग्रह किया। सीएम का यह निवेदन प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत स्वीकार कर लिया और गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन…
