Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Net Worth of Bogo Singh? जदयू के पूर्व विधायक और वर्तमान में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह (Bogo Singh) की संपत्ति में पिछले पाँच वर्षों में काफी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में उनकी कुल संपत्ति में 3 करोड़ 74 लाख 13 हजार 840 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है। निर्वाचन आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, वर्ष 2020 में उनकी कुल संपत्ति 7 करोड़ 51 लाख 69 हजार रुपए थी, जो अब बढ़कर 11 करोड़ 25 लाख 82 हजार रुपए हो गई है। खेती की जमीन में…
Begusarai News : बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र से जदयू के संभावित उम्मीदवार शशिकांत कुमार उर्फ अमर कुमार सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने यह निर्णय जनता और कार्यकर्ताओं की मांग पर लिया है। अमर कुमार ने अपने समर्थकों की उपस्थिति में कहा कि- ‘यह फैसला जनता के सम्मान और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए लिया गया है।’ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने जनता से आशीर्वाद और समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि- ‘अब जनता तय करेगी कि सेवा करने वाले नेता को विधायक बनाना है या केवल चुनावी समय…
बछवाड़ा में महागठबंधन की ‘फ्रेंडली फाइट’, कांग्रेस और CPI दोनों ने अपने उम्मीदवार उतारे…
Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर सहमति न बनने की वजह से कई सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ की स्थिति बन गई है। बछवाड़ा विधानसभा सीट इसका ताजा उदाहरण है, जहां कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) आमने-सामने उतरने जा रही हैं। कांग्रेस ने बछवाड़ा सीट से अपने यूथ प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से की, जिससे साफ हो गया कि कांग्रेस सीट शेयरिंग में समझौते के मूड में नहीं है। वहीं, CPI…
चेरिया बरियारपुर में जदयू पर परिवारवाद के आरोप तेज, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पुत्र को मिला टिकट
Cheria Bariarpur Assembly Constituency : बिहार विधानसभा चुनाव में परिवारवाद और वंशवाद का विरोध करने वाली जदयू इस बार खुद उसी आरोप के घेरे में आ गई है। एनडीए के घटक दलों में शामिल जदयू ने चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा के पुत्र अभिषेक आनंद को प्रत्याशी बनाया है। चेरिया बरियारपुर सीट एनडीए गठबंधन में जदयू के हिस्से में आई है। लेकिन पार्टी के इस निर्णय से स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विपक्षी दलों में भी हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन के दलों ने जदयू पर परिवारवाद और वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। गौरतलब…
Begudsarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए टिकट बंटवारे के बाद बेगूसराय में भाजपा की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। जिले में कुंदन सिंह को टिकट मिलने के बाद कई भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं बखरी (सुरक्षित) सीट से भाजपा का उम्मीदवार घोषित न होने और तेघरा में स्थानीय नेताओं की अनदेखी किए जाने से असंतोष और बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने तो बेगूसराय भाजपा को “कार्यकर्ताओं का कत्लगाह और घनबलियों का पनाहगाह” तक करार दे दिया है। उनका…
बिहार चुनाव में प्रचार खर्च का ‘मेन्यू कार्ड’ जारी, चाय-पानी से लेकर टेंट तक तय हुए रेट…
Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार उम्मीदवारों की जेब पर चुनाव आयोग की सख्त नजर है। प्रत्याशी कितना पैसा खर्च करेंगे और किस मद में कितना दिखा पाएंगे, इसके लिए बाकायदा एक विस्तृत ‘रेट लिस्ट’ जारी की गई है। यह सूची देखने में किसी रेस्त्रां के मेन्यू कार्ड जैसी लगती है। जहां चाय, पान, समोसा से लेकर होटल रूम और मंच-कुर्सी तक का रेट तय किया गया है। चुनाव आयोग ने प्रत्याशी के कुल खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये रखी है। यानी प्रचार, पोस्टर-बैनर, यात्रा, चाय-पानी, होटल ठहराव सबकुछ इसी सीमा में समेटना होगा। चाय-पान…
Begusarai News : जनसुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर दी है। इस सूची में बेगूसराय के दो डॉक्टर को टिकट दिया गया है। पार्टी ने चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. मृत्युंजय कुमार और बखरी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से डॉ. संजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों नामों के ऐलान के साथ अब बेगूसराय जिले की तीन सीटें बछवाड़ा, तेघड़ा और साहेबपुरकमाल पर प्रत्याशी तय होने का इंतजार है। घोषणा के बाद डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि, जनसुराज का सबसे बड़ा मुद्दा बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी…
Begusarai News : बेगूसराय के तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में वामपंथी खेमे के अंदरूनी मतभेद एक बार फिर सतह पर आ गए हैं। सीपीआई की ओर से मौजूदा विधायक रामरतन सिंह को दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले के बाद महागठबंधन के सहयोगी दल राजद, कांग्रेस और सीपीआई के ही कई स्थानीय नेता खुलकर विरोध में आ गए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र कुंवर और राजद नेता रामेश्वर सहनी की अध्यक्षता में हुई महागठबंधन दलों की संयुक्त बैठक में यह नाराजगी साफ झलकी। बैठक का संचालन राजद नेता कामदेव यादव ने किया। इसमें उपस्थित सभी नेताओं ने एक स्वर…
Begusarai News : बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ‘सार्जन’ मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने 16 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है। अभय सिंह सार्जन ने बताया कि उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मुहर लगा दी है और उन्हें मटिहानी से चुनाव मैदान में उतरने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करेंगे और चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संवाद शुरू कर दिया है। सार्जन ने कहा कि…
Begusarai News : जनसुराज पार्टी ने मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने प्रत्याशी के रूप में डॉ. अरुण कुमार को घोषित किया है। 72 वर्षीय डॉ. अरुण कुमार, रामदीरी के लवहरचक गांव निवासी और बम बहादुर सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की और 2004 में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), पटना में एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर मेडिसिन के प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दी। 2015 में वे IGIMS के डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए। इसके अलावा, वे हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बनारस में प्रिंसिपल और पटना के…
