Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

Final Publication Begusarai Voter List : बेगूसराय में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। एक जुलाई 2025 की अहर्ता तिथि के अनुसार डीएम तुषार सिंगला द्वारा जारी सूची में जिले के कुल मतदाताओं की संख्या 21 लाख 29 हजार 452 दर्ज की गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 30 हजार 640, महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 98 हजार 773 और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 39 है। प्रकाशित सूची के मुताबिक जिले का निर्वाचक लिंगानुपात 883 और निर्वाचक जनसंख्या अनुपात 0.59 है। डीएम के अनुसार जिले में कुल 2,537…

Read More

बेगूसराय : पूर्व सदर विधायक अमिता भूषण इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार पदयात्रा कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज बीरपुर प्रखंड के बीरपुर पश्चिम पंचायत में पदयात्रा की और ग्रामीणों से आशीर्वाद लिया। पदयात्रा बीरपुर पश्चिम मकतब से शुरू होकर रोशतमा बाज़ार होते हुए बरैपुरा तक पहुँची। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नारे लगाते हुए पदयात्रा में शामिल रहे। रास्ते में कई जगहों पर सैकड़ों महिलाएं अमिता भूषण का इंतज़ार करती दिखीं, जिन्हें उन्होंने संबोधित किया। अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और…

Read More

बेगूसराय से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बरौनी थाना क्षेत्र के बरियाही गांव निवासी रामेश्वर यादव के नाबालिग पुत्र मानव कुमार की मामूली विवाद के कारण पिटाई होने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नवरात्री पूजा के लिए मानव कुमार गांव के ही सुरेश यादव के बगीचे में फूल तोड़ने गया था। इसी बात पर नाराज सुरेश यादव ने अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मानव को पकड़ लिया और कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। घटना के बाद मानव कुमार घर लौट आया, लेकिन उसने अपने माता-पिता को पूरी बात नहीं बताई…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय जिला वर्षों से मानव तस्करी और देह व्यापार के लिए कुख्यात बना हुआ है। खासकर, बखरी अनुमंडल क्षेत्र के आशा पोखर, इस्माइल नगर, सोनमा–सिमरी और नदैल घाट जैसे इलाकों में खुलेआम यह धंधा फल-फूल रहा है। स्थानीय लोग लगातार इन अड्डों को बंद करने की मांग करते हैं, लेकिन आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत और प्रशासन की लापरवाही के कारण हर बार कार्रवाई के बाद भी कारोबार फिर से शुरू हो जाता है। पिछले दो दशकों में यहां 50 से अधिक लड़कियों की खरीद-फरोख्त सामने आ चुकी है। कई बार छापेमारी हुई, दलाल गिरफ्तार भी…

Read More

बेगूसराय : जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड के पंचवीर पंचायत की पूर्व मुखिया और बिहार महिला समाज की सचिव ललिता कुमारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य चुनी गई हैं। हाल ही में 21 से 25 सितंबर तक चंडीगढ़ (पंजाब) में आयोजित पार्टी के 25वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में 125 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद का गठन किया गया, जिसमें बिहार से 11 नेताओं को जगह मिली है। इन्हीं में पूर्व मुखिया ललिता कुमारी भी शामिल हैं। ललिता कुमारी अत्यंत पिछड़ी जाति से आती हैं और लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सक्रिय रही हैं। वे 2006 में वार्ड सदस्य,…

Read More

Begusarai Dr. Bharat Bhushan : बेगूसराय के लाल ने अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन किया है। शहर के सुहृद नगर निवासी और सेंट पॉल स्कूल (1995–2005) के पूर्व छात्र डॉ. भरत भूषण को अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में लगातार पाँचवीं बार (2021 से 2025) शामिल किया गया है। यह सम्मान उन्हें कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किए गए उनके शोध कार्यों के लिए मिला है। माना जा रहा है कि बेगूसराय से वह इकलौते शख्स हैं, जिन्हें लगातार पाँच वर्षों तक यह वैश्विक उपलब्धि हासिल हुई है।…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में शनिवार की शाम एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गांव निवासी पम्मी देवी, जो रामप्रवेश कुंवर की पत्नी हैं, प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय गई थीं। उनका मकसद नीतीश सरकार द्वारा दिए जाने वाले ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 10,000 रुपये के संबंध में जानकारी लेना था। पम्मी देवी ने आरोप लगाया कि कार्यालय में मौजूद जीविका कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे आहत होकर उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया। यह घटना NH-28 मोहनिया ढाला के पास हुई, जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क पर…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वनद्वार गांव के महादलित मुहल्ले में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बीते तीन दिनों में यहाँ 5 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 22 लोग गंभीर रूप से बीमार होकर सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। लगातार मौतों से बस्ती में दहशत का माहौल है। मृतकों में शामिल हैं – कारण क्या है? चिकित्सकों का कहना है कि चारों ओर फैली गंदगी और बरसात के मौसम में सड़ी-गली मछलियों के सेवन की वजह से डायरिया फैला। वहीं ग्रामीणों का आरोप…

Read More

Begusarai News : दिव्यांग कोटे के नाम पर SSC CGL परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का नेटवर्क बिहार तक पहुंच गया है। यूपी STF ने नोएडा में छापेमारी कर इस गिरोह के सरगना सहित छह परीक्षा माफिया और तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी नोएडा के एक होटल और ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से हुई। पकड़े गए लोगों में इंदौर का सागर पांडेय (गिरोह का सरगना), वैशाली का विराट कुमार, चंदौली का दुर्गेश कुमार, मंदसौर का बसंती लाल, इंदौर का चेतन शर्मा, मिर्जापुर का जय प्रकाश मौर्य, बेगूसराय का अमित कुमार, झांसी का सरवन कुमार और शरद यादव शामिल हैं।…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय से मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो एक महिला को बहला-फुसलाकर बेचने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समस्तीपुर जिले के काशीपुर लखना चौक वार्ड संख्या-05 निवासी विश्वनाथ यादव के 26 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार उर्फ छोटू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बखरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक महिला को अधिक रुपये में बेचने के लिए जगह-जगह मोलभाव कर रहा है और नदेल घाट समेत अन्य स्थानों का चक्कर काट…

Read More