Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»कौन हैं बेगूसराय के संजय पासवान? बखरी में वामपंथ का किला ढहाकर अब बने बिहार सरकार के मंत्री!
    Begusarai News

    कौन हैं बेगूसराय के संजय पासवान? बखरी में वामपंथ का किला ढहाकर अब बने बिहार सरकार के मंत्री!

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबNovember 20, 2025 1:17 pmUpdated:November 20, 2025 1:31 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Sanjay Paswan Bakri
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Sanjay Paswan Bakhri : बिहार में NDA की नई सरकार ने गठन कर लिया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ली है। उनके साथ 25 अन्य मंत्रियों ने भी राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होकर शपथ ग्रहण किया है।

    इस नए कैबिनेट में एक महत्वपूर्ण नाम संजय पासवान का भी शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार संजय पासवान ने बेगूसराय जिले की बखरी सीट से महागठबंधन के वामपंथी चेहरे सीपीआई के सूर्यकांत पासवान को 17,318 मतों से भारी अंतर से मात दी। उन्हें कुल 98,511 मत प्राप्त हुए, जबकि सूर्यकांत पासवान को 81,193 मत मिले।

    यह जीत सिर्फ चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय और सामाजिक संघर्ष की लंबी यात्रा का प्रतीक भी है। बखरी विधानसभा क्षेत्र जिसमें दलित, वंचित, पिछड़े और गरीब वर्गों की बड़ी हिस्सेदारी है। आज़ादी के बाद से कभी भी राज्य मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व पाने में असफल रहा था।

    समाज में लंबे समय से चली आ रही उपेक्षा और विकास की कमी को देखते हुए बखरी की जनता ने इस बार परिवर्तन का संदेश साफ कर दिया। कम्युनिस्ट, राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियों का प्रभुत्व तो रहा, लेकिन विकास की बात नहीं हो सकी और इस बार LJP (रामविलास) ने वही किला तोड़कर ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

    हालांकि, लोजपा और उसके समर्थकों ने लंबे समय से यह मांग उठाई थी कि बखरी का प्रतिनिधित्व मंत्रिपरिषद में होना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता सिधेश आर्य ने भी यह कहा था कि बखरी इस नए मंत्रिमंडल में शामिल हो, क्योंकि यह क्षेत्र अब तक वंचित रहा है।

    संजय पासवान LJP-R के एक प्रमुख नेता माने जाते हैं और चिराग पासवान के नज़दीकी सहयोगी भी हैं। चुनाव के बाद पार्टियों और क्षेत्रीय नेताओं ने उन्हें मंत्री पद देने की काफी जोरदार मांग की थी, और अब वह वह मांग हकीकत में बदल गई है।

    राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी कहना है कि यह मंत्रिमंडल में बखरी की माँग सिर्फ राजनीतिक संतुलन नहीं है, बल्कि दलित, पिछड़े वर्गों और उपेक्षित क्षेत्रों को सशक्त रूप से जोड़ने की एक रणनीति का हिस्सा है। अब यह देखना होगा कि संजय पासवान के मंत्री बनने से बखरी और आसपास के क्षेत्रों में विकास की रफ्तार कितनी तेज होती है।

    Sanjay Paswan Bakhri Sanjay Paswan Begusarai Sanjay Paswan LJP Sanjay Paswan Minister
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में सरकारी स्कूल निर्माण में भारी लापरवाही: कक्षा का फर्श टूटने से 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल..
    Next Article बेगूसराय-पटना सीमा पर STF और अपराधियों में मुठभेड़, कुख्यात अपराधी घायल; 3 गिरफ्तार..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    By The BegusaraiOctober 31, 2026 4:26 pm

    Bakhri News : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में शनिवार को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी…

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.