Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू होते ही जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मतदान को निष्पक्ष और बिना किसी प्रलोभन के कराने के उद्देश्य से जिले के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवर्तन एजेंसियाँ लगातार निगरानी रख रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकद, शराब, नशीले पदार्थ और कीमती धातुओं की जब्ती की गई। 29 अक्टूबर की कार्रवाई में हुई जब्ती आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक जिले में कुल 302.51 लाख रुपये मूल्य की जब्ती हो…
मटिहानी छापेमारी विवाद : बोगो सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत, पुलिस पर साजिश का आरोप..
Begusarai News : जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में पुलिस छापेमारी को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। महागठबंधन समर्थित आरजेडी प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर मटिहानी थाने की पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। बोगो सिंह का कहना है कि सत्ताधारी दल के विधायक के इशारे पर पुलिस ने उनके समर्थकों को फंसाने के लिए चकबल्ली दियारा गांव में अवैध छापेमारी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ता झंडू राय के हाथ में जबरन पिस्तौल और कारतूस थमाकर फोटो खिंचवाई, ताकि झूठा मामला दर्ज…
Begusarai News : जिले के NH-31 पर सिंघौल थाना क्षेत्र के पास मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) राजीव कुमार, सदर अंचलाधिकारी (CO) राहुल कुमार और ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों अधिकारी सिमरिया गंगा घाट का निरीक्षण कर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी सरकारी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सीओ राहुल कुमार के दोनों हाथों में…
सुरेंद्र मेहता : न जमीन..न बिज़नेस..फिर 61 लाख कैसे बढ़ी संपत्ति? टाटा सफारी..अब फॉरच्यूनर!
Net worth surendra mehta : बिहार के खेल मंत्री और बेगूसराय जिले के बछवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र मेहता की संपत्ति में पिछले 5 साल में अचानक हुई बढ़ोतरी ने सभी को चौंका दिया है। 2020 में उनकी कुल संपत्ति 36 लाख 68 हजार 754 रुपए थी, जो अब बढ़कर 97 लाख 72 हजार रुपए हो गई है। यानी सिर्फ 5 साल में 61 लाख 32 हजार 246 रुपए का इज़ाफ़ा हुआ। आंकड़ों पर नजर डालें तो सस्पेंस यहीं शुरू होता है। हलफनामे के मुताबिक, मंत्री के पास न कोई नया व्यवसाय जुड़ा, न खेती से आय बढ़ी। उलटे,…
Begusarai News : बेगूसराय में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन महिला सिपाही समेत पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर और गोलीबारी की, वहीं कई सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला डीह गांव का है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री और सेवन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार…
Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बेगूसराय में PM नरेंद्र मोदी की 24 अक्टूबर को होने वाली चुनावी सभा की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। एनडीए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है, जबकि प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारी तेज़ कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की सभा में “झूठे वादे और वोट काटने वाली पार्टियों का मनोबल धराशायी हो जाएगा।” उन्होंने दावा किया कि बेगूसराय की सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत तय…
Begusarai News : लापरवाही कभी-कभी भारी पड़ जाती है। सोमवार को बेगूसराय स्टेशन पर एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में घायल हो गया। यह घटना प्लेटफॉर्म संख्या दो पर उस समय घटी, जब राजेंद्र नगर–सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13228) सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर स्टेशन से प्रस्थान कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ट्रेन के खुलने के बाद दौड़कर उसमें सवार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा और उसके आंख के पास गंभीर चोट आई। घायल युवक की पहचान सौरभ कुमार (20 वर्ष), पिता…
जनसुराज प्रत्याशी डॉ. मृत्युंजय चौधरी की संपत्ति 4.5 करोड़ से ऊपर, कोई आपराधिक मामला नहीं..
Net Worth Mrityunjay Kumar Choudhary : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. मृत्युंजय कुमार चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में डॉ. चौधरी ने खुद और अपने परिवार की कुल संपत्ति 4.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई है। हलफनामे के अनुसार, पिछले 5 वर्षों में डॉ. चौधरी की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। 2021-22 में उनकी कुल आय 22.70 लाख रुपये थी, जो 2025-26 में बढ़कर 41.22 लाख रुपये तक पहुंच गई यानी करीब 81 प्रतिशत की वृद्धि। वहीं, उनकी पत्नी,…
Cheria Bariarpur Assembly Constituency 2025 : बेगूसराय का चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र जहां की राजनीति सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि बिहार की जातीय राजनीति का आईना मानी जाती है। आज़ादी के बाद से यह इलाका रहा है राजनीतिक जागरूकता और जातीय समीकरणों का केंद्र बिंदु। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 1952 के पहले विधानसभा चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के रामनारायण चौधरी ने कांग्रेस के रामबाबू सिंह को हराकर इतिहास रचा था। लेकिन 1957 में राजनीतिक समीकरण बदल गए—कांग्रेस के युवा हरिहर महतो (कोयरी जाति) ने रामनारायण चौधरी को पराजित कर इस सीट पर कोयरी समुदाय का वर्चस्व स्थापित कर दिया। यह वही चुनाव था…
Begusarai News : जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव के समीप बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कटिहार-बरौनी रेलखंड की पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य नाना-नाती और मां-बेटी शामिल हैं। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय धर्मदेव महतो, उनके 7 वर्षीय नाती, मदन महतो की पत्नी 45 वर्षीय रीता देवी और उनकी पुत्री रौशनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार पुलिस बल के साथ…
