Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
बेगूसराय में सरकारी स्कूल निर्माण में भारी लापरवाही: कक्षा का फर्श टूटने से 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल..
Begusarai News : बेगूसराय में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। साहेबपुरकमाल प्रखंड स्थित रेलवे मध्य विद्यालय की कक्षा सातवीं का फर्श अचानक धंस जाने से 9 छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। हादसा होते ही शिक्षक और ग्रामीण बच्चों को फर्श धंसने से बने गड्ढे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने दो बच्चों की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया। रेफर किए गए बच्चों में साहेबपुरकमाल गांव के हरेराम यादव की 12 वर्षीया बेटी आरती कुमारी और रौशन…
बेगूसराय सदर अस्पताल: मुफ़्त मिलने वाले चश्मे के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार, वीडियो वायरल होने पर कर्मी सस्पेंड
Begusarai Sadar Hospital : बेगूसराय सदर अस्पताल में भ्रष्टाचार का एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ सरकार द्वारा बुजुर्ग मरीजों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने वाले चश्मों के बदले उनसे ₹100 से ₹200 तक की अवैध वसूली की जा रही थी। इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें काउंटर पर बैठा कर्मी अलग-अलग मरीजों से पैसे लेते हुए साफ-साफ नजर आ रहा था। इस भ्रष्टाचार को देखकर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने तुरंत कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए लिपिक दीपक कुमार मंडल को तत्काल प्रभाव से…
Begusarai News : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत 6 नवम्बर को हुए मतदान के बाद कल 14 नवम्बर को बेगूसराय जिला के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना कृषि उत्पादन बाजार समिति, बेगूसराय में होगी। मतगणना के दिन और उसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी करते हुए 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2025 तक जिले में विजय जुलूस, आतिशबाजी, शस्त्र प्रदर्शन और आपत्तिजनक नारेबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश के अनुसार…
Begusarai News : बेंगलुरु पुलिस ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता उपेंद्र और उनकी पत्नी व अभिनेत्री प्रियंका उपेंद्र और उनके मैनेजर के मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बेगूसराय के दशरथपुर निवासी 25 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को प्रियंका उपेंद्र के मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक आया। चूंकि उन्होंने हाल ही में कुछ ऑनलाइन ऑर्डर किया था, इसलिए उन्हें लगा कि यह डिलीवरी से जुड़ा लिंक है। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया और ओटीपी साझा कर दिया। इसके…
Begusarai News : बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोनमा गांव में मंगलवार देर रात पति ने कथित रूप से अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रिडू कुमारी के रूप में हुई है, जो जितेन्द्र कुमार की पत्नी थी। गांव के लोगों के मुताबिक, आरोपी पति शराब का आदी था और अक्सर नशे में पत्नी से झगड़ा करता था। मंगलवार रात भी जब रिडू कुमारी ने उसे शराब पीने से रोका, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में जितेन्द्र ने…
Job Camp Begusarai : यदि आप भी बेगूसराय से हैं और प्राइवेट नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं…दरअसल, श्रम संसाधन विभाग तथा जिला नियोजनालय, बेगूसराय की ओर से आगामी 17 नवंबर 2025 (सोमवार) को एक जॉब कैम्प आयोजित किया जा रहा है। यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन, आई.टी.आई. कैम्पस, पन्हास में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी Blink Commerce Pvt. Ltd. भाग ले रही है। कंपनी Picker Packer के पद पर 50 अभ्यर्थियों की नियुक्ति करेगी। योग्यता एवं शर्तें: कैम्प में आने…
Begusarai News : बेगूसराय की सात विधानसभा सीटों पर इस बार मुकाबला सिर्फ एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज के बीच नहीं रहा, बल्कि सबसे बड़ी चुनौती उम्मीदवारों के लिए अपने ही दल और गठबंधन के अंदरूनी विरोध से रही। कई नेताओं ने टिकट न मिलने पर बागावती तेवर दिखाते हुए खुद को मैदान में उतार दिया। कुछ ने वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप पर नामांकन वापस ले लिया, पर कई अंत तक डटे रहे और अपने ही गठबंधन के उम्मीदवारों को हराने के लिए पूरी ताकत झोंकते रहे। बखरी और तेघड़ा में भाजपा के बागी उम्मीदवारों ने सांसद गिरिराज सिंह और पार्टी…
बेगूसराय स्ट्रॉन्ग रूम हाई अलर्ट पर, EVM की सुरक्षा में 24 घंटे निगरानी, अर्द्धसैनिक बल तैनात…
बेगूसराय। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर स्थित बज्रगृह (Strong Room) की सुरक्षा व्यवस्था और सख़्त कर दी गई है। यहाँ जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों की Polled EVMs सुरक्षित रूप से संरक्षित हैं। EVMs की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने 24×7 निगरानी की व्यवस्था लागू की है। बज्रगृह परिसर में अर्द्धसैनिक बल, बिहार पुलिस और जिला पुलिस बल के जवान तैनात हैं, जो तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाकर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर रोजाना सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। निर्वाची पदाधिकारी प्रतिदिन…
Begusarai News : बेगूसराय जिले की सात विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबला अब और रोचक हो गया है। मतदान समाप्त होने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक, हर जगह अटकलों का दौर तेज है। जिले में एनडीए और महागठबंधन दोनों गठबंधनों के समर्थक अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित बताते हुए चर्चाओं में व्यस्त हैं। राजनीतिक विश्लेषक भी अपनी-अपनी गणना और समीकरणों के अनुसार सीटों के बंटवारे का अनुमान लगा रहे हैं। कहीं चार–तीन, कहीं पाँच–दो तो कहीं छह–एक के दावे किए जा रहे हैं। सीटवार स्थिति और संभावनाएँ जिले की अधिकांश सीटों पर सीधा मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के…
विधायक सूर्यकांत पासवान के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी भाजपा नेता अदालत में पेश..
Begusarai News : जिले के बखरी विधानसभा क्षेत्र में CPI विधायक सूर्यकांत पासवान को बदनाम करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए फर्जी और आपत्तिजनक वीडियो मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपित, भाजपा नेता गौतम सिंह राठौर को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राठौर ने स्वयं अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने पर न्यायालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया। मामला कैसे शुरू हुआ कुछ माह पहले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विधायक सूर्यकांत पासवान के बारे में भ्रामक…
