Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : बेगूसराय में मंगलवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं SP मनीष द्वारा संयुक्त रूप से ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, संरचनात्मक स्थिति तथा ईवीएम मशीनों के रख-रखाव से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की। DM ने निरीक्षण के क्रम में सीसीटीवी कैमरों के संचालन, तैनात सुरक्षा बलों की व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं अभिलेखों के संधारण की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा को लेकर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप प्रतिदिन अभिलेखों का संधारण…
Barauni Sudha Dairy : बरौनी सुधा डेयरी पर कथित 100 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक और गंभीर अनियमितता सामने आ गई है। इस बार डेयरी द्वारा मार्केट में उतारे गए सुधा ब्रांड के ठेकुआ उत्पाद में शुद्ध घी की जगह रिफाइंड वनस्पति तेल के उपयोग का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, सुधा डेयरी की आंतरिक व्यवस्था के तहत डेयरी उत्पादों में वनस्पति तेल के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। इतना ही नहीं, डेयरी प्लांट परिसर में भी वनस्पति तेल के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है। इसके बावजूद ठेकुआ के…
Begusarai News : बेगूसराय में वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें, फिटनेस जांच के लिए 120Km दूर जाना मजबूरी
Begusarai News : बेगूसराय के कमर्शियल वाहन मालिकों-चालकों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश के तहत जिले में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच पूरी तरह बंद कर दी गई है। अब बेगूसराय को फिटनेस जांच के लिए पटना से टैग कर दिया गया है, जिससे वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ साफ तौर पर बढ़ गया है। नए आदेश के बाद जिले के सैकड़ों वाहन मालिकों को फिटनेस प्रमाण पत्र (Fitness certificate) के लिए पटना स्थित वैष्णवी ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर (Vaishnavi Automated Fitness Center) जाना अनिवार्य हो गया है। फिटनेस शुल्क के…
Barauni Dairy : बरौनी डेयरी में 100 करोड़ के घोटाले का आरोप, ED जांच की मांग को लेकर धरना..
Barauni Dairy Scam : बरौनी डेयरी में कथित 100 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर किसानों का आक्रोश सामने आया है। मामले की विशेष जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) या विजिलेंस आयोग से कराने की मांग को लेकर सोमवार से किसानों ने कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। बिहार राज्य दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह ने बरौनी डेयरी में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे मामले की स्पेशल ऑडिट ईडी या विजिलेंस आयोग से कराई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरौनी…
Honda Car Discount Offer 2026 : नए साल की शुरुआत के साथ होंडा कार्स इंडिया ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जनवरी 2026 में खास डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं। कंपनी अपनी चुनिंदा सेडान और SUV मॉडल्स पर भारी छूट दे रही है। मॉडल और वेरिएंट के अनुसार ग्राहकों को 1.76 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और स्टॉक पर निर्भर करेगा। Maruti Suzuki Brezza Facelift मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस अपडेटेड SUV में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए…
Begusarai News : बेगूसराय में मुखियाओं को विशेष ट्रेनिंग शुरू, GPDP को प्रभावी बनाने पर जोर…
Begusarai News : बेगूसराय के सभी ग्राम पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव तथा प्रखंड/पंचायत कार्यपालक सहायकों के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) एवं सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण (Localization of Sustainable Development Goals) विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC), कंकौल, बेगूसराय में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बेगूसराय डॉ० गोपाल मिश्रा द्वारा यूनिसेफ एवं पिरामल फाउंडेशन के आमंत्रित प्रशिक्षकों तथा महिला मुखिया के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 5 जनवरी को प्रारंभ हुए इस…
Begusarai News : बेगूसराय में भीषण ठंड के मद्देनज़र कक्षा 8 तक के विद्यालय 8 जनवरी तक बंद…
Begusarai News : बेगूसराय में लगातार पड़ रही भीषण ठंड और तेजी से गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। DM श्रीकांत शास्त्री ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां दिनांक 08 जनवरी 2026 तक पूर्णतः स्थगित रहेंगी। वहीं, कक्षा 9 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं का संचालन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न…
पटना की बराबरी पर बेगूसराय! करोड़ों में पहुंची प्लॉट की कीमतें, ये इलाके बने रियल एस्टेट हॉटस्पॉट
Begusarai Real estate Market : अगर कोई आपसे कहे कि अब बेगूसराय में भी प्लॉट के दाम पटना की तरह करोड़ों में पहुंच गए हैं, तो आप यकीन करेंगे। यह बात चौंकाने वाली जरूर है, लेकिन पूरी तरह सच भी है। बिहार की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले बेगूसराय में अब रियल एस्टेट बाजार (Begusarai Real Estate Market) भी तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। खास बात यह है कि यहां महंगे प्लॉट पुराने इलाकों में नहीं, बल्कि नई और तेजी से डेवलप हो रही लोकेशनों में देखने को मिल रहे हैं। रियल एस्टेट से जुड़ी वेबसाइटों और…
Begusarai News : बेगूसराय के टीचर खुद को TTE बताकर यात्रियों को लूट रहा था…फिर आगे जो हुआ
Begusarai News : समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर यात्रियों की सतर्कता से एक फर्जी टीटीई का भंडाफोड़ हुआ है। मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस में टिकट जांच के नाम पर अवैध वसूली कर रहे आरोपी को पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र निवासी निजी स्कूल शिक्षक हर्षवर्धन भारद्वाज उर्फ चुलबुल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ट्रेन में खुद को टीटीई बताकर घूम रहा था और टिकट जांच के बहाने 8-10 यात्रियों से रुपये वसूल चुका था। इसी दौरान समस्तीपुर रेल मंडल की अधिकृत टिकट निरीक्षण टीम ट्रेन…
Begusarai News : अगर आप बेगूसराय या बरौनी स्टेशन से ट्रेन सफर करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। ठंड और घने कोहरे के कारण बिहार समेत देश के कई हिस्सों में रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने 28 फरवरी तक कई ट्रेनों को रद्द करने, आंशिक रूप से रद्द करने और कुछ ट्रेनों के परिचालन दिनों में कटौती करने का फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच…
