Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

Begusarai News : बेगूसराय के कमर्शियल वाहन मालिकों-चालकों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश के तहत जिले में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच पूरी तरह बंद कर दी गई है। अब बेगूसराय को फिटनेस जांच के लिए पटना से टैग कर दिया गया है, जिससे वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ साफ तौर पर बढ़ गया है। नए आदेश के बाद जिले के सैकड़ों वाहन मालिकों को फिटनेस प्रमाण पत्र (Fitness certificate) के लिए पटना स्थित वैष्णवी ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर (Vaishnavi Automated Fitness Center) जाना अनिवार्य हो गया है। फिटनेस शुल्क के…

Read More

Barauni Dairy Scam : बरौनी डेयरी में कथित 100 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर किसानों का आक्रोश सामने आया है। मामले की विशेष जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) या विजिलेंस आयोग से कराने की मांग को लेकर सोमवार से किसानों ने कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। बिहार राज्य दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह ने बरौनी डेयरी में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे मामले की स्पेशल ऑडिट ईडी या विजिलेंस आयोग से कराई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरौनी…

Read More

Honda Car Discount Offer 2026 : नए साल की शुरुआत के साथ होंडा कार्स इंडिया ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जनवरी 2026 में खास डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं। कंपनी अपनी चुनिंदा सेडान और SUV मॉडल्स पर भारी छूट दे रही है। मॉडल और वेरिएंट के अनुसार ग्राहकों को 1.76 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और स्टॉक पर निर्भर करेगा। Maruti Suzuki Brezza Facelift मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस अपडेटेड SUV में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय के सभी ग्राम पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव तथा प्रखंड/पंचायत कार्यपालक सहायकों के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) एवं सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण (Localization of Sustainable Development Goals) विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC), कंकौल, बेगूसराय में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बेगूसराय डॉ० गोपाल मिश्रा द्वारा यूनिसेफ एवं पिरामल फाउंडेशन के आमंत्रित प्रशिक्षकों तथा महिला मुखिया के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 5 जनवरी को प्रारंभ हुए इस…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में लगातार पड़ रही भीषण ठंड और तेजी से गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। DM श्रीकांत शास्त्री ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां दिनांक 08 जनवरी 2026 तक पूर्णतः स्थगित रहेंगी। वहीं, कक्षा 9 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं का संचालन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न…

Read More

Begusarai Real estate Market : अगर कोई आपसे कहे कि अब बेगूसराय में भी प्लॉट के दाम पटना की तरह करोड़ों में पहुंच गए हैं, तो आप यकीन करेंगे। यह बात चौंकाने वाली जरूर है, लेकिन पूरी तरह सच भी है। बिहार की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले बेगूसराय में अब रियल एस्टेट बाजार (Begusarai Real Estate Market) भी तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। खास बात यह है कि यहां महंगे प्लॉट पुराने इलाकों में नहीं, बल्कि नई और तेजी से डेवलप हो रही लोकेशनों में देखने को मिल रहे हैं। रियल एस्टेट से जुड़ी वेबसाइटों और…

Read More

Begusarai News : समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर यात्रियों की सतर्कता से एक फर्जी टीटीई का भंडाफोड़ हुआ है। मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस में टिकट जांच के नाम पर अवैध वसूली कर रहे आरोपी को पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र निवासी निजी स्कूल शिक्षक हर्षवर्धन भारद्वाज उर्फ चुलबुल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ट्रेन में खुद को टीटीई बताकर घूम रहा था और टिकट जांच के बहाने 8-10 यात्रियों से रुपये वसूल चुका था। इसी दौरान समस्तीपुर रेल मंडल की अधिकृत टिकट निरीक्षण टीम ट्रेन…

Read More

Begusarai News : अगर आप बेगूसराय या बरौनी स्टेशन से ट्रेन सफर करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। ठंड और घने कोहरे के कारण बिहार समेत देश के कई हिस्सों में रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने 28 फरवरी तक कई ट्रेनों को रद्द करने, आंशिक रूप से रद्द करने और कुछ ट्रेनों के परिचालन दिनों में कटौती करने का फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच…

Read More

NTPC Barauni : NTPC बरौनी की फंडिंग से जिले में विकास की एक नई पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत जिले के प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों, खेल मैदानों, बाजारों और अन्य सामुदायिक क्षेत्रों में 89 हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से बेगूसराय की तस्वीर पूरी तरह बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। परियोजना का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने DM श्रीकांत शास्त्री की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर एनटीपीसी बरौनी के परियोजना प्रमुख जयदीप घोष, बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश तथा स्थानीय…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय जिले के ऑटो व ई-रिक्शा चालक संघ ने मंझौल बस स्टैंड के नाम पर हो रही अवैध वसूली, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने का बड़ा आरोप लगाया है। इस संबंध में संघ के प्रतिनिधियों ने SDM मंझौल को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि परिवहन आयुक्त, पटना द्वारा जारी पत्रांक-215 (दिनांक 3 जुलाई 1995) के अनुसार किसी भी वाहन पड़ाव (स्टैंड) की स्थापना का अधिकार केवल परिवहन विभाग, बिहार सरकार को है। इसके अलावा किसी अन्य विभाग या व्यक्ति को स्टैंड स्थापित कर वाहन…

Read More