Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Manjhaul News»मंझौल : राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी व पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित..
    Manjhaul News

    मंझौल : राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी व पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 12, 2026 4:11 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Manjhaul News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Manjhaul News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मंझौल नगर इकाई की ओर से सोमवार को आरसीएस कॉलेज, मंझौल परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक रवि कुमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिचा रानी ने किया।

    इस अवसर पर छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि मंझौल एवं बखरी अनुमंडल के एकमात्र डिग्री कॉलेज परिसर में युवाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ यह दिवस मनाया जाना सकारात्मक संकेत है।

    प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू एवं रिचा रानी ने संयुक्त रूप से कहा कि विद्यार्थी परिषद देशभर में महापुरुषों की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को उनके विचारों से जोड़ने का कार्य कर रही है, जो समाज और राष्ट्र के लिए हितकारी है।

    नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार, सत्यम कुमार एवं जिला सहसंयोजक रवि कुमार ने कहा कि एबीवीपी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए समाजहित, राष्ट्रहित एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महापुरुषों की जीवनी को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास संगठन की पहचान बन चुका है।

    विशेष आमंत्रित सदस्य श्वेतनिशा एवं प्रियदर्शिनी झा ने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को सामाजिक पहल के माध्यम से नशामुक्त बिहार एवं राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य करना होगा।

    कार्यक्रम में जिला प्रमुख रविराज सिंह, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार, शोध प्रांत सहसंयोजक अमृतांशु कुमार, आदर्श भारती, गोविन्द कुमार, अमित कुमार सिंह ‘गप्पू’, गौरव कुमार, शैलेश कुमार, शिक्षक जनार्दन कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Manjhaul News National Youth Day
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय के 422 नवनियुक्त गृहरक्षकों को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिला ट्रेनिंग पर भेजने का आश्वासन..
    Next Article बरौनी जंक्शन बना अवैध वसूली का अड्डा- गरीब ऑटो चालकों पर दोहरी मार, वसूली और धमकी का आरोप
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.