Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

Aryama-Shubham News : बेगूसराय के शुभम की पत्नी अर्यमा दीप्ति (Aryama Deepti) के लापता होने और 36 घंटे बाद छपरा से बरामदगी का मामला अब महज गुमशुदगी का नहीं रह गया है। शादी के केवल 20 दिन बाद सामने आई इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि प्रशासन को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। अर्यमा दीप्ति पटना में कृषि विभाग में BTM पद पर कार्यरत हैं। वह शुक्रवार (26 दिसंबर) की शाम करीब 4 बजे से लापता थीं। मोबाइल फोन बंद होने और किसी तरह की सूचना न मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस…

Read More

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार में राजधानी के सभी ऑटो स्टैंड को हाइटेक बनाने का काम अब तेजी से किया जा रहा है। जिसमें पटना के लगभग सभी ऑटो स्टैंडों पर रुट बोर्ड, प्रीपेड ऑटो बूथ समेत अन्य कई सुविधा बहाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य प्रशासन ने एक और बड़ी सुविधा बहाल कर दी है। जिससे अब स्टेशन पर आये यात्रियों को राजधानी के किसी भी इलाके में जाने के लिए ऑटो चालक या अन्य लोगों से पुछने की जरूरत नहीं होगी।…

Read More

Begusarai News : आज DM श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कारगिल विजय भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में और अधिक कमी लाने के लिए प्रभावी प्रशासनिक एवं तकनीकी उपायों पर विचार करना था। बैठक में जानकारी दी गई कि जनवरी से नवंबर 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 4.57 प्रतिशत तथा सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में 2.36 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी…

Read More

Department of Foreign Languages Begusarai : अब बेगूसराय में भी विदेशी भाषाओं (Foreign Languages) की पढ़ाई होगी। जी हां…आपने सही सुना! इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को एसबीएसएस कॉलेज (SBSS College) में समिति के संयोजक-सह-प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन लैंग्वेज के विस्तार केंद्र, दिनकर चेयर ऑफ रिसर्च सेंटर और इन्कयूबेशन सेंटर की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पावर हाउस रोड स्थित जीडी कॉलेज के परित्यक्त पुराने छात्रावास भवन को डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन लैंग्वेज…

Read More

Begusarai Cyber Fraud Case : बेगूसराय में साइबर फ्रॉड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले जहां आम लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे थे, अब अपराधियों ने पुलिसकर्मियों को भी अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला मटिहानी थाना से जुड़ा है, जहां पदस्थापित एक एएसआई के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने 2 लाख 20 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित एएसआई चितरंजन कुमार ने इस संबंध में मटिहानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई के…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर मटिहानी से राजद विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ बेगूसराय बल्कि पूरे बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो चुका है। बोगो सिंह ने कहा कि अब नीतीश कुमार को सक्रिय राजनीति से हटकर मार्गदर्शन मंडल में जाना चाहिए और उनके बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आगे आना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में प्रवेश करते हैं तो राजद उनका स्वागत…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती CNG कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कार में सवार चार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर–हीराटोल NH-333(B) पर रघुनाथपुर गांव के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात एक उजले रंग की स्विफ्ट डिजायर CNG कार तेज रफ्तार से मुंगेर की ओर से आ रही थी। जैसे ही कार रघुनाथपुर गांव के पास पहुंची, इंजन से अचानक आग की लपटें…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को बलिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को करीब 11:30 बजे दिन में गश्ती के दौरान जिला आसूचना इकाई, बेगूसराय को गुप्त सूचना मिली कि खगड़िया की ओर से तीन व्यक्ति अवैध नशीले पदार्थ लेकर बेगूसराय आ रहे हैं। सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद उनके…

Read More

Begusarai Crime News : बेगूसराय में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपहरण, लूट और डकैती के बाद अब हत्या की घटनाएं भी आम होती जा रही हैं। अपराधियों में न तो सम्राट चौधरी का डर दिख रहा है और न ही प्रशासन का खौफ। ताजा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और शव को सरसों के खेत में फेंक दिया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रचियाही गांव वार्ड नंबर-8 के पास की बताई जा रही है। गुरुवार देर शाम खेत में…

Read More

Giriraj Singh: आज बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आगाज दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प व माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन पूर्व में उन्हें उचित अवसर नहीं मिल पाते थे। एनडीए सरकार के गठन के बाद जिले के खेल और खिलाड़ियों को नई पहचान मिली है। उन्होंने गांधी स्टेडियम के पुनर्विकास, नगर निगम क्षेत्र…

Read More