Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बेगूसराय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य अभिनंदन..
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य अभिनंदन..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 11, 2026 6:53 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एकदिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे, जहां जिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। स्थानीय प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

    समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, नगर विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, क्षेत्रीय सह प्रभारी रविंद्र रंजन, पूर्व विधायक श्रीकृष्णा सिंह, ललन कुंवर सहित कई वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने दिया।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिला प्रचंड जनादेश कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन और जनता के विश्वास का परिणाम है।

    उन्होंने कहा कि इस जनादेश को विकास, सुशासन और सेवा में बदलना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भाजपा की राजनीति हमेशा लोगों की सेवा पर आधारित रही है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार के सहयोग से बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता समान है। पार्टी में न कोई छोटा है और न बड़ा। छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी शीर्ष पद तक पहुंचाने का काम केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है।

    इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जीरोमाइल चौक स्थित राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय से हाथी, घोड़ा और बैंड-बाजे के साथ खुले वाहन पर सवार होकर प्रेक्षागृह तक पहुंचे। मार्ग में कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया।

    Begusarai Begusarai news Begusarai News in hindi Sanjay Sarawagi
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘सूअर पालूंगा ताकि…’केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से मचा सियासी तूफान..
    Next Article बेगूसराय से पटना तक इलाज की जंग, IGIC पर दलालों के आगे बेबस मरीज..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    By The Begusarai DeskApril 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News : बिहार में जहाँ एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लाख…

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.