New Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस देश के कई रूटों पर चल रही है। लोग इससे यात्रा करने के लिए उत्साहित रहते हैं। वहीं अब इस ट्रेन को कई बदलाव के साथ पटरी पर उतारा गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस अब नारंगी और स्लेटी रंग में दौड़ते नजर आएगी।
इस ट्रेन को नए अवतार में 19 अगस्त को ट्रायल के लिए पटरी पर देखा गया। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव इस ट्रेन की तस्वीर शेयर की है। इसका परिचालन जल्द ही होगा। अब सभी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) नारंगी रंग में ही नजर आएगी। इसके साथ नई वंदे भरता में कई बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं।
Your views on this colour of vande bharat ?
Better than previous one ? Or not
pic.twitter.com/8cA4uIVsJd
— Bihar_se_hai (@Bihar_se_hai) August 20, 2023
नई वंदे भारत में कुल 25 बदलाव
ट्रेन का न सिर्फ बाहर से रंग बदला गया है, बल्कि अंदर भी कई बदलाव किए गए हैं। बतादें कि सीट को अधिक गद्देदार बनाया गया है। वॉशबेसिन की गहराई बढ़ा दी गई ताकि छींटे बाहर न आएं। वहीं, सीट के रिक्लाइनिंग एंगल को बढ़ाया गया है।
इसके साथ ही एक्जीक्यूटिव कार में सीट का रंग लाल से बदलकर सुनहरा नीला कर दिया गया है। ड्राइविंग ट्रेलर कोच में व्हीलचेयर के लिए सुरक्षा बिंदु प्रदान किया गया। शौचालयों में रोशनी 1.5 से बढ़ाकर 2.5 वाट कर दी गई। और पर्दों को मजबूत और कम पारदर्शी बनाया गया।
नलों में जल प्रवाह बेहतर हुआ। वहीं, एग्जीक्यूटिव चेयरकार की आखिरी सीटों के लिए मैगजीन बैग भी दिए गए। इसे पकड़ना आसान बनाने के लिए शौचालय के हैंडल को और मोड़ दिया गया था और आसान दृश्यता के लिए अग्निशामक यंत्र में एक तिरछा पारदर्शी दरवाजा लगाया गया था। इसके साथ ही कुल 25 बदलाव किए गए हैं।
वंदे भारत में स्लीपर कोच की सुविधा
भारतीय रेलवे जल्द ही स्लीपर वंदे भारत को पटरी पर उतारने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए काम भी शुरू हो गया है। उम्मीद है कि अगले साल तक स्लीपर वंदे भारत पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। इसकी अधिकतम गति भी मौजूदा चेयरकार वंदे भारत ट्रेन से अधिक रखी जाएगी।