Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»Train price hike: यात्रीगण ध्यान दें, आज से महंगी हो गई रेल यात्रा, जानें कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर
    India

    Train price hike: यात्रीगण ध्यान दें, आज से महंगी हो गई रेल यात्रा, जानें कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 26, 2025 10:12 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Train price hike
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Train price hike: रेल मंत्रालय ने टिकट ट्रेन के किराए में बढ़ोतरी के लिए नोटिस जारी कर दिया है. 26 दिसंबर से बढ़ा हुआ किराया लागू हो जाएगा. 26 दिसंबर 2025 से बढ़े हुए फेयर में यात्रियों को टिकट बुक करना होगा. 21 दिसंबर को किराया बढ़ाने की घोषणा की गई थी और मंत्रालय के अनुसार यह 26 दिसंबर यानि आज से प्रभावी होगा.

    जारी अधिसूचना के अनुसार 26 दिसंबर 2025 से नई व्यवस्था लागू होगी. इस नई व्यवस्था के तहत साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. हालांकि 216 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर किराया बढ़ेगा. मेल या एक्सप्रेस में किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ जाएगा. यानि कि अब अगर आप ट्रेन की यात्रा करते हैं तो आपको जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी.

    रेल मंत्रालय ने कहा कि इस साल में यह दूसरी बार किराया संशोधन है. इससे पहले जुलाई 2025 में भी यात्री किराए में बढ़ोतरी की गई थी. मंत्रालय का कहना है कि किराया बढ़ाने का मकसद यात्रियों की वहन क्षमता और रेलवे के संचालन खर्च के बीच संतुलन बनाना है.

    Train price hike: ऐसा है बढ़े किराए का हिसाब

    मंत्रालय के अनुसार, उपनगरीय सेवा यानि सबअर्बन सर्विस और सीजन टिकटों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ ना पड़े. साधारण नॉन-एसी ट्रेनों में दूसरी श्रेणी यानि सेकेंड क्लास के लिए 215 किलोमीटर तक के किराए में बदलाव नहीं होगा. 216 से 750 किलोमीटर की दूरी पर 5 रुपए, 751 से 1250 किलोमीटर पर 10 रुपए, 1251 से 1750 किलोमीटर पर 15 रुपए और 1751 से 2250 किलोमीटर की यात्रा पर 20 रुपए की बढ़ोतरी होगी.

    Train price hike: रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पहले से की गई बुकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 26 दिसंबर यानि आज या आज के बाद किए गए सारे बुकिंग पर नए किराए लागू होंगे. भारतीय रेलवे ने साफ कहा कि भारतीय रेलवे की प्रमुख सेवाएं राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, दुरंतो, गरीब रथ, अमृत भारत, हमसफर और अन्य ट्रेनें भी इन संशोधित दरों के दायरे में आएंगी. हालांकि 26 दिसंबर से पहले बुक की हुई टिकट में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा भले ही यात्रा की तारीख बाद में हो.

    ये भी पढ़ें: 3 New Airlines : 3 नए एयरलाइंस को मिला NOC, एविएशन सेक्टर में टूटेगी मोनोपॉली?

    how much railway fare increased train ka kiraya Train price hike कितना बढ़ा रेल किराया महंगी हो गई रेल यात्रा रेल किएाए में बढ़ोतरी रेल मंत्रालय
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBihar Teacher News: जनवरी में शिक्षकों की सैलरी पर ‘संकट’, यह काम नहीं करने पर बंद हो सकता है वेतन
    Next Article Kanwar Tal : काबर टाल की जैव विविधता पर खतरा, प्रवासी पक्षियों का शिकार जारी..
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    1,300+ SIM कार्ड से जुड़े 73 साइबर अपराध मामले ,Cyber Crime Network …

    September 13, 2026 11:39 pm

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    September 13, 2026 2:33 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.