Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»BJP President election: बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए तारीखों का एलान; नितिन नबीन की होगी ताजपोशी?
    India

    BJP President election: बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए तारीखों का एलान; नितिन नबीन की होगी ताजपोशी?

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 27, 2025 6:56 pmUpdated:December 27, 2025 7:26 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    BJP President election
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    BJP President election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 18 जनवरी से शुरु हो सकती है. भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने पार्टी सूत्रों के हवाले से दी है. सूत्रों के अनुसार उसकी नियुक्ति का ऐलान 20 जनवरी को किया जा सकता है. 45 सालों में पार्टी में अब तक 14 अध्यक्ष रहे हैं.

    BJP President election: बनेंगे सबसे युवा अध्यक्ष

    भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो वो इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेता होंगे. उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक का होगा. 2029 में भी लोकसभा चुनाव प्रस्तावित होने के कारण उनका कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है. 15 जनवरी के बाद दिल्ली में देशभर के प्रदेश अध्यक्षों को बुलाने की तैयारी है. इससे पहले जेपी नड्डा को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और बाद में उन्हें ही स्थाई अध्यक्ष बनाया गया.

    BJP President election: शुरु हुई प्रक्रिया

    संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आधे से ज्यादा राज्यों में पूरी हो चुकी है. भाजपा संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पार्टी शासित आधे से ज्यादा राज्यों में पूरी हो चुकी है. 37 में से 29 राज्यों में आंतरिक चुनावों को अंतिम रुप दे दिया गया है. इन राज्यों के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ही राष्ट्री अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक सेट जमा करेंगे. इसके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय परिषद तक के सदस्य भी नितिन नबीन के पक्ष में एक अलग सेट में नामांकन दाखिल करेंगे.

    सूत्रों के अनुसार नितिन नबीन के समर्थन में दाखिल नामांकन पत्रों पर पीएम और केंद्रीय गृह मंत्री के दस्तखत भी होंगे. सूत्रों का दावा है कि नितिन नबीन ही एकमात्र उम्मीदवार के रुप में नामांकन दाखिल करने वाले हैं. नामांकन पत्रों की जांच के बाद भाजपा के मुख्य चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण नितिन नवीन के नाम की घोषणा कर सकते हैं.

    BJP President election: कौन हैं नितिन नबीन?

    नितिन नबीन 14 दिसंबर को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे. नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री थे. 45 साल के नितिन नबीन 2010 से बिहार के बांकिपुर सीट से विधायक हैं. इससे पहले भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को पहले कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था. 2024 में उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद से वो एक्सटेंशन पर थे.

    BJP President election: क्या है पावर और काम?

    -चुनावी रणनीतियों, गठबंधनों और प्रचार अभियानों को अंतिम रुप देना
    -केंद्र और राज्यों में सरकार के साथ पार्टी संगठन का तालमेल बनाना
    -महासचिव, सचिव, प्रवक्ता, प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति में अंतिम निर्णय लेना
    -नए राजनीतिक सहयोगी जोड़ना
    -पार्टी के विस्तार की योजना बनाना
    -राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की नीति बनाना
    -जमीनी स्तर पर पार्टी कैडर को सक्रिय रखना
    -महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर पार्टी का रुख तय करना
    -संसद और सार्वजनिक मंचों पर विपक्षी दलों के सवाल का जवाब देना
    -RSS और अन्य हिंदुत्व संगठनों के साथ पार्टी का संतुलन बनाना

    ये भी पढ़ें: CWC Meeting: 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ आंदोलन, राहुल गांधी ने कहा- वन मैन शो चला रहे मोदी

    BJP President election Nitin Nabin latest news Nitin Nabin news नितिन नबीन बनेंगे सबसे युवा अध्यक्ष बीजेपी अध्यक्ष चुनाव
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCWC Meeting: 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ आंदोलन, राहुल गांधी ने कहा- वन मैन शो चला रहे मोदी
    Next Article Vaibhav Sooryavanshi: बिहार के वैभव बनें अंडर-19 टीम के कप्तान, साउथ अफ्रिका दौरे के लिए मिली कमान
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    1,300+ SIM कार्ड से जुड़े 73 साइबर अपराध मामले ,Cyber Crime Network …

    September 13, 2026 11:39 pm

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    September 13, 2026 2:33 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    By The BegusaraiOctober 31, 2026 4:26 pm

    Bakhri News : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में शनिवार को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी…

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.