Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»CWC Meeting: 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ आंदोलन, राहुल गांधी ने कहा- वन मैन शो चला रहे मोदी
    India

    CWC Meeting: 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ आंदोलन, राहुल गांधी ने कहा- वन मैन शो चला रहे मोदी

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 27, 2025 6:20 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    CWC Meeting
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    CWC Meeting: शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति यानि सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई. बैठक के बाद कांग्रेस के नेताओं ने साझा प्रेस कॉफ्रेंस की. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनरेगा कानून को लेकर क्रेंद सरकार पर जमकर हमला बोला. मनरेगा का नाम बदलकर VB-G-RAM-G करने के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा साफ दिखा.

    CWC Meeting: मनरेगा बचाओ आंदोलन की शुरुआत

    सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलान किया कि मनरेगा का नाम बदलने का पार्टी जमकर विरोध करेगी. इसके विरोध में 5 जनवरी से देशभर में अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है इसलिए मनरेगा का नाम बदल दिया गया. खड़गे ने कहा कि यह फैसला गरीबों की पीठ में छुरा घोंपने वाला है और इसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन खड़ा करना होगा.

    वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जैसा कि खड़गे जी ने कहा है, हम इसका विरोध करेंगे और इसके खिलाफ लड़ेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पूरा विपक्ष इस कार्रवाई के खिलाफ एकजुट होगा. उन्होंने कहा कि ये कानून गरीबों को कुचलने और उन्हें दबाने के लिए है. ये सरकार अमीरों के साथ रहने वाली है गरीबों के साथ नहीं.

    CWC Meeting: मोदी चला रहे वन मैन शो

    मनरेगा को लेकर विरोध के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने का फैसला कैबिनेट और राज्यों से बिना पूछे यूं ही ले लिया गया. मोदी वन मैन शो चला रहे हैं और इसका पूरा फायदा अरबपतियों को मिल रहा है. इसका नुकसान ग्रामीण इलाकों को हो रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा सिर्फ योजना नहीं थी. मनरेगा राइट बेस्ड कॉन्सेप्ट था जिससे देश के करोड़ो लोगों को मिनिमम वेज यानी न्यूनतम आय मिलती थी. ये पावर और फाइनेंस का कॉन्ट्रैक्शन है और यह फैसला सीधे पीएम हाउस से लिया गया है. गांधी ने कहा कि ऐसा करते समय कैबिनेट एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से विचार-विमर्श नहीं किया गया.

    दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक में खड़गे ने यह भी कहा कि मतदाता सूची में कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों को कम करने की साजिश है. घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि गरीब, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से ना हटें.

    CWC Meeting: बता दें कि दोनों सदनों में भारी हंगामे के बाद VB-G-RAM-G बिल को पास कर दिया गया है. इसके बाद इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिली जिसके बाद इसके कानून बनने की प्रक्रिया शुरु हुई. यह मनरेगा की जगह लेगा. नया कानून हर वित्तीय वर्ष में हर ग्रामीण परिवार में 125 दिनों के वेतन रोजगार की गारंटी देता है. यह कानून प्रावधान करता है कि केंद्र और राज्यों को योजना की फंडिग 60:40 के रेसियो में बांटनी होगी.

    ये भी पढ़ें: Digvijay singh viral post: दिग्गज नेता ने मोदी-आडवाणी की पुरानी तस्वीर शेयर कर की तारीफ, पोस्ट बना सियासी बम

    5 जनवरी से मनरेगा बचाओ आंदोलन CWC Meeting VB-G-RAM-G BILL VB-G-RAM-G बिल कांग्रेस कार्य समिति की बैठक मनरेगा बचाओ आंदोलन मनरेगा बचाओ आंदोलन की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष गहन पुनरीक्षण सीडब्ल्यूसी की बैठक
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम आदमी के बजट में मिलने वाली ये 5 पावरफुल CNG SUVs, जानें- फीचर्स और माइलेज…
    Next Article BJP President election: बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए तारीखों का एलान; नितिन नबीन की होगी ताजपोशी?
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    1,300+ SIM कार्ड से जुड़े 73 साइबर अपराध मामले ,Cyber Crime Network …

    September 13, 2026 11:39 pm

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    September 13, 2026 2:33 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    By सुमन सौरबSeptember 19, 2026 7:40 pm

    Barauni Municipal Council CCTV Purchase Controversy : बेगूसराय के बरौनी नगर परिषद में CCTV कैमरों…

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.