Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Technology»अब YouTube से ज्यादा X पर होगी कमाई, जानें- एलन मस्क का नया प्लान…
    Technology

    अब YouTube से ज्यादा X पर होगी कमाई, जानें- एलन मस्क का नया प्लान…

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaDecember 31, 2025 9:17 pmUpdated:January 1, 2026 9:40 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    X earning tips
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    डेस्क : एक्स (ट्विटर) यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, एलन मस्क ने X पर क्रिएटर्स को YouTube से बेहतर कमाई देने के विचार का समर्थन किया है। मस्क का कहना है कि जो लोग ओरिजिनल और क्वालिटी कंटेंट बनाते हैं। उन्हें उसका सही इनाम मिलना चाहिए। एक पोस्ट के जवाब में उन्होंने इशारा किया कि अगर X पर क्रिएटर्स को ज्यादा रेवेन्यू शेयर मिलता है। ऐसे में बेहतरीन कंटेंट इस प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित हो सकता है।

    YouTube को मिलेगी सीधी चुनौती

    अगर X पर क्रिएटर्स के लिए कमाई के मौके बढ़ते हैं, तो यह YouTube के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। फिलहाल वीडियो कंटेंट के मामले में YouTube सबसे आगे है। लेकिन बेहतर पेमेंट पॉलिसी होने पर क्रिएटर्स X को एक मजबूत विकल्प के तौर पर देख सकते हैं। इससे कंटेंट की क्वालिटी और प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

    एवरीथिंग ऐप बनाना चाहते हैं एलन मस्क

    एलन मस्क X को सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रखना चाहते। उनका लक्ष्य इसे एक ‘एवरीथिंग ऐप’ बनाना है, जहां यूजर्स सोशल मीडिया के साथ-साथ पेमेंट, शॉपिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं का भी लाभ उठा सकें। इसी दिशा में X पर फाइनेंशियल फीचर्स को जोड़ा जा रहा है।

    X Money से बदलेगा डिजिटल पेमेंट अनुभव

    X की इस योजना का X Money अहम हिस्सा है। यह एक पीयर-टू-पीयर पेमेंट सर्विस होगी। इससे Visa के साथ मिलकर लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल यह सेवा टेस्टिंग फेज में है। इसके शुरू होने के बाद यूजर्स X ऐप के जरिए ही एक-दूसरे को पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। यह ठीक वैसे ही जैसे फोनपे या गूगल पे पर होता है।

    क्रिप्टोकरेंसी पर अभी सस्पेंस बरकरार

    हालांकि एलन मस्क लंबे समय से क्रिप्टोकरेंसी के समर्थक रहे हैं। लेकिन फिलहाल X की नई फाइनेंशियल सेवाओं में डिजिटल करेंसी को शामिल नहीं किया गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भविष्य में X अपने फाइनेंशियल इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए क्रिप्टो पेमेंट का विकल्प भी जोड़ सकता है।

    क्रिएटर्स के लिए नए मौके, नियम भी हो सकते हैं सख्त

    विशेषज्ञों का कहना है कि अगर X पर क्रिएटर्स को ज्यादा कमाई का मौका मिलता है, तो इसके साथ कड़े नियम और गाइडलाइंस भी लागू की जा सकती हैं। आने वाले समय में यह साफ होगा कि मस्क की यह रणनीति X क्रिएटर्स और फाइनेंशियल सर्विसेज का बड़ा हब बना पाती है या नहीं।

    Earnings from X Earnings from X Tips
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleEncounter in Begusarai : बेगूसराय में एनकाउंटर; खूंखार नक्सली मारा गया..
    Next Article क्या CM नीतीश अपने वसूल से करेंगे समझौता? बेटे निशांत को लेकर बढ़ी सियासी सरगर्मी..
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Truecaller की बोलती बंद करने के लिए आ रही सरकारी कॉलर आईडी, जानिए- क्या है खास…

    January 3, 2026 8:47 am

    Google ने लॉन्च किया नया धांसू फीचर्स- मुश्किल समय में ऐसे मिलेगी मदद, जानिए- सबकुछ..

    December 27, 2025 1:44 pm

    WhatsApp पर बढ़ते स्कैम के बीच सरकार सख्त, बैन अकाउंट का डेटा मांगने की तैयारी…

    December 27, 2025 12:07 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    By The Begusarai DeskApril 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News : बिहार में जहाँ एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लाख…

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.