Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…
    Begusarai News

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबSeptember 24, 2026 2:06 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Abhiyan Basera 02
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Barauni Municipal Council CCTV Controversy : बेगूसराय के बरौनी नगर परिषद में सीसीटीवी कैमरों की खरीद को लेकर उठे सवालों पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि THE BEGUSARAI में मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम को पूरे मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

    दरअसल, बरौनी नगर परिषद के वार्ड संख्या-25 निवासी मो. सलीम ने 21 सितंबर को जिलाधिकारी को आवेदन देकर सीसीटीवी कैमरों की खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया था कि कैमरों और दूसरे उपकरणों की खरीद बाजार कीमत से अधिक दर पर की गई और सरकारी राशि का अधिक भुगतान किया गया।

    शिकायत और मामले को लेकर प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने 23 सितंबर को जांच का आदेश जारी किया। इसके लिए तीन अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जांच कमेटी में बंदोबस्त पदाधिकारी नुरूल ऐन, तेघड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी नीरज सिन्हा और तेघड़ा के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कार्यपालक अभियंता अभिशांत राज को शामिल किया गया है।

    खरीद से लेकर मौके पर लगे कैमरों तक की होगी जांच

    जांच टीम सीसीटीवी खरीद से जुड़े कई बिंदुओं की पड़ताल करेगी। इसमें कैमरों और उपकरणों के लिए स्वीकृत राशि और किए गए भुगतान का मिलान किया जाएगा। साथ ही कैमरों के मॉडल, संख्या, गुणवत्ता और बाजार कीमत की भी जांच होगी।

    इसके अलावा टेंडर या कोटेशन की प्रक्रिया और सरकारी खरीद के नियमों का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। संबंधित एजेंसी के बिल, वाउचर, वर्क ऑर्डर और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच होगी। टीम मौके पर जाकर यह भी देखेगी कि नगर परिषद क्षेत्र में कितने कैमरे लगाए गए हैं और लगाए गए कैमरे तथा उपकरण रिकॉर्ड के मुताबिक हैं या नहीं।

    गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई

    जांच में अगर तय दर या बाजार मूल्य से अधिक भुगतान किए जाने की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों या संबंधित एजेंसी की भूमिका तय की जाएगी। इसके बाद अधिक भुगतान की गई राशि की वसूली और नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

    जिलाधिकारी ने जांच टीम को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट की एक प्रति शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। अब इस मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सीसीटीवी खरीद में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और सरकारी राशि के भुगतान में कोई अनियमितता हुई है या नहीं।

    Barauni Municipal Council Barauni Municipal Council CCTV Barauni Municipal Council CCTV Controversy Barauni Municipal Council CCTV Purchase Controversy Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    By सुमन सौरबSeptember 24, 2026 2:06 pm

    Barauni Municipal Council CCTV Controversy : बेगूसराय के बरौनी नगर परिषद में सीसीटीवी कैमरों की…

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.