Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : सुरेश प्रसाद राय के जन सुराज में जाने से गरमाया दरभंगा शिक्षक सीट का चुनावी माहौल..

    September 3, 2026 10:13 am

    Teghra Janmashtami Fair : तेघड़ा जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV से होगी निगरानी; रात में विशेष गश्ती..

    August 31, 2026 6:57 pm

    Begusarai News : जनता दरबार में पहुंचे 38 फरियादी, डीएम ने समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश

    August 31, 2026 6:52 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : सुरेश प्रसाद राय के जन सुराज में जाने से गरमाया दरभंगा शिक्षक सीट का चुनावी माहौल..
    Begusarai News

    Begusarai News : सुरेश प्रसाद राय के जन सुराज में जाने से गरमाया दरभंगा शिक्षक सीट का चुनावी माहौल..

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiSeptember 3, 2026 10:13 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    suresh prasad rai begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष और लंबे समय से शिक्षक राजनीति में सक्रिय डॉ. सुरेश प्रसाद राय के जन सुराज में शामिल होने के साथ ही दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सियासत गरमा गयी है। विधान परिषद चुनाव से ठीक पहले राय के पाला बदलने को राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनकी एंट्री से चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार बन गये हैं।

    शिक्षक राजनीति में बेगूसराय का रहा है दबदबा

    बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की राजनीति में बेगूसराय की अपनी मजबूत पहचान रही है। शत्रुघ्न प्रसाद सिंह और वासुदेव सिंह के बाद डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने लंबे समय तक शिक्षक संघ की इसी राजनीतिक धारा को आगे बढ़ाया। शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने के कारण शिक्षकों के बीच उनकी अलग पहचान बनी है।

    एमआरजेडी कॉलेज को नया स्वरूप देने में भी उनकी भूमिका चर्चा में रही है। कॉलेज के शैक्षणिक माहौल और व्यवस्था में बदलाव को लेकर शिक्षकों के बीच उनकी सक्रियता ने उन्हें कॉलेज शिक्षकों के बीच भी मजबूत आधार दिया। यही वजह है कि पिछले दो विधान परिषद चुनावों में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को कड़ी चुनौती दी थी।

    भाजपा से लंबी पारी, अब जन सुराज के साथ

    डॉ. सुरेश प्रसाद राय पिछले कई वर्षों से भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। अब जन सुराज का दामन थामकर उन्होंने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी समीकरण को नई दिशा दे दी है। चुनाव से ठीक पहले उनका जन सुराज के साथ आना पार्टी के लिए भी अहम माना जा रहा है।

    दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अब एक ओर कांग्रेस का सीटिंग उम्मीदवार, दूसरी ओर एनडीए का पुराना राजनीतिक कुनबा और तीसरी ओर जन सुराज के चेहरे के रूप में डॉ. सुरेश प्रसाद राय होंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।

    लोकप्रियता बनाम वोट में तब्दीली की चुनौती

    डॉ. राय की सबसे बड़ी ताकत शिक्षक राजनीति में उनका लंबा अनुभव, शिक्षकों के बीच संपर्क और मृदु व्यवहार माना जाता है। हालांकि चुनावी राजनीति में व्यक्तिगत लोकप्रियता को वोट में बदलना आसान नहीं होता। यही उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती भी होगी।

    जन सुराज के लिए भी यह चुनाव किसी परीक्षा से कम नहीं है। पार्टी को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए एक ऐसे चेहरे की जरूरत थी, जिसकी शिक्षक समुदाय में पहले से पहचान हो। राय के साथ आने से पार्टी को यह आधार मिलने की उम्मीद है।

    क्या बदलेगा चुनावी गणित?

    दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अब चुनाव केवल दलों के बीच मुकाबला नहीं रह गया है। शिक्षक संगठनों में पकड़, व्यक्तिगत संपर्क और उम्मीदवार की अपनी राजनीतिक जमीन भी परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

    ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि वर्षों से शिक्षक राजनीति में सक्रिय डॉ. सुरेश प्रसाद राय अपनी लोकप्रियता को जन सुराज के पक्ष में कितने वोटों में बदल पाते हैं। क्या उनकी मौजूदगी कांग्रेस और एनडीए के बीच होने वाले मुकाबले को त्रिकोणीय बना देगी? या फिर परंपरागत राजनीतिक समीकरण ही भारी पड़ेंगे? इन सवालों का जवाब चुनाव परिणाम के साथ सामने आयेगा।

    फिलहाल इतना जरूर है कि डॉ. सुरेश प्रसाद राय के जन सुराज में शामिल होने के बाद दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी मुकाबला और ज्यादा रोचक हो गया है। जन सुराज के लिए यह चुनाव शिक्षक राजनीति में अपनी जमीन मजबूत करने का बड़ा मौका है, जबकि राय के लिए यह अपनी वर्षों की राजनीतिक और शिक्षक संगठनात्मक पकड़ को नए राजनीतिक मंच पर साबित करने की अग्निपरीक्षा होगी।

    Suresh Prasad Rai suresh prasad rai begusarai Suresh Prasad Rai Jan Suraj
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleTeghra Janmashtami Fair : तेघड़ा जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV से होगी निगरानी; रात में विशेष गश्ती..
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Teghra Janmashtami Fair : तेघड़ा जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV से होगी निगरानी; रात में विशेष गश्ती..

    August 31, 2026 6:57 pm

    Begusarai News : जनता दरबार में पहुंचे 38 फरियादी, डीएम ने समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश

    August 31, 2026 6:52 pm

    बरौनी के सर्वेश कश्यप को ग्लोबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2026, रिनिकी भुइयां सरमा ने किया सम्मानित..

    August 30, 2026 5:11 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : सुरेश प्रसाद राय के जन सुराज में जाने से गरमाया दरभंगा शिक्षक सीट का चुनावी माहौल..

    By Mahesh BhartiSeptember 3, 2026 10:13 am

    Begusarai News : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष और लंबे समय से शिक्षक राजनीति…

    Teghra Janmashtami Fair : तेघड़ा जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV से होगी निगरानी; रात में विशेष गश्ती..

    August 31, 2026 6:57 pm

    Begusarai News : जनता दरबार में पहुंचे 38 फरियादी, डीएम ने समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश

    August 31, 2026 6:52 pm

    Bakhri News : बखरी प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, सप्ताह में दो बार लगेगा जनता दरबार..

    August 31, 2026 6:48 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.