Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, मिला ‘Best Performing Model District’ का पुरस्कार..

    September 25, 2026 6:21 pm

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : उफनती नदी में नाव पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री…
    Begusarai News

    Begusarai News : उफनती नदी में नाव पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री…

    The Begusarai DeskBy The Begusarai DeskSeptember 7, 2026 7:20 pmUpdated:September 7, 2026 7:23 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Minister Ramkripal Yadav begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए बेगूसराय के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव सोमवार को शाम्हो प्रखंड पहुंचे। मंत्री ने सिमरिया होते हुए सूर्यगढ़ा पहुंचकर शाम्हो-सूर्यगढ़ा पुल के समीप बाढ़ के पानी में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्या की जानकारी ली।

    इसके बाद मंत्री सूर्यगढ़ा पुल घाट से नाव पर सवार होकर करीब पांच किलोमीटर दूर सलहा सैदपुर बरारी-02 पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पशु चारा की कमी की समस्या मंत्री के सामने रखी। इस पर मंत्री ने तत्काल अधिकारियों को पशु चारा की पर्याप्त व्यवस्था करने और जरूरतमंदों के बीच वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    रामकृपाल यादव ने ओजन महतो टोला के वार्ड संख्या 3 और 4 में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा कि राहत कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने टोटहा, सरलाही और अकहा-कुरहा गांवों की स्थिति की भी जानकारी ली।

    अधिकारियों ने बताया कि शाम्हो प्रखंड में 50 सामुदायिक रसोई संचालित हैं, जबकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में 40 नावों का परिचालन किया जा रहा है।

    मौके पर जिलाधिकारी रिची पांडे, एसपी मनीष कुमार, वरिष्ठ पत्रकार राजेश राज, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की सहायता में पूरी तत्परता बरतने का निर्देश दिया।

    प्रभारी मंत्री का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा मंगलवार और बुधवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान वे तेघड़ा, बछवाड़ा और साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे।

    FloodInBihar Ramkripal Yadav Shamho
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में बाढ़ का बड़ा असर: 3.80 लाख लोग प्रभावित, 223 नावें मैदान में; 85 जगहों पर चल रही सामुदायिक रसोई
    Next Article गिरिराज सिंह को फिर जान से मारने की धमकी, 2 साल पुराने केस की जांच पर उठे सवाल ?
    The Begusarai Desk
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, मिला ‘Best Performing Model District’ का पुरस्कार..

    September 25, 2026 6:21 pm

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    By सुमन सौरबSeptember 28, 2026 4:05 pm

    Begusarai News : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों…

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, मिला ‘Best Performing Model District’ का पुरस्कार..

    September 25, 2026 6:21 pm

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.