Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, मिला ‘Best Performing Model District’ का पुरस्कार..

    September 25, 2026 6:21 pm

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»गिरिराज सिंह को फिर जान से मारने की धमकी, 2 साल पुराने केस की जांच पर उठे सवाल ?
    Begusarai News

    गिरिराज सिंह को फिर जान से मारने की धमकी, 2 साल पुराने केस की जांच पर उठे सवाल ?

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबSeptember 8, 2026 10:39 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Death Threat Giriraj Singh
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Death Threat Giriraj Singh : केंद्रीय वस्त्र मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद करीब 2 साल पुराना नगर थाना कांड संख्या 537/24 चर्चा में आ गया है। सितंबर 2024 में गिरिराज सिंह को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके सांसद प्रतिनिधि एवं वरीय अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर के लिखित आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस समय अमरेन्द्र अमर को पाकिस्तान के एक नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आने और कॉल के दौरान गिरिराज सिंह तथा उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई थी।

    अमरेन्द्र अमर का आरोप है कि मामले की पुलिस जांच गंभीरता से नहीं की गई। उनके अनुसार, पुलिस ने बिना पर्याप्त अनुसंधान किए प्रतिवेदन संख्या 937/2025 दिनांक 31 दिसंबर 2025 को मामले को सूत्रहीन बताते हुए समर्पित कर दिया। उनका कहना है कि इतने संवेदनशील मामले में पुलिस ने न तो सूचक का बयान लेना जरूरी समझा और न ही महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज किए।

    अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर मामले में पुलिस को तकनीकी और अन्य सभी पहलुओं से जांच करनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ऐसे मामलों में तेजी से सक्रिय हो जाती है, जहां उसे कोई लाभ दिखाई देता है, लेकिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से जुड़े धमकी के मामले में सतही अनुसंधान कर दिया गया।

    2024 की घटना में आया था पाकिस्तान के नंबर से कॉल

    सितंबर 2024 में अमरेन्द्र कुमार अमर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के +92 कोड वाले नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने पहले उनकी लोकेशन पूछी और इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा अमरेन्द्र अमर को धमकी दी थी। मामले में अमरेंद्र अमर ने केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने और सुरक्षा की मांग भी की थी। पुलिस ने उस समय कॉल के स्रोत और इस्तेमाल की गई पहचान की जांच की बात कही थी।

    फिर धमकी भरा पत्र मिलने से बढ़ी चिंता

    अब सितंबर 2026 में गिरिराज सिंह को नई दिल्ली स्थित उनके मंत्रालय के पते पर डाक के माध्यम से धमकी भरा गुमनाम पत्र मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, तीन सितंबर को भेजे गए पत्र में अंग्रेजी में उन्हें जल्द ही ‘हार्डकोर आतंकियों’ द्वारा मारे जाने की धमकी दी गई। पत्र में दो मोबाइल नंबर भी दर्ज थे। मामले की सूचना बेगूसराय पुलिस को मिलने के बाद नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस पत्र के स्रोत, मोबाइल नंबरों तथा धमकी के पीछे की मंशा की जांच कर रही है।

    कर्नाटक कनेक्शन की भी जांच

    ताजा मामले में प्राथमिकी के आधार पर पुलिस कर्नाटक के कोलार जिले से जुड़े एक व्यक्ति और दो मोबाइल नंबरों समेत अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि धमकी भरा पत्र वास्तव में किसने भेजा और पत्र में दर्ज मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया।

    दो साल पुराने मामले की जांच पर उठे सवाल

    ताजा धमकी के बाद 2024 में दर्ज नगर थाना कांड संख्या 537/24 को लेकर भी बहस तेज हो गई है। अमरेन्द्र अमर का कहना है कि यदि उस समय दर्ज मामले में धमकी के स्रोत और आरोपितों तक पहुंचने के लिए गंभीरता से जांच की गई होती तो आज पुराने केस की जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े नहीं होते।

    Begusarai news Death Threat Giriraj Singh Giriraj Singh
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : उफनती नदी में नाव पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री…
    Next Article गढ़पुरा की 9 पंचायतों का बदलेगा नक्शा, शुरू हुआ परिसीमन का काम; जानिए आपके गांव और वार्ड पर क्या पड़ेगा असर
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, मिला ‘Best Performing Model District’ का पुरस्कार..

    September 25, 2026 6:21 pm

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    By सुमन सौरबSeptember 28, 2026 4:05 pm

    Begusarai News : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों…

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, मिला ‘Best Performing Model District’ का पुरस्कार..

    September 25, 2026 6:21 pm

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.