Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…
    Begusarai News

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबSeptember 18, 2026 6:52 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Justice Ajit Kumar of the Patna High Court
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Patna High Court Justice Ajit Kumar : पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्याय मंडल अजीत कुमार शुक्रवार को तीन दिवसीय निरीक्षण दौरे पर बेगूसराय पहुंचे। जिला अतिथि गृह में पहुंचने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बृजेंद्र कुमार और जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार समेत न्याय मंडल के न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

    जिला प्रशासन की ओर से न्यायमूर्ति अजीत कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जिला न्यायालय परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण किया। न्याय मंडल परिसर में प्रस्तावित फव्वारा एवं लेडी जस्टिस की प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया। साथ ही नवनिर्मित सुरक्षा कक्ष और वॉशरूम का उद्घाटन भी किया।

    रेलवे कोर्ट बरौनी पहुंचे न्यायमूर्ति अजीत कुमार

    निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति अजीत कुमार बरौनी स्थित रेलवे कोर्ट पहुंचे और न्यायालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट लीला मौजूद रहीं। रेलवे कोर्ट के अधिवक्ता संघ की ओर से प्रकाश कुमार सिन्हा समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे। न्यायमूर्ति ने अधिवक्ताओं से बातचीत कर रेलवे कोर्ट से संबंधित विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

    निरीक्षण के दौरान बेगूसराय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके अलावा आरपीएफ कमांडेंट, जीआरपी के अधिकारी तथा बरौनी और बेगूसराय के आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    एक साल में बनेगी नई रेलवे कोर्ट की बिल्डिंग

    रेलवे कोर्ट के निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पास नई रेलवे कोर्ट की बिल्डिंग बनाने की घोषणा की गई। अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित नई भवन का निर्माण करीब एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नई बिल्डिंग बनने से रेलवे न्यायालय से जुड़े कार्यों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

    रेलवे कोर्ट के अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने रेलवे कोर्ट के अधिवक्ता संघ के सदस्यों के साथ भी बैठक की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायालय से जुड़ी अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा। न्यायमूर्ति ने अधिवक्ताओं की बातों को सुना और संबंधित विषयों की जानकारी ली। न्यायमूर्ति अजीत कुमार का तीन दिवसीय निरीक्षण दौरा बेगूसराय न्याय मंडल की न्यायिक व्यवस्था और आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

    Begusarai news Justice Ajit Kumar Begusarai Justice Ajit Kumar Visit Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..
    Next Article बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    By सुमन सौरबOctober 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार…

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    बेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..

    October 5, 2026 11:49 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.