Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बिहार बंद के दौरान बेगूसराय में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, राहगीर से की मारपीट — मुखिया पति पर भी लगे आरोप
    Begusarai News

    बिहार बंद के दौरान बेगूसराय में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, राहगीर से की मारपीट — मुखिया पति पर भी लगे आरोप

    The Begusarai DeskBy The Begusarai DeskJuly 9, 2025 6:07 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bihar Band
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bihar Bandh 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची सत्यापन के विरोध में महागठबंधन द्वारा बुधवार को आयोजित बिहार बंद ने बेगूसराय में हिंसक रूप ले लिया। चेरिया बरियारपुर प्रखंड के मेहदा साहपुर स्थित SH-55 चौक पर बंद समर्थकों ने एक आम राहगीर के साथ बर्बर तरीके से मारपीट की, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

    क्या है पूरा मामला?

    एक युवक बाइक से चेरिया बरियारपुर से मटिहानी की ओर जा रहा था। रास्ते में SH-55 चौक पर महागठबंधन समर्थकों ने उसे रोका।

    पहले बहस हुई, फिर मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय मुखिया के पति बमबम सिंह ने सबसे पहले युवक को थप्पड़ मारा, जिसके बाद मौके पर मौजूद कुछ अन्य युवक — जिनमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल थे — मारपीट में कूद पड़े।

    इस घटना से इलाके में तनाव बढ़ गया और जातीय-सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की आशंका गहराने लगी।

    प्रदर्शन स्थल को लेकर सवाल

    स्थानीय लोगों में नाराज़गी है कि बिहार बंद के तहत सड़क जाम ठीक उस जगह किया गया जहाँ मुस्लिम आबादी अधिक है।
    लोगों का कहना है कि अगर विरोध प्रदर्शन करना ही था, तो वह गांव की सीमा या सार्वजनिक चौक पर होना चाहिए था — न कि घनी आबादी के बीच, जहाँ आम लोग दहशत में आ गए।

    पुलिस की कार्रवाई

    घटना के बाद चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

    मुखिया पति पर गंभीर आरोप

    इस पूरे घटनाक्रम में मेहदा साहपुर पंचायत के मुखिया पति बमबम सिंह का नाम सामने आना सबसे चौंकाने वाली बात है।

    गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में इसी मुखिया पति ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था:

    “लालू यादव के शासन में गुंडागर्दी चरम पर थी, सड़कें टूटी थीं, शिक्षा बदहाल थी, और लोग असुरक्षित महसूस करते थे। मैं राजवंशी महतो जैसे नेताओं को नहीं जानता।”

    अब वही व्यक्ति, विधयाक राजवंशी महतो के साथ महागठबंधन में शामिल होकर न सिर्फ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि आम नागरिक पर हाथ उठाने के आरोप भी झेल रहे हैं।

    इससे उनके राजनीतिक दोहरेपन पर सवाल उठने लगे हैं।

    लोकतंत्र बनाम अराजकता

    यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि —
    क्या बिहार बंद जैसी लोकतांत्रिक पहलें अब अराजकता का औजार बन चुकी हैं?

    शांतिपूर्ण विरोध के नाम पर आम लोगों को पीटना, जातीय तनाव फैलाना और दहशत का माहौल बनाना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है।

    जनता के लिए चेतावनी

    लोकतंत्र में विरोध और आंदोलन का अधिकार सबको है, लेकिन अगर नेता हिंसा, सांप्रदायिक उकसावे और गुंडागर्दी को राजनीतिक हथियार बनाएं —
    तो जनता को खुद ऐसे चेहरों को पहचान कर नकारना चाहिए।

    बिहार को मजबूत और सुरक्षित लोकतंत्र चाहिए — न कि भय, हिंसा और अराजकता।

    क्या कार्रवाई होगी दोषी नेताओं पर?

    बिहार बंद के दौरान बेगूसराय में हुई हिंसा के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है —
    “क्या प्रशासन ऐसे नेताओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा?”

    Begusarai news Bihar Bandh
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहागठबंधन का भारत बंद या टिकट का रिहर्सल? सड़कों पर मुद्दा कम, दिखा कैमरा-कंटेंट का शोर..
    Next Article Begusarai News : इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे छात्र की रहस्यमय मौत, हॉस्टल रूम में बेसुध मिला शव..
    The Begusarai Desk
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.