Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»महागठबंधन का भारत बंद या टिकट का रिहर्सल? सड़कों पर मुद्दा कम, दिखा कैमरा-कंटेंट का शोर..
    Begusarai News

    महागठबंधन का भारत बंद या टिकट का रिहर्सल? सड़कों पर मुद्दा कम, दिखा कैमरा-कंटेंट का शोर..

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiJuly 9, 2025 3:54 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bharat Bandh 2025 : बुधवार को भारत बंद को लेकर जहां एक ओर महागठबंधन और एनडीए के बीच “बंद सफल या असफल” को लेकर बयानबाज़ी जारी रही, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी हकीकत ने यह साफ कर दिया कि यह बंद, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एक तरह का राजनीतिक रिहर्सल बन चुका है।

    बंद से ज़्यादा दिखा टिकट का ‘प्रदर्शन’ : भारत बंद के आह्वान पर महागठबंधन से जुड़े दलों राजद, कांग्रेस, माकपा, सीपीआई आदि ने जोरदार भागीदारी दिखाई। लेकिन खास बात यह रही कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए यह विरोध का नहीं, बल्कि टिकट की दावेदारी दिखाने का मौका बन गया।

    महागठबंधन के टिकट के दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर कर न केवल प्रदर्शन किया, बल्कि इसे कैमरे में भी भरपूर कैद करवाया। मोबाइल से बनाए गए वीडियो, फोटोज़, फेसबुक लाइव और यूट्यूब कंटेंट के ज़रिए खुद को ‘फील्ड में एक्टिव’ दिखाने की होड़ साफ़ देखी गई।

    भाड़े पर आए यूट्यूबर और कैमरा टीम

    सूत्रों के अनुसार, कुछ स्थानीय नेता बंद के दौरान अपने निजी वीडियो शूट करवाने के लिए यूट्यूबरों और वीडियोग्राफरों को पैसे देकर लाए थे। उन्होंने पोस्टर, झंडा, नारे और भीड़ के साथ अपने-अपने इलाके में शक्ति प्रदर्शन किया , मानो टिकट तय करने वाली कोई ऑडिशन चल रही हो।

    राजद के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,

    “कई लोग बंद के असल मुद्दे को पीछे छोड़ सिर्फ ये दिखाने में लगे रहे कि वे कितने समर्थक जुटा सकते हैं। उन्हें चिंता प्रदर्शन की नहीं, टिकट की थी।”

    सत्ताधारी गठबंधन की प्रतिक्रिया : एनडीए से जुड़े नेताओं ने इस बंद को “राजनीतिक नौटंकी” करार दिया। उनका कहना है कि जनता ने बंद को पूरी तरह खारिज कर दिया और महागठबंधन के नेता इसे विधानसभा चुनाव का प्रचार बना बैठे हैं।

    क्या था बंद का असली मुद्दा?

    महागठबंधन का दावा था कि यह बंद केंद्र सरकार की नीतियों, निजीकरण, बेरोज़गारी और महंगाई के खिलाफ था। सीपीआई से जुड़े एक नेता ने कहा कि यह बंद एनडीए द्वारा मतदाता सूची में की जा रही छेड़छाड़ के खिलाफ भी था। उन्होंने बताया कि “हम जनता को बता रहे हैं कि लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है।”

    लेकिन पब्लिक को क्या दिखा?

    सड़क पर जो तस्वीरें दिखीं, उनमें से ज़्यादातर राजनीतिक दलों के PR स्टंट जैसी थीं। पोस्टर, सोशल मीडिया शूट, कैमरा के आगे नारेबाज़ी, और बाद में वीडियो वायरल करवाना — यह सब इस बात की ओर इशारा करता है कि कई नेताओं के लिए मुद्दा सिर्फ माध्यम था, असली मक़सद टिकट की दावेदारी दिखाना था।

    bharat bandh 2025
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंरक्षण की दरकार : कटते जा रहे हरसाई बौद्ध स्तूप को बचाना अब जन- संकल्प की पुकार…
    Next Article बिहार बंद के दौरान बेगूसराय में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, राहगीर से की मारपीट — मुखिया पति पर भी लगे आरोप
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    By The BegusaraiOctober 31, 2026 4:26 pm

    Bakhri News : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में शनिवार को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी…

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.