Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    September 12, 2026 12:37 pm

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am

    Climate Change पर नई किताब लॉन्च-“Changing Climate Land Life Interplay”जानें पूरी खबर क्या …है,

    September 12, 2026 10:44 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : जनता दरबार में पहुंचे 38 फरियादी, डीएम ने समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश
    Begusarai News

    Begusarai News : जनता दरबार में पहुंचे 38 फरियादी, डीएम ने समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 31, 2026 6:52 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    DM Richi Pandey
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत संचालित “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे।

    जनता दरबार में कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, राजस्व, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल थे। डीएम ने सभी आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

    निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतोषजनक तरीके से उनका निष्पादन किया जाए। साथ ही आवेदकों को उनके मामलों में की जा रही कार्रवाई और प्रगति की जानकारी नियमित रूप से देने को कहा।

    उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी, लापरवाही या उदासीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

    फेसबुक पर लाइव हुआ जनता दरबार

    जनता दरबार के दौरान जिला प्रशासन की ओर से एक विशेष पहल की गई। आवेदकों और उनकी समस्याओं से संबंधित प्रक्रिया का जिला प्रशासन के फेसबुक माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक जनता दरबार की जानकारी पहुंचाना और आम नागरिकों को इस व्यवस्था से जोड़ना था।

    सोमवार और शुक्रवार को लगता है जनता दरबार

    डीएम ने बताया कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है। जिले का कोई भी नागरिक अपनी व्यक्तिगत अथवा जनहित से जुड़ी समस्या लेकर जनता दरबार में उपस्थित होकर आवेदन दे सकता है।

    Begusarai administration DM Richi Pandey
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBakhri News : बखरी प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, सप्ताह में दो बार लगेगा जनता दरबार..
    Next Article Teghra Janmashtami Fair : तेघड़ा जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV से होगी निगरानी; रात में विशेष गश्ती..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    September 12, 2026 12:37 pm

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am

    तेघड़ा, चेरियाबरियारपुर और छौड़ाही के पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया स्वास्थ्य योजनाओं का प्रशिक्षण

    September 11, 2026 11:51 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    By Vishal ShreeSeptember 12, 2026 12:37 pm

    Begusarai News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Intermediate Annual Examination 2028 में शामिल होने वाले…

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am

    Climate Change पर नई किताब लॉन्च-“Changing Climate Land Life Interplay”जानें पूरी खबर क्या …है,

    September 12, 2026 10:44 am

    तेघड़ा, चेरियाबरियारपुर और छौड़ाही के पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया स्वास्थ्य योजनाओं का प्रशिक्षण

    September 11, 2026 11:51 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.