Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

Begusarai News : बेगूसराय में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। उसकी हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि विवाहिता के ससुराल वालों पर लगा है। मृतका महिला की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पचंबा गांव निवासी जयकृष्ण कुमार सिंह की पत्नी मनीषा कुमारी (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में की गई है। मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप मृतका मनीषा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के 17 वर्षों बाद भी मनीषा को ससुराल में सिर्फ इसलिए प्रताड़ना झेलनी पड़ी, क्योंकि उसने पुत्र…

Read More

Begusarai News : शनिवार की दोपहर बेगूसराय में दो अलग-अलग-जगहो पर ठनका की चपेट होने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना वीरपुर प्रखंड के गारा गांव की है। जहां एक युवक की ठनका चपेट में आने से मौत हुई। दूसरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत के तेलन गांव की है। जहां एक किशोरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक किशोरी सरस्वती कुमारी खेत से लौट रही थी। इसी दौरान ठनका की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वह तारकेश्वर तांती की 16 वर्षीय पुत्री सरस्वती कुमारी थी। वहीं, गारा गांव के…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में भी इंदौर के “राजा रघुवंशी मर्डर” जैसा एक मामला सामने आया है। लेकिन, इस वारदात का अंत शुक्रवार को हो गया। क्योंकि बेगूसराय कोर्ट ने पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा गांव की है, जहां 20 अक्टूबर 2021 की रात एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी थी। प्यार में पड़ी पत्नी बनी ‘पिशाचिनी’ जानकारी के अनुसार, नीतू देवी और गौतम कुमार के बीच प्रेम-प्रसंग…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बछवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा बछवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली टोल के पास की है। घायलों के अनुसार, मिनी बस दलसिंहसराय से बेगूसराय की ओर आ रही थी। जैसे ही बस मुरली टोल के पास…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में एक अभूतपूर्व प्रसव हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को खुशी और आश्चर्य से भर दिया। दरअसल, शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में पहली बार महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। यह प्रसव मंझौल पंचायत-4 के सिउरी गांव निवासी मोहम्मद महबूब की 28 वर्षीय पत्नी नरगिस परवीन ने कराया। जानकारी के अनुसार, नरगिस परवीन की यह तीसरी डिलीवरी थी। पहले से उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। इस बार उन्होंने तीन प्यारी बच्चियों को जन्म दिया है। खास बात यह रही कि अस्पताल में महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति के बावजूद ड्यूटी पर तैनात…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में कर्ज मांगने पर एक महिला को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी। यह सनसनीखेज वारदात साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है, जहां आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने रुपये मांगने की ‘सजा’ इस कदर दी कि पीड़िता को जिंदगी और मौत के बीच झूलना पड़ रहा है। पीड़िता की पहचान रघुनाथपुर गांव निवासी सचिन यादव की पत्नी गुड्डू कुमारी के रूप में की गई है। फिलहाल, महिला को गंभीर हालत में बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्या है मामला? घायल महिला गुड्डू कुमारी ने बताया कि गांव के ही…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक स्थित बाघा आरओबी पर CMS कंपनी के कर्मचारी से हथियार के बल पर 6 लाख 82 हजार 725 रुपये की लूट कर ली गई। यह घटना उस समय हुई जब कर्मचारी बाजार समिति से कैश लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था। पीड़ित कर्मचारी की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो CMS कंपनी में कार्यरत है। सोनू जैसे ही पन्हास साइड से बाघा ओवरब्रिज…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस वाहन से कूदकर फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और बहादुरी के कारण आरोपी को फिर से पकड़ लिया गया। दरअसल, बछवाड़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आर्म्स एक्ट मामले में न्यायालय से फरार चल रहा आरोपी बाइक पर सवार होकर बेगूसराय की ओर से बछवाड़ा की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तेघड़ा थाना क्षेत्र के NH-28 चौराहा के पास घेराबंदी…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में थानाध्यक्ष के चैंबर में घुसकर भोजपुरी गाने पर रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, साहेबपुरकमाल थाना का एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। वायरल वीडियो में एक युवक साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष राजीव रंजन के चैंबर में घुसकर रील बनाते दिख रहा था। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी। वायरल वीडियो से खुला राज वीडियो में एक युवक SHO के चेंबर में अकेले बैठा नजर आया, जबकि अन्य युवक उसका वीडियो बना रहे…

Read More

Begusarai News : जिन्हें लोग ठेठ देसी अंदाज की कॉमेडी के लिए पसंद करते थे, आज वह शख्स एक गलत पोस्ट की वजह से सलाखों के पीछे पहुंच गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर मजेदार और देहाती शैली में कॉमेडी वीडियो बनाकर लाखों लोगों का दिल जीतने वाले बेगूसराय के एक नामचीन वीडियो क्रिएटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वीडियो क्रिएटर की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव निवासी रतन कुमार उर्फ ‘गब्बर’ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गब्बर ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर…

Read More