Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में खुलेगा आधुनिक ESIC अस्पताल-श्रम मंत्री मंडाविया ने दी मंजूरी…
    Begusarai News

    बेगूसराय में खुलेगा आधुनिक ESIC अस्पताल-श्रम मंत्री मंडाविया ने दी मंजूरी…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 28, 2025 5:11 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय जिलेवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। बेगूसराय में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का अस्पताल और डिस्पेंसरी जल्द बनकर तैयार होगा। इसके निर्माण की दिशा में अब बड़ा कदम उठाया गया है। बरौनी स्थित प्रस्तावित स्थल पर साढ़े पांच एकड़ जमीन इसके लिए उपलब्ध करा दी गई है। अब भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

    इस बात की जानकारी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने दी है। वे शुक्रवार को शिमला में आयोजित कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 196वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अहम बैठक में बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद भी शामिल हुए।

    बैठक के दौरान सचिव दीपक आनंद ने बेगूसराय में अस्पताल एवं डिस्पेंसरी की जरूरत और भूमि आवंटन की स्थिति को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बरौनी में 5.5 एकड़ जमीन ईएसआई अस्पताल व डिस्पेंसरी के निर्माण के लिए चिन्हित कर हस्तांतरित कर दी गई है।

    इसपर केंद्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने आश्वस्त किया कि अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया को अब शीघ्र गति दी जाएगी। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल निर्माण से संबंधित डीपीआर, टेंडर और अन्य तकनीकी औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाए ताकि निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके।

    क्या है ईएसआईसी अस्पताल की महत्ता?

    ईएसआईसी अस्पतालों का लाभ मुख्य रूप से औद्योगिक और निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को मिलता है। बेगूसराय जैसे औद्योगिक जिले में इस अस्पताल की स्थापना से हजारों श्रमिकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा सुलभ होगी। बरौनी औद्योगिक क्षेत्र, खाद कारखाना, थर्मल पावर, ओएनजीसी सहित दर्जनों कारखानों में कार्यरत मजदूरों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

    गौरतलब है कि बेगूसराय में कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विभिन्न मजदूर संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों द्वारा समय-समय पर इसके लिए सरकार से पहल की मांग की जाती रही है। अब जाकर यह सपना साकार होने की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ा है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय के अमरेन्द्र कुमार अमर बने केंद्र सरकार के सीनियर पैनल अधिवक्ता, पटना हाईकोर्ट में करेंगे प्रतिनिधित्व..
    Next Article बेगूसराय में पूर्व मुखिया और भतीजे पर जानलेवा हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    By सुमन सौरबOctober 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार…

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    बेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..

    October 5, 2026 11:49 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.