Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
बेगूसराय में भोज खाकर लौट रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्त पर जहर खिलाने का आरोप..
Begusarai News : बेगूसराय में श्राद्ध भोज के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा पूर्वी वार्ड नंबर-6 निवासी वीरेंद्र झा के करीब 30 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार झा के रूप में हुई है। कुंदन की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन इसे साजिश बता रहे हैं। भोज से लौटते समय बिगड़ी तबीयत परिजनों के अनुसार, कुंदन कुमार अपने दोस्त के निमंत्रण पर बहादुर नगर दियारा गांव में एक श्राद्ध कर्म के भोज में शामिल होने गए थे। भोज खाकर जब वह वापस लौट…
बेगूसराय में डॉक्टर ने रच दिया चमत्कार: 6 महीने में जन्मे जुड़वा बच्चों को दी नई जिंदगी..
Begusarai News : बेगूसराय के सदर अस्पताल में डॉक्टर ने वो कर दिखाया जिसे राजधानी पटना के कई नामी डॉक्टरों ने असंभव बता दिया था। यह कहानी सिर्फ एक डॉक्टर की सूझबूझ और समर्पण की नहीं, बल्कि एक मां की ममता, पिता की उम्मीद और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में भरोसे की मिसाल है। 6 महीने में हुआ प्रसव दरअसल, यह मामला सोनम (काल्पनिक नाम) की महिला से जुड़ा है, जो अपनी गर्भावस्था के सिर्फ 6वें महीने में ही अचानक दर्द के चलते अस्पताल पहुंची। पटना में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि समय पूर्व प्रसव होने वाला है, और इस…
Begusarai News : बेगूसराय में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान 8 लोग अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्थानीय लोगों की तत्परता से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव स्थित की है। कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग एक साथ बूढ़ी नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें…
बेगूसराय में सिर्फ 2 धुर जमीन के लिए चचेरे भाइयों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, बुरी तरह घायल..
Begusarai News : बेगूसराय में महज 2 धुर जमीन को लेकर दबंगों ने अपने चचेरे भाई और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के छौड़ाही गांव की है। पीड़ित राम सुंदर राम ने बताया कि यह जमीन उनकी मां को उनके नाना द्वारा दी गई थी। 8 धुर जमीन में तीनों भाइयों ने अपने-अपने हिस्से में पहले ही मकान बना लिया है। राम सुंदर राम जब अपने हिस्से की बची हुई 2 धुर जमीन पर चापाकल लगवाने…
Begusarai News : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाजीपुर सदर के तत्कालीन अंचलाधिकारी अंजय कुमार राय के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह छापेमारी निगरानी थाना कांड संख्या- 040/2025 के तहत की गई है, जो कि 13 जून 2025 को दर्ज हुआ था। इस मामले में अंजय कुमार राय पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) सहपठित 13(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 46 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति… निगरानी की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि अंजय कुमार राय…
Matihani-Shamho Ganga Bridge Latest Update : बेगूसराय सहित बिहार के बहुप्रतीक्षित मटिहानी-शाम्हो पुल निर्माण को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की। बैठक के दौरान मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे के संदर्भ में इस पुल की अनिवार्यता को विस्तारपूर्वक और तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने बेगूसराय क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक ज़रूरतों को रेखांकित करते हुए बताया कि यह पुल न सिर्फ एक मार्ग,…
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान से लौट रहे IRB जवान और उनकी मां की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Begusarai News : बेगूसराय में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें IRB जवान और उनकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-31 हीराटोल जीरोमाइल के समीप का है। बताया जाता है हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार ने यूटर्न ले रहे एक टेम्पो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेम्पो असंतुलित होकर सामने चल रही एक बाइक से जा भिड़ा, जिससे बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मृतक IRB जवान की पहचान सुपौल जिले के बरायन निवासी अशोक कुमार सिंह…
बिहार में गर्मी से राहत : पूर्णिया के रास्ते दस्तक दे गया मानसून, इन जिलों में बारिश के आसार..
Begusarai News : बिहार की तपती गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को मानसून ने पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 20 जून तक पूरे बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इस बार मानसून सामान्य रहने की संभावना है,…
Begusarai Job Camp : बेगूसराय के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले में एक बार फिर से जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 20 जून (गुरुवार) को जिला नियोजनालय परिसर, आईटीआई कैंपस के पास आयोजित किया जाएगा। इस जॉब कैंप का संचालन अवर प्रादेशिक नियोजनालय, बेगूसराय के माध्यम से किया जा रहा है। आपको बता दे की जॉब कैंप में वर्द्धमान यारंस एंड थ्रेड्स लिमिटेड कंपनी (Vardhman Yarns & Threads Ltd) भाग ले रही है, जो वस्त्र निर्माण के क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित कंपनी है। कंपनी मशीन ऑपरेटर के पदों पर उम्मीदवारों की बहाली करेगी।…
बेगूसराय में दर्दनाक हादसा : नहाने के दौरान डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, परिवार में मचा कोहराम..
Begusarai News : बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नहाने के दौरान डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार की दोपहर चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा पंचायत अंतर्गत लगरी चौर की है। मृत बच्चियों की पहचान जीवस पासवान की 15 वर्षीय बेटी ममता कुमारी और नेवल पासवान की 13 वर्षीय बेटी आंचल कुमारी के रूप में की गई है। दोनों किशोरियां सकरबासा पंचायत के वार्ड नंबर 3 की रहने वाली थीं। दादा के लिए खाना लेकर जा रही थीं स्थानीय लोगों के अनुसार, ममता और आंचल अपने दादा के…
