Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

Begusarai News : शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए केंद्र सरकार की बहुचर्चित ‘पीएम श्री विद्यालय योजना’ के तहत चयनित शाम्हो स्थित ‘कल्याण सिंह प्लस टू विद्यालय’ खुद ही आधारभूत संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। योजना का मकसद भले ही आधुनिक और उत्कृष्ट स्कूल तैयार करना हो, लेकिन हकीकत इससे ठीक उलट है। मध्य विद्यालय सरलाही से स्थानांतरित कर भेजे गए 232 बच्चे फिलहाल इसी विद्यालय के पुराने भवन में जैसे-तैसे पढ़ाई कर रहे हैं। हालात यह हैं कि विद्यालय में सिर्फ दो शिक्षक हैं, जो इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को संभालने की नाकाम कोशिश…

Read More

Simaria Dham : गुरुवार की सुबह सिमरिया धाम में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट और फायरिंग की बड़ी घटना को अंजाम दिया। करीब 9 बजे बाइक सवार 3 बदमाशों ने होटलों और श्रृंगार दुकान को निशाना बनाते हुए न केवल लूटपाट की, बल्कि दुकानदारों को धमकी भी दी और कई राउंड गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, अपराधियों ने आते ही धमकी भरे लहजे में कहा- “तुम लोग बॉस से क्यों नहीं मिलते? अभी तक रंगदारी क्यों नहीं मिला है..बॉस का कहना क्यों नहीं मानते हो” इतना कहते ही उन्होंने दुकानों में मौजूद लोगों पर फायरिंग शुरू…

Read More

Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पार्टी के परबत्ता से विधायक डॉ. संजीव कुमार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने नोटिस जारी किया है। मामला CM नीतीश कुमार के विश्वास मत के दौरान विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। EOU ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की। जिसमें डॉ. संजीव कुमार के अलावा नरकटियागंज के विधायक फजले हक अंसारी और मनेर के विधायक मोनू कुमार को भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया है। सभी विधायकों को…

Read More

Begusarai Crime News : बेगूसराय से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां शराब के अवैध कारोबार का विरोध करने पर एक बेटे ने अपने ही पिता को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर इलाज के बाद डाक्टर द्वारा पटना रेफर कर दिया गया। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के पताही गांव वार्ड संख्या-2 की है। घायल व्यक्ति की पहचान संतोष कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है बुधवार की सुबह उनका पुत्र दीपक कुमार घर…

Read More

Chakia-Lakhminia Bypass Road : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान की गई बड़ी घोषणा पर एक बार फिर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। 18 जनवरी 2025 को चकिया से लखमिनिया तक नई बाईपास सड़क निर्माण की जो सौगात दी गई थी, उसका टेंडर अब रद्द कर दिया गया है। इससे बाईपास निर्माण कार्य पर फिलहाल विराम लग गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के महज 17 दिनों के भीतर इस योजना को केबिनेट की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई थी। पथ निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए कुल 393.62 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। 38.20 किलोमीटर लंबी…

Read More

Dablu Yadav : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अपराधी डब्लू यादव का शव मंगलवार की शाम बेगूसराय पहुंचा। जैसे ही शव जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव पहुंचा, वहां हजारों की भीड़ जमा हो गई। शव यात्रा के दौरान जहां एक ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं दूसरी ओर प्रशासन के खिलाफ गुस्साए लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। डब्लू यादव पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और उसके खिलाफ बेगूसराय जिले के विभिन्न थानों में 24 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में एक नवविवाहित दंपती ने अपने ही घर के अंदर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत बहदरपुर वार्ड संख्या-6 निवासी शुभम कुमार और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुभम ने करीब 6 महीने पहले मुन्नी देवी से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए अंतरजातीय शादी की थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था और किसी तरह की पारिवारिक कलह की जानकारी नहीं थी। ऐसे में दंपती की इस तरह की मौत ने सभी…

Read More

Pradhan Mantri Awas Yojana Fraud : प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभुकों के खाते से अवैध निकासी का मामला सामने आया है। मामला जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा पश्चिम पंचायत का है, जहां दो महिला लाभुकों के खातों से कुल 40 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई। पीड़ितों ने इस संबंध में साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बेगूसराय साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में गांव के ही आधार सेंटर संचालक प्रिंस कुमार और ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालक राजू कुमार पर धोखाधड़ी का…

Read More

Begusarai Criminal W Yadav Encounter : बेगूसराय का कुख्यात अपराधी और 50 हजार रुपये का इनामी डब्लू यादव (W Yadav Encounter) आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के संभल्ली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में बिहार पुलिस, पटना एसटीएफ (SOG-3) और यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने डब्लू यादव को मार गिराया। मृत अपराधी की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के ज्ञानटोल निवासी सूर्यनारायण यादव के पुत्र डब्लू यादव के रूप में हुई है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत कुल 24 संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे।…

Read More

Begusarai News : ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत शनिवार को RPF और GRP को बड़ी सफलता मिली है। बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर राजयरानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12568 डाउन) से यात्रियों का गहना और मोबाइल चोरी कर रहे गिरोह के तीन सदस्यों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से एक सोने का ढोलना और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। घटना शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे की है, जब राजयरानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर आकर रुकी। इसी दौरान चढ़ने-उतरने की अफरातफरी में यात्रियों ने ‘चोर-चोर’ का शोर मचाना शुरू किया। सूचना मिलते…

Read More