Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai Youth Job in Israel : विदेश में नौकरी की चाह रखने वाले बेगूसराय के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार राज्य समुद्रपार नियोजन ब्यूरो, पटना के निर्देश पर इजरायल में “होम बेस्ड केयरगिवर” के 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त तक बेगूसराय जिला नियोजन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। कौन कर सकता है आवेदन? इन पदों के लिए पुरुष-महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उनका न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर…
बेगूसराय में शिवराज के निवास प्रमाण पत्र पर छपा PM मोदी का चेहरा! RTPS सिस्टम है या मजाक?
Begusarai News : बिहार में एक तरफ सरकारी सेवाओं को डिजिटल करने की मुहिम जोरों पर है, तो वहीं दूसरी ओर तकनीकी गड़बड़ियां अब मज़ाक का विषय बनने लगी हैं। ताज़ा मामला बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर अंचल से सामने आया है, जहां निवास प्रमाण पत्र पर आवेदक की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छप गई। यह अजीबोगरीब वाकया 7 जुलाई को हुआ, जब चेरिया बरियारपुर निवासी शिवराज कुमार ने RTPS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। आवेदन में उन्होंने अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य सभी जानकारी सही-सही भरी। लेकिन जब प्रमाण…
Begusarai News : पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल अंतर्गत बेगूसराय स्टेशन समेत मंडल के प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में एक साथ व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह मेगा अभियान मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बिना टिकट, गलत श्रेणी में यात्रा, मासिक पास के दुरुपयोग और अनियमित टिकट जैसे मामलों पर सघन जांच की गई। बेगूसराय स्टेशन पर भी टिकट निरीक्षकों और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर सक्रियता से जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे यात्री पकड़े…
बेगूसराय में मतदाता सूची से 1.67 लाख वोटर्स के नाम गायब, चेक करें अपने प्रखंड का का हाल..
Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद बेगूसराय जिले में 1,67,756 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं किया गया है। निर्वाचन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होने के कारण उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। जिले में कुल 22,45,144 निर्वाचकों में से 20,77,388 मतदाताओं की ही सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया गया है। यानी लगभग 7.5 प्रतिशत मतदाताओं का नाम फिलहाल सूची से बाहर हो गया है। सबसे ज्यादा असर बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र…
बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक; अब बॉडी वॉर्न कैमरे से कटेगा ई-चालान, ऑनलाइन रखी जाएगी नजर..
Bihar New Traffic System : बिहार की ट्रैफिक व्यवस्था अब और अधिक तकनीकी और पारदर्शी होने जा रही है। राज्य के सभी जिलों में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वर्दी में लगे बॉडी वॉर्न कैमरों से अब ई-चालान काटने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके तहत इन कैमरों को लाइसेंस प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम (LPRS) से जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस तकनीक के लागू होते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा पहने गए कैमरों से कैद फोटो या वीडियो फुटेज के आधार पर भी चालान काटा जा सकेगा। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था की लाइव मॉनिटरिंग भी संभव हो…
Bihar Rain Alert : बिहार में 7 अगस्त तक भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट! IMD ने जारी किया अलर्ट
Bihar Meteorological Department : बिहार में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। IMD पटना ने 1 से 7 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की तीव्रता अधिक रहेगी, जबकि दक्षिणी जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने 1 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली,…
बेगूसराय : आधार अपडेट के नाम पर महिलाओं से लिया अंगूठे का निशान, खातों से 2.5 लाख की ठगी
Begusarai Aadhar Update Cyber Fraud : जिले में आधार कार्ड अपडेट कराने के नाम पर एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें महिलाओं का बायोमेट्रिक क्लोन कर उनके खातों से करीब ढाई लाख रुपये की अवैध निकासी की गई। मामले का खुलासा होते ही साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शुरुआत 26 जुलाई को हुई, जब आठ पीड़ित महिलाओं ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनके बैंक खातों से बिना जानकारी के पैसे निकाल लिए गए हैं। जांच में सामने आया कि…
Begusarai News : केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान वीक्षण कार्य से गायब रहने वाले शिक्षकों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। परीक्षा के दिन ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए 13 शिक्षकों से जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ कार्यालय द्वारा 30 जुलाई को जारी शोकॉज नोटिस में कहा गया है कि उक्त शिक्षक परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतते पाए गए, जो उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना तथा परीक्षा अधिनियम का उल्लंघन है। शोकॉज नोटिस जिन शिक्षकों को जारी किया गया है, उनमें भैरवार केपी उच्च विद्यालय…
Bihar News : बिहार के CM नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में सरकार ने रसोइयों, रात्रि प्रहरियों और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि का फैसला लिया है। अब इन कर्मियों को पहले की तुलना में दुगना भुगतान मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2005 में जब उनकी सरकार बनी थी, उस समय शिक्षा का बजट मात्र 4366 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 77690 करोड़ रुपये हो चुका है। इस दौरान राज्य में शिक्षकों की बड़ी संख्या में नियुक्तियां हुई हैं, स्कूल भवनों…
Akanksha Haat Begusarai : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सागरवी ने गुरुवार को गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में ‘आकांक्षी हाट’ का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद मंत्री सहित अन्य अधिकारियों ने हाट में लगाए गए 30 स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्थानीय उत्पादकों की सराहना की। इस मौके पर मंत्री संजय सागरवी ने कहा, “’आकांक्षी हाट’ बेगूसराय के प्रतिभाशाली कारीगरों और छोटे व्यवसायों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हम आशा करते हैं कि यहां के उत्पाद…
