Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
बेगूसराय में पदस्थापित सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार-सरकारी पिस्टल और 89 लीटर विदेशी शराब जब्त..
Begusarai News : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से पुलिस की साख को बट्टा लगाते हुए एक सिपाही ही शराब तस्करी में पकड़ा गया है। भभुआ नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर 89 लीटर यानी 484 बोतल विदेशी शराब के साथ बेगूसराय जिला बल में पदस्थापित सिपाही विद्याचरण और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। जबकि वाहन चालक फरार हो गया। गिरफ्तार सिपाही विद्याचरण की तैनाती फिलहाल बेगूसराय में है। वह मूल रूप से खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का रहने वाला है और मुनील कुमार सिंह का पुत्र है। उसके साथ…
Begusarai News : बेगूसराय में गुरुवार का दिन करंट की चपेट में आकर हुई मौतों के नाम रहा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक ही दिन में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सफाईकर्मी, किसान, गैरेज संचालक और एक नवजात के पिता शामिल हैं। पोल से फैले करंट ने ली सफाईकर्मी की जान पहली घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर पंचायत के मानोपुर मुसहरी की है, जहां वार्ड संख्या-1 के निवासी अशोक सदा की करंट लगने से मौत हो गई। करीब 40 वर्षीय अशोक सदा वार्ड में कचरा उठाने का काम करते थे। गुरुवार की सुबह…
Begusarai News : DIG आशीष भारती ने गुरुवार को साइबर थाना बेगूसराय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की और अनुसंधान में ढिलाई बरतने पर कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण के क्रम में DIG ने अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस निरीक्षक ओम प्रकाश, शैलेंद्र विद्याकर और महानंद चौधरी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। DIG आशीष भारती ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों की त्वरित…
Begusarai News : बेगूसराय में गुरुवार को करंट लगने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। घटना करीब 2 घंटे तक क्षेत्र में तनाव का कारण बनी रही। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर मुशहरी टोला निवासी 35 वर्षीय अशोक सदा के रूप में हुई है, जो मोख्तियारपुर पंचायत में सफाईकर्मी के तौर पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, अशोक रोज की तरह मानोपुर मुशहरी टोला में सफाई करने गया था। इसी दौरान बिजली पोल…
Begusarai News : बेगूसराय के वीरपुर अंचल कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र ने दो लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। अंचलाधिकारी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के मुताबिक, वीरपुर पश्चिम पंचायत वार्ड संख्या-5 निवासी स्व. मोहन राय के पुत्र महावीर राय मंगलवार को अपराह्न लगभग 2 बजे उनके कार्यालय पहुंचे और बिना अनुमति उनके चेंबर में प्रवेश कर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। आरोप है कि महावीर राय ने गमछे से कुछ निकालने की कोशिश की, जिससे अंचलाधिकारी भयभीत…
बेगूसराय : संदिग्ध हालात में उत्तर प्रदेश की महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी..
Begusarai News : बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भगतपुर गांव में बुधवार को एक 22 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना की पुलिस व सशस्त्र बल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के ओला थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी सुमित शर्मा की पत्नी थी। वह दो दिन पहले अपने मौसी लक्ष्मी देवी के घर परीक्षा देने के उद्देश्य से भगतपुर गांव आई…
Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दो मासूम बच्चों को डरा-सहमा घूमते देख आरपीएफ की टीम ने तत्काल हरकत में आते हुए ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत उन्हें अपनी सुरक्षा में लिया। दोनों बच्चे खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के महेशखूंट इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरपीएफ पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जब दोनों नन्हें बच्चे अकेले घूमते हुए दिखे, तो टीम ने उन्हें अपने पास बुलाकर पूछताछ की। बच्चों ने अपना नाम 12 वर्षीय फैयान और 10 वर्षीय अयान बताया। दोनों मोहम्मद शकील के बेटे…
Begusarai News : बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र की वर्षों पुरानी जाम की समस्या और सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को नगर क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव, अव्यवस्थित सड़क ढांचा और आमजन की परेशानियों से अवगत कराया। संजय कुमार ने नगर निगम क्षेत्र में ट्रैफिक चौक से काली स्थान चौक एवं काली स्थान से हेमरा चौक तक फ्लाईओवर निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि घनी आबादी और बढ़ते वाहन दबाव की वजह से इस रूट पर हर दिन जाम की…
Begusarai Sadar Hospital : बेगूसराय सदर अस्पताल इन दिनों इलाज से ज्यादा चोरी की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों की बाइक-साइकिल अब सुरक्षित नहीं रह गई है। मंगलवार को अस्पताल परिसर से एक NCC कैडेट छात्रा की साइकिल चुरा ली गई। चोरी की शिकार छात्रा की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी कन्हैया शाह की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। अंजली एक एनसीसी कैडेट हैं और मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंची थीं। लेकिन जब वह प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया में व्यस्त थीं, उसी…
बेगूसराय : 91.84% मतदाताओं का ऑनलाइन हुआ गणना प्रपत्र अपलोड, शेष के लिए प्रशासन ने तेज की कवायद
Begusarai News : आगामी चुनावों को लेकर बेगूसराय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाई गई है। कुल 22 लाख 45 हजार 144 मतदाताओं में से अब तक 20 लाख 61 हजार 856 मतदाताओं का गणना प्रपत्र बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड किया जा चुका है, जो कुल मतदाताओं का 91.84 प्रतिशत है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नेहा कुमारी ने जानकारी दी कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के नेतृत्व में नियमित रूप से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और उनके सहायकों के साथ पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। प्रखंड…
